Advertisement :
नेकी की दीवार रायपुर नगर निगम की अनोखी पहल | Raipur Nagar Nigam Start Neki ki Diwar In Hindi

Advertisement :
आज दोस्तो हम सब के घर में ऐसी चीजें जरुर पड़ी होती है जिनका हम यूज नही करते है। इनमें हमारे पुराने कपड़े इलेक्ट्रॉनिक्स समान पुरानी बुक्स, व पेंटिग्स शामिल है। यदि दोस्तो यही चीजें जो हमारे किसी काम में इस्तेमाल नही होती उन्हें किसी जरूरतमंद लोगो को दे देवे तो कैसा होगा। हम में से कई लोग होते है जो ऐसा करना भी चाहते है लेकिन वो ऐसे जरूरतमंद लोगो तक पहुंच नही पाते। कोई नही दोस्तो मगर अब आप छत्तीसगढ़ राज्य रायपुर नगर निगम की इस पहल से जुड़ सकते है। रायपुर नगर निगम ने एक पहल के साथ “ नेकी की दीवार की शुरुआत की है।
रायपुर की जनता का मिल रहा है साथ
रायपुर शहर में नगर निगम की इस अनोखी पहल की शुरुआत करते हुए शहर की मुख्य दीवारों पर आकर्षक पेंटिग करते हुए इन पर लिखा “ नेकी की दीवार ” आज शहर के कई लोग इस नगर निगम के प्रयास से जुड़ रहे है। लोग आते है और यहां अपने काम न आने वाली चीजों को छोड़ जाते है व जिन्हें जिस वस्तु की जरुरत होती है वो इसे लेकर जाते है।
लोगों ने पर स्तर पर शुरू की नेकी दीवार
रायपुर नगर निगम ने जब इस पहल की शुरुआत की तब नेकी की दीवार पर केवल, ओढ़ने व बिछाने के ही कपड़े ही ज्यादातर लोग यहां छोड़ कर जाते थे। लेकिन दोस्तो आज इन दीवारो आदमी से लेकर बच्चों के जरुरत के समान जेसे किताबें खिलोने, बर्तन, दवाइयां आदी मिल जाती है। इस पहल की वजह से आज शहर में किसी भी गरीब असहाय व्यक्ति को अपने जरुरत की चीजें पाने के लिए किसी के आग हाथ नही फैलाने पड़ते एक रिपोर्ट के अनुसार रायपुर नगर निगम ने इस पहल की सबसे पहले शुरुआत गांधी उद्यान से की थी। जब धीरे-धीरे लोगो के बीच इस नेक काम की चर्चा हुई तब शहर के कई लोगो ने अपने स्तर पर अपने क्षेत्र में नेकी की दीवार की शुरुरात कर दी।
पर्ची छोड़ने के बाद भी मिले बेटे के लिए स्कूल शूज
Advertisement :
रायपुर नगर नगम की इस पहल को शुरु किए लगभग 3 साल हो चुकें है। आज शहर के कई हिस्सों में नेकी की दीवार देखने को मिलती है। इस पहल से जुड़े के शहर के लोगो ने भी अपने स्तर पर नेकी की दीवारें स्थापित की है। नेकी के दीवार के बारे में बात करते हुए एक शख्स ने बताया की “ मुझे हर रोज मेरा बेटा स्कूल के जूते दिलाने के लिए कह रह था। पैसे की कमी के चलते में उसके लिए स्कूल शूज नही खरीद पाया। जब एक दिन शाम के समय घर लोट रहा था तब मुझे “ नेकी की दीवार ” दिखाई दी। तब विचार किया शायद यहां बच्चें के जूते मिल जाएगें लेकिन वहां जूते नही मिलें। बाद में मेने जाने से पहले वहां एक पर्ची छोड़ दी। जब 3 दिनो के बाद में फिर से वहां गया तो किसी नेक इंसान ने वहां जूते रख दिए थें।
“दूर रहने वाले व्यक्ति गाड़ी रख देवें सामान”
रायपुर में चल रही “ नेकी की दीवार” के बारें में रायपुर के महापौर प्रमोद दूबे ने बात करते हुए बताया की - इस पहल का सीधा उद्देश्य है की यदि आपके पास जरुरत से ज्याद है और उसका इस्तेमाल नही हो रहा है उसे यहां छोड़ दे व यदि आपको जरुरत है तो नेकी की दीवार से ले जांए दूबे जी के अनुसार शहर में इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए कई लोग इससे जुड़ रहे है साथ ही बताया की जो लोग शहर के दूर-दराज इलाको में रहते है वो अपनी इच्छा के अनुसार निगम की गाड़ी में सामान भेज कर नेकी की दीवार तक पहुंचा सकता है।
नेकी की दीवार रायपुर नगर निगम की अनोखी पहल | Raipur Nagar Nigam Start Neki ki Diwar In Hindi




