Advertisement :
सड़क दुर्घटना न हो इसलिए यह पुलिसवाला करता है गड्ढो की मरम्मत | Road Repairing two Policemen Story

Advertisement :
जब भी हम अपनी गाड़ी लेकर सड़क से निकलते और हमें कही से सड़क टूटी फूटी या फिर गड्ढे नजर आते है तो हमारे मुंह से बस यही निकलता है की यह सरकार चोर है पैसे खा जाती है कुछ काम नही करवाती बस यह कहकर आगे निकल जाते है। लेकिन दोस्तो आज भी इस दुनिया में ऐसे लोग है जो खुद ऐसे हालातो को सुधारने की कोशिश करते है। ऐसे ही एक शख्स है गुरबक्श सिंह, जो वर्तमान में बंठिडा ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है।
हादसा को देख बदली सोच
Source www.hindustantimes.com
इस पुरी खबर पर “द ट्रिब्यून” के अनुसार गुरबक्श सिंह को सड़क के जिस भी हिस्से में गड्ढे दिखाई देते है वो उन्हें सही करने में लग जाते है। ताकि रास्ते से गुजरते वाले किसी भी वाहन चालक को दुर्घटना का खतरा न हो। गुरबक्श के अनुसार उन्होंने एक बार लिबर्टी चौक की घटना देखी जब दो स्कूटर सवार सड़क के गड्ढो से बचने के चक्कर में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचें। इन हालातो को देख कर ही उन्होंने खुद ही यह सब बदलने की कसम खा ली।
“जिम्मेदार नागरिक बन करना चाहता हूं समाज सेवा”
Source images.tribuneindia.com
Advertisement :
बंठिडा ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत गुरबक्श सिंह कहते है की “ सड़क में पड़े गड्ढो से बचने के चक्कर में किसी भी वाहन चालक के साथ हादसा हो सकता है यहां तक की उसकी मौत भी हो सकती है, यह किसी भी परिवार के लिए दर्दनाक होता है। यदि सड़को की हालातो पर प्रशासन सुध नहीं लेती है तो समाज का एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इन गड्ढो को सही करना हमारी जिम्मेदारी है। जो मे कर रहा हूं वो समाज के लिए कितना बड़ा काम है यह तो नही पता लेकिन बस मै समाज सेवा करना चाहता हूं”
घटना के बाद मिली बदलाव की प्रेरणा
Source static.independent.co.uk
जब गुरबक्श ने लिबर्टी चौक की घटना को देखा तो उन्होंने ऐसी घटना दोबारा किसी के साथ न हो इस लिए खुद ही सड़क के गड्ढो को सही करने का फैसला कर लिया। तब गुरबक्श के इन नेक विचारो में उनका साथ दिया साथी मोहम्मद सिंह ने दोनो ने मिलकर सड़क पर दिखने वाले सभी गड्ढो को सही करने का प्रण लिया। दोस्तो अब तक दोनो ने मिलकर लिबर्टी चौक, भागू रोड़, दाना मड़ी और हाइवे के पास मौजूद अपने गांव बुलडूवाला की सड़क के कई गड्ढो की मरम्मत कर दी है।
गाड़ी में रखते सड़क मरम्मत का सामान
Source mumbaimirror.indiatimes.com
दोस्तो जिस गाड़ी गुरबक्श अपनी ड्यूटी के लिए निकलते उसी में सड़क के गड्ढो को सही करने का सामान रखते है। सड़क पर कोई गड्ढो की वजह से दुर्घटना का शिकार न हो इसके लिए वो गड्ढो की मरम्मत के साथ सड़क पर पड़े कांच के टुकड़े आदी को भी साफ करते है। वो अपने साथ गाड़ी में ईंटे, इंटरलिंकिंग टाइल्स और मिट्टी भी लेकर चलते है।
दोस्ते गुरबक्श की इस सोच से हम सभी को यही प्रेरणा मिलती है की जीवन में कभी किसी के इंतजार में मत बैठे रहे साथ ही किसी को कोसने की बजाय उस कार्य को अंतिम रुप देने के लिए हमे खुद को जुट जाना चाहिए।
Read More - दुनिया का सबसे लंबा पुलिस जवान साइज के जूते भी आते है अमेरिका से
Advertisement :
सड़क दुर्घटना न हो इसलिए यह पुलिसवाला करता है गड्ढो की मरम्मत | Road Repairing two Policemen Story




