x

दुनिया के अद्भुत लोग जिन्हें कुदरत ने दी अद्भुत शक्तियां | People Found Wonderful Powers By Nature

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों आप सभी ने अपने जीवन मे टीवी पर पर सुपर ह्यूमन यानी अद्भुत शक्तियों वाले सुपरहीरो को तो देखा होगा सुपर हयूमन यानी जिनके पास कुदरत की ऐसी ताकत जिन्हें एक आम इंसान करने के बारे कभी सोच भी नहीं सकता दोस्तों जो कार्य एक आम इंसान के लिए करना काफी कठिन और नामुमकिन सा होता है उसी कार्य को ये सुपर ह्यूमन कुछ क्षण मे ही पूरा कर देते है आज हम इस लेख मे ऐसे ही सुपर ह्यूमन जो हमारे साथ इसी धरती पर रहते है आप उनकी शक्तियों के बारे मे जान कर दांतो तले अंगुली दबा लेंगे तो चलिए दोस्तों जानते है इन सुपर ह्यूमन के बारे मे.

1. डेरेक परविसिनी - Derek Paravicini

दोस्तों संगीत को सुनना और उसे सीखना सब का सपना होता है लेकिन दोस्तों डेरेक परविसिनी की कहानी थोड़ी अलग है डेरेक जन्म से ही दृष्टिहीन होने के बावजूद वो किसी प्रोफेशनल की तरह पियानो बजा लेते थे और समय के साथ जब डेरेक की उम्र 20 साल हुई तब वो 10,000 से भी ज्यादा वाद्य यंत्र को बजा लेते थे दोस्तों ये तो उनके अंदर मौजूद शक्तियों का नमूना मात्र था उनमे खास बात है की वो दुनिया के किसी भी वाद्य यंत्र को सिर्फ एक बार सुनने के बाद दुबारा बजा लेते है साथ ही दोस्तों वो धुन को बजाने के साथ बीच मे हुई किसी भी गलती को भी पकड़ लेते है और उसे ठीक कर देते है, है ना दोस्तों अविश्वसनीय बात.

2. डीन कर्नेज - Dean Karnazes

दोस्तों दौड़ शरीर को फिट रखती है ये हम कहीं बार सुनते आये है और इसे जीवन मे करते भी है लेकिन आज हम बात करेंगे अमेरिका के रहने वाले  डीन कर्नेज की इनके बारे मे ऐसा कहा जाता है की ये बिना रुके कई दिनों तक लगातार दौड़ लेते है जी हा दोस्तों ये सच है क्योंकि हाल ही मे  डीन कर्नेज ने लगातार 3 तीन और रात बिना रुके दौड़ने का अपने नाम अनोखा रिकॉर्ड दर्ज किया है दोस्तों हर इंसान की बॉडी मे इलेक्ट्रिक सेल्स मौजूद होते है जो उनकी शरीर की क्षमता को बताते है और इन्ही सेल्स के कारण इंसान को दौड़ते वक्त सांस का फुल जाना धड़कने बढ़ जाना आदि महसूस होता है लेकिन दोस्तों  डीन कर्नेज के अंदर ऐसी शक्ति मौजूद है जिसके कारण वो कितना भी दौड़ ले उन्हें थकान महसूस नहीं होती है और एक बार दौड़ शुरू करने के बाद वो लगातार 300 से भी ज्यादा किलोमीटर तक दौड़ लेते है और अपनी इस क्षमता को परखने के लिए उन्होंने सॉउथपोल जैसे सर्दी वाले इलाके मे 100 किलोमीटर लगातार दौड़ पूरी की जब उन्हें पूछा गया की तुम्हें इतना दौड़ते समय थकान नहीं होती है क्या तब डीन कर्नेज ने जबाब दिया की नहीं बस कभी कभी दौड़ते दौड़ते नींद आने लग जाती है

3. मिचेल लोटिटो - Michel Lotito

मिचेल लोटिटो जो फ्रांस मे रहते इन्हें देखने मे ये बिलकुल एक सामान्य इंसान की तरह दिखते है  लेकिन दोस्तों मिचेल लोटिटो की पाचन क्षमता इतनी तेज है की इन्हें इस वजह से महामानव का दर्जा मिला हुआ है अपनी इस अद्भुत पाचन क्षमता के कारण मिचेल किसी भी चीज को खा कर हजम कर जाते है मिचेल ऐसी चीजों को भी खा जाते है जिन्हें यदि आम इंसान खा ले तो वो जिंदा नहीं बच सकता लेकिन मिचेल थोड़ा उलट है वो खाने मे लकड़ी कांच स्टील लोहा और ऐसी कई चीजें वो बड़ी आसानी से खा कर पचा लेते है उनके नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है साल 2007 मे मिचेल ने अंतिम साँस ली लेकिन इससे पहले वो अपने जीवन मे कुल 2 बेड 7 टीवी 6 झूमर और 18 साइकिल साथ ही वो एक बार पुरे प्लेन को खा गए थे इसमें उन्हें करीब 2 साल का समय लगा

4. बेन अंडरवुड - Ben Underwood

साल 1992 मे केलिफोर्निया की धरती पर जन्म लेने वाले बेन अंडरवुड को छोटी सी उम्र मे रेटिना कैंसर की गंभीर बीमारी हो गई थी और इसी के चलते डॉक्टर्स को बेन अंडरवुड की दोनों आखों को निकालना पड़ा लेकिन दोस्तों बेन अंडरवुड ने इसके बावजूद आस पास की आवाजों को सुन कुछ करने की महारत हासिल कर ली आज बेन के पास ऐसी अद्भुत शक्ति है जिससे वो आवाज की तरगो से पता लगा लेते है की उनके आस पास कौनसी चीजें मौजूद है साथ ही उनका दिमाग इस आवाज के साथ उनके सामने एक इमेज तैयार कर देता है इसे साइंस मे अकोलोकेशन कहा जाता है और दुनिया मे बेन एकमात्र ऐसे व्यक्ति है जिन्हें इसमें महारत हासिल है बेन अपने मे मौजूद इस खूबी से साइकिल भी चला लेते है साथ मे स्वीमिंग भी कर लेते है.

दुनिया के अद्भुत लोग जिन्हें कुदरत ने दी अद्भुत शक्तियां | People Found Wonderful Powers By Nature