Advertisement :
फूलो से सजी हुई गाड़ियों में दूल्हा -दुह्लन की जगह कोई और, पुलिस हुई गुमराह

Advertisement :
फूलों से सजी लग्जरी गाड़ियों में दूल्हा-दुल्हन तो आपने आते - जाते देखा होगा , लेकिन अब यही तरीका गोतस्करों ने गायों की तस्करी के लिए अपना लिया है. इस तरीके से पुलिस और गोरक्षकों के द्वारा पकड़े जाने का खतरा बहुत ही कम हो गया है और सड़क पर पुलिस नाकों पर पैसे देने की भी कोई झंझट नही रहती है.
गोतस्करों के इस नए तरीके का उस समय भंडाफोड़ हो गया, जब उनकी तेज गति में जा रही स्कार्पियो गाड़ी राजस्थान के किशनगढ़बास क्षेत्र में हाइवे पर पलट गई , लेकिन इस घटना में तीन गायों की मौत हो गई. मृत गायों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद गायों के शव को जेसीबी से गड्डा खोद कर दफना दिया है.
गाड़ी पटलने की वजह से गाड़ी की फूलों से की गई सजावट तो बिखर ही गईं, पर मालाओ के पीछे का राज खुल गए लेकिन फूल-मालाएं लटकी हुई दिखाई दे रही थीं. गोतस्करों के द्वारा पुलिस की सख्ती के बाद भी तस्करी के लिए नए-नए अनोखे तरीके निकाले जा रहे हैं. ऐसा ही नया मामला अलवर जिले में देखने को मिला, जब एक फूलों से सजी स्कार्पियो गाड़ी पलट गई. स्कार्पियो गाड़ी पूरी तरह से गायो द्वारा भरी हुई थीं. गाड़ी में तीन गायों की मौत हो गई, जबकि एक गाय गम्भीर रूप से घायल है, जिसका डाक्टरों द्वारा इलाज करवाने के बाद पुलिस ने उसे गोशाला भेज दिया है.
जिस स्कार्पियो गाड़ी में गायों को भरकर ले जाया जा रहा था वह पूरी तरह से इस प्रकार से सजाई हुई थी कि जैसे दूल्हा-दुल्हन की शादी की गाड़ी सजाई जाती है. इस सजी हुई गाड़ी को बाहर से देखने पर ऐसा ही लग रहा था कि कोई शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन जा रहे हैं, परन्तु अंदर उसमें एक ड्राइवर सीट के अलावा और कोई सीट नहीं थी और चार गायों को इस स्कार्पियो में जबरदस्ती ठूंसा गया था. गाड़ी तेज होने के चलते किशनगढ़ बास के समीप टोल से कुछ ही दूरी पर गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई. गाड़ी के मालिक के आधार पर अब पुलिस जांच कर रही है और गोतस्करों की तलाश जारी है.
अलवर जिले में गोतस्करी थमने का नाम ही नहीं ले रही है. गोतस्कर , अनोखे -अनोखे व् नए -नए तरीकों से गोतस्करी करने में लगे हुए हैं. इससे पूर्व बोलेरो गाड़ियों में गोतस्करी, पिकअप गाड़ियों से तस्करी और पैदल खुफिया मार्गों से तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं.
फूलो से सजी हुई गाड़ियों में दूल्हा -दुह्लन की जगह कोई और, पुलिस हुई गुमराह




