Advertisement :
सिर इतना बड़ा की नहीं है साइज का हेलमेट पुलिस भी नहीं काटती चालान Big Head Zakir Memon Put not Helmet

Advertisement :
बीते कुछ दिनो में भारत में सबसे ज्याद बात किसी की चली है तो वो है चालान की बस किसी से पूछ लो इस नियम चालान इनते भारी है , यदि बिना हेलमेट पुलिस के हथे चढ़ गए तो गए काम से । जब से भारत सरकार ने मोटर व्हीकल के नियमों में बदलाव किए है तब से पुलिस इस पर काफी सख्ती से काम कर रही है। इसी सख्ती में पुलिस ने एक व्यक्ति को रोका जो बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने रोका और कहा बिना हेलमेट गाड़ी चला रहे हो तब उस सख्श ने पुलिस को हेलमेट न लगाने की वजह बताई वजह यह थी की उनके सिर में किसी भी कंपनी का हेलमेट आता ही नही। अब आप ही बाताएं इस स्थिती पुलिस कैसे उस सख्श का चालान करें।
क्या था पुरा मामला
यह पुरा मामला है गुजरात राज्य के उदेपुर जिले के बोडेली इलाके का। दिन था सोमवार 16 सिंतबर का। पुलिस ने यातायात नियमो के उल्लघंन यानी बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हुए जाकिर मेमन नाम के शख्स को पकड़ा। पुलिस के रोकने के बाद जाकिर ने अपनी गाड़ी के सभी दस्तावेज पुलिस को दिखा दिए, लेकिन उन्होंने गाड़ी चलाते हुए हेलमेट नही पहना हुआ था। पुलिस ने जाकिर को की आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन किया है आप बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे अब आपका चालान होगा। तब जाकिर ने पुलिस से बात करते हुए हेलमेट न लगाने की वजह बताई वजह सुन पुरा पुलिस स्टाप सोच में पड़ गया, जाकिर ने बताया की उनका सिर इनता बडा़ है की उनके सिर में किसी भी कंपनी का हेलमेट नही आता।
किसी दुकान पर नही मिला उनकी साइज का हेलमेट
पुलिस द्वारा बिना हेलमेट के पकड़े जाने के बाद जाकिर ने बताया की वो शहर की सभी हेलमेट की दुकान पर घूम चुके है लेकिन उन्हें किसी भी दुकान पर अपने सिर की साईज का हेलमेट नही मिल पाया ।
“पहनना चाहता हूं हेलमेट”
जाकिर अपनी इस हेलमेट की समस्या को लेकर कहते है की “ मै भी वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहता हूं” मै नही चाहता की मेरे कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन हो और बार-बार में इसी कारण चालान कटवाउ। आपको बता दे की दोस्तो जाकिर अपनी इस समस्या के अलावा गाड़ी के पुर्ण दस्तावेज कम्पलीट रखते है।
Advertisement :
कई बार समझी पुलिस ने उनकी परेशानी
जाकिर की इस समस्या के बारे में बोडेली के ट्रैफिक ब्रांच में सब इंस्पेक्टर पद आसित वसंत राठवा का इस बारे में कहना है की जाकिर की इस समस्या को देख कर उन्हें कई बार बिना चालान किए छोड़ा दिया जाता है। जाकिर की इस समस्या के बारे में लगभग इस क्षैत्र के हर पुलिसकर्मी को पता है साथ ही इस बात का भी पता है जाकिर कानून का सम्मान करने वाले शख्स है।
सिर इतना बड़ा की नहीं है साइज का हेलमेट पुलिस भी नहीं काटती चालान Big Head Zakir Memon Put not Helmet




