Advertisement :
मुंबादेवी जलेबी वाला 122 साल पुरानी दुकान बनती है केवल जलेबिया |MumbaDevi Jalebi Wala Story In Hindi

Advertisement :
जलेबी जिसे देख कर हम सभी के मुंह में लार टपकने लग जाती है। आखिर जलेबी है भी मिठाई की शान हम सभी भारतीयो की जलेबी सबसे पसंदीदा मिठाई है। जलेबी के साथ हमारी कई मीठी यादें जुड़ी है। आज भी भारत में कई सालो पुरानी लोकप्रिय जलेबी की दुकाने है उन्हीं में से एक है "मुंबादेवी जलेबी वाला" । दोस्तो आप इस बात को जानकर हैरान होंगे की यह दुकान पुरे 122 साल पुरानी है। अब इस दुकान की खास बात क्या उस बारे में जानते है।
122 सालो से चली आ रही यह दुकान मुंबई शहर के कालबादेवी इलाके में मौजूद है। इस दुकान की लोकप्रियता की प्रमुख वजह है पिछले 122 सालो से इस दुकान पर मिठाई के नाम से केवल जलेबियां ही मिलती है। इस बात आप भी विचार कर रहे होगे की इतने सालो तक दुकान को एक मिठाई के साथ मार्केट में स्थिर रखना एक बड़ी चुनौती है।
वो भी तब आप मार्केट में स्थिर रह सकते है जब तक आपके पास कोई स्पेशल रेसिपी है। जहां यह दुकान बनी हुई वहां का इलाका वैसे तो मुंबादेवी माता के मंदिर के लिए फेमस है। लेकिन दोस्तो जो लों मुंबादेवी माता के मंदिर होकर आते है वो "मुंबादेवी जलेबी वाला " की दुकान पर जाकर उसकी जलेबी खाना नही भूलते।
मुंबादेवी माता के इस मंदिर के पास स्थित इस "मुंबादेवी जलेबी वाला" की दुकान की शुरुआत वर्ष 1897 में हुई थी। जब से लेकर आज दिन तक इस दुकान पर केवल जलेबियां ही बनाई जाती है। दुकान की बनी जलेबी का स्वाद इतना मीठा है की इसे पाने के लिए लंबी कतार में देर तक तक खडे़ रहने के बाद मिलती है। यदि एक बार आपने "मुंबादेवी जलेबी वाला" की जलेबी का स्वाद ले लिया तो आप इसके स्वाद को जीवन भर याद रखेंगे।
Advertisement :
मुंबई के मुंबादेवी माता के मंदिर के पास स्थित इस दुकान पर जलेबी के साथ फाफड़ा भी सर्व किया जाता है। इस दुकान का फाफड़ा काफी टेस्टी है जिसे अलग-अलग चटनियों के साथ दिया जाता है, जो पपीते की बनती है। यहां कस्टमर के ऑर्डर पर भी जलेबियां तैयार की जाती है।
यदि दोस्तो इस बार मुंबई का सफर हो तो माता के दर्शन के साथ "मुंबादेवी जलेबी वाले" की जलेबी का स्वाद लेना न भूलें।
मुंबादेवी जलेबी वाला 122 साल पुरानी दुकान बनती है केवल जलेबिया |MumbaDevi Jalebi Wala Story In Hindi




