Advertisement :
भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन की सम्पूर्ण जानकारी | Raksha Bandhan All Information In Hindi

Advertisement :
भारत देश जिसें त्योहारो और मेलो का देश कहा जाता है. देश के लोगो की विविधता ही भारत देश की पहचान को प्रदर्शित करती है. क्योंकि दोस्तो यहां अलग जाती अलग धर्म, लिंग, ओर संप्रदाय के लोग मिलजुल कर साथ रहते है साथ ही सभी धर्म के लोग अपने-अपने रिती-रिवाज के साथ अपने त्योंहारो को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है.
त्यौहार जो लोगो के बीच भाईचारे को कायम करने के साथ रिश्तों को मजबूती देते है. इन्हीं में एक भारत में मनाया जाने वाला प्रमुख त्यौहार है रक्षाबंधन. रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है. रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाने के पीछे कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई है.
साथ ही दोस्तो आज की युवा पीढ़ी को रक्षाबंधन के त्यौहार का महत्व और प्रेम को समझाने के साथ बच्चों में आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए उन्हें रक्षाबंधन के त्यौहार पर निबंध तैयार करने के लिए भी बोला जाता है.
दोस्तो आज हम रक्षाबंधन के इस त्यौहार को अलग-अलग शब्दों में आपके सामने पेश करने वाले है. जिसे आप अपने मुताबिक प्रयोग में ले सकते है तो चलिए दोस्तो जानते है इस भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार के बारे में और अधिक जानते है.
दोस्तो रक्षाबंधन भारत देश में मनाया जाने वाला हिंदू धर्म का प्रमुख त्यौहार है. जिसे पुरे भारत में बड़ी खुशी और प्यार के साथ मनाया जाता है. रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के रिश्तें को मजबूती और स्नेह देने वाला त्यौहार है.
Advertisement :
इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध कर उसकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना करती है तो वही भाई इस दिन बहन की हर समय मदद और रक्षा करने का संकल्प लेता है. रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के रिश्तें को मजबूती देने वाला त्यौहार है.
रक्षाबंधन कब मनाया जाता है - When is Raksha Bandhan Celebrated, Raksha Bandhan 2019
भाई-बहन के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन के त्यौहार हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण माह में शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. रक्षाबंधन का त्यौहार अगस्त माह में अधिक बार आता है. हिन्दू धर्म में श्रावण मास को पवित्र माना जाता है इस माह को भोलेनाथ को समर्पित माह माना जाता है सभी लोग श्रावण मास में भगवान शिव के पूजा अर्चना करते है.
कैसे मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार - How To Celebrate Rakhi In Hindi
रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांध कर भाई का मुंह मीठा करते हुए आरती उतारती है और भाई के लिए जीवन में सफलता व हमेशा खुशहाली की कामना करती है.
बहन के राखी बांधने के बाद भाई बहन को प्यार से उपहार भेंट करता है और जीवन में हमेशा बहन की मदद और रक्षा का संकल्प लेता है साथ ही कई भाई बहन राखी नही बंधने तक कुछ नही खाते-पीते राखी बंधने के बाद वो एक दुसरे का व्रत खुलवाते है.
राखी बांधने के बाद भाई-बहन घर के सभी बडे लोगो के पांव छु कर उनका आर्शीवाद लेकर सभी मिलकर एक साथ भोजन करते है. इस दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते है.
राखी के दिन जो बहनें शादीशुदा होती है वो अपने भाई के लिए उपहार के रुप में नए कपड़े भी लेकर जाती है बडे़ भाई बहन को उनकी मनपंसद की ड्रेस दिलवाते है.
वहीं बाजारो में राखी के त्यौहार के समय अलग ही रोनक रहती है चारो तरफ रंग बिंरगी राखीया चारो तरफ पकवानो की खुशबू इस त्यौहार को और खास बना देती है.
Advertisement :
इस दिन जो बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधने किसी कारणवश नही भी पहुंच पाती है तो आज का हमारा टेक्निकल युग इस समय काफी मददगार साबित होता है. बहने अपने भाई को ऑनलाइन संदेश के साथ वीडियो कॉलिंग कर अपने भाई को राखी की बधाई दे देती है साथ ही ऑनलाइन एक दुसरे के लिए गिफ्ट भेंज इस त्यौहार को मनाते है.
दोस्तो रक्षाबंधन के त्यौहार के दिन सगे भाई बहन ही एक दुसरे के राखी नही बांधती बल्कि अपने चाचा ताऊ आदी की सभी छोटी व बड़ी बहनें इस दिन सभी भाइयों के राखी बांधती है और एक दुसरे की सलामती के साथ उपहार भेंट करते है.
अपसंहार
भाई-बहन के प्यार के प्रतीक इस त्यौहार के दिन प्यार और मिलनसार के भाव देखने को मिलते है. इस दिन जो बहनें अपने भाई से दूर होती है वो उनका भी मिलन हो जाता है. रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करने वाला त्यौहार है.
रक्षाबंधन के त्यौहार का महत्व - Raksha Bandhan Importance
भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन भारत देश का एक खास पर्व है. इस दिन को भाई-बहन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन का इंतजार पुरे साल भाई-बहन इंतजार करते है की कब राखी का त्यौहार आएगा और वो अपने भाई की कलाई पर राखी बांधेगी. शास्त्रों में भी रक्षाबंधन के त्यौहार के महत्व का जिक्र किया गया है.
श्रावण मास के महीने में शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह राखी का त्यौहार न सिर्फ भाई-बहन के रिश्तों को मजबूत करता है साथ ही दोनो को एक दुसरे के कर्तव्यों का भी बोध कराता है.
अपसंहार
रक्षाबंधन को त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते की मजबूती के साथ एक दुसरे भाईचारें और प्रेम को बढाता है साथ ही भाई-बहन के रिश्तों के साथ परिवार के रिश्तों को भी मजबूती देता है.
भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन की सम्पूर्ण जानकारी | Raksha Bandhan All Information In Hindi




