x

पपला गुर्जर भागने के बाद सोशल मीडिया पर ले रहा है पुलिस के मजे | Papla Gurjjar Instagram viral Post

By N.j / About :-2 years ago

दिन था 6 सितंबर का अचानक अलवर के बहरोड़ थाने में गोलियां चलनी शुरु हो जाती है। फिल्मों की तरह पुरे विलन स्टाइल में कुछ बदमाश एके-47 लेकर थाने में घुसते है और लॉकअप तोड़ अपनी गैंग के मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को जेल से भगा ले जाते है। इस पुरे वाक्या को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे सामने कोई साउथ की फिल्म चल रही हो। इस घटना के बाद 1 नही बल्कि पुरे 6 राज्यो की पुलिस की  हालत पतली हो गई  है। अब पपला गुर्जर कानून की कैद से बाहर है और बाहर से ही सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस की मजाक बना रहा है। तो चलिए आगे जानते है पुरा मामला क्या है?

पपला गुर्जर ने डाला सोशल मीडिया पर संदेश

image source - Instagram

6 सितंबर के दिन पुलिस की कैद से अपने साथियो के साथ फरार होने के बाद पपला गुर्जर को पुलिस पुरा 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी नही पकड़ पाई है। उधर पपला गुर्जर बेखोफ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट डालता है की “ तेरी रेंज से बाहर सा लाडले " इसका अर्थ है की फिलहाल हम पुलिस की पहुँच से काफी दूर है।

पकड़ा तब पुलिस को नही पता था की इनमे पपला गुर्जर भी है

Image source - Instgram

बात थी 5 और 6 सितंबर की जब राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड़ पुलिस ने हरियाणा के सबसे बड़े मोस्ट वांटेड़ व कई थानो के हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने कई लोगो को पकड़ा और कुछ वहां से भागने में कामयाब हो गए लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है जब पपला गुर्जर को पकड़ा तब बहरोड़ पुलिस को यह नही पता था की इन लोगो में पपला गुर्जर भी है। बहरोड़ पुलिस के लिए यह बड़ी उपलब्धि थी। उसी रात यानी 6 सितंबर के दिन पपला गुर्जर बहरोड़ थाने में रात के 3 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बंद रहा था।

सुबह होते ही थाने में चली एके-47

पपला गुर्जर को रात भर बहरोड़ थाने में बंद रखने के बाद 6 सितंबर की सुबह पुरा पुलिस स्टाप चाय पानी पी रहा था अचानक एक गाड़ी थाने के पास रुकी। जिसमें से 5 से 7 लोग एके-47 लेकर बाहर उतरे और थाने में गोलियां चलानी शुरु कर दी। गैंग पपला गुर्जर को ले कर भाग कई और पुलिस एक गोली भी जवाबी कार्यवाही में नही चला पाई।

दुसरी बार हुआ ऐसा

यह दुसरा मौका है जब पपला गुर्जर पुलिस की कैद से भागने में सफल हुआ है। आज से करीब दो वर्ष पहले भी पपला गुर्जर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था लेकिन इसी तरह उसकी गेंग के दोस्तो ने थाने में फायरिंग कर पपला गुर्जर को छुड़ा ले गए थे। पपला गुर्जर पर एक कांस्टेबल की हत्या व अन्य पांच हत्या के मामलो के साथ लोगो को धमकाना, वसूली, किडनैपिंग से लेकर डकैती के दर्जनो के केस पपला गुर्जर पर चल रहे है।

सोशल मीडिया पर है कई फॉलोअर्स

पपला गुर्जर की दबंगई के कई लोग फैन है जो पपला गुर्जर को सोशल अकाउंट पर फॉलो करते है। पपला गुर्जर के सोशल मीडिया पर फेसबुक, इंस्टाग्राम यूट्यूब सब पर अकाउंट है। यूट्यूब अकाउंट पर पपला गुर्जर के 4-5 वीडियो भी अपलोट है जिनमे जिसे एक क्रांतिकारी के रुप में पेश किया गया है। फिलहाल 6 सितंबर से भागे हरियाणा के इस मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर को 6 राज्यो की पुलिस ढुंढ रही है अब तक पपला गुर्जर का तो कोई सुराग नही लगा है लेकिन उसके कई साथी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है।

पपला गुर्जर भागने के बाद सोशल मीडिया पर ले रहा है पुलिस के मजे | Papla Gurjjar Instagram viral Post