x

इंग्लैंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं रहता एक भी इंसान | Copehill Down village History In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

आज शहर की भागदोड़ भरी जिंदगी और भीड़-भाड़ वाले माहौल से बाहर निकलने के बारे में हर व्यक्ति सोचता है. सब चाहते है की शहर से दूर गांव में बस जाएं और सुकून से अपना जीवन जिएं. आज सुकून की तलाश में लोग शहर से पलायन कर जीवन जीने के लिए गांव में बस रहे है. दोस्तो गांव जंहा सभी की प्यारी यादो का संसार बसा हुआ होता है आज जब गांव की चर्चा हो गई है तो आज हम एक ऐसे गांव की बात करने वाले है जो गांव दिखने में बेहद ही खूबसूरत गांव है. इस गांव की कॉलोनियों को बेहद ही शानदार तरीके से बनाया गया है. गांव में बेहतरीन सड़के और नालिया बनी हुई है चारो तरफ पेड़-पोधे शुद्ध हवा यानी दोस्तो यह गांव एक परफेक्ट गांव है लेकिन दोस्तो इस की विचित्र बात है की इस खूबसूरत गांव में एक भी इंसान नही रहता. 

जर्मन आर्किटेक्चर पर निर्मित गांव | Copehill down village In Hindi

अपनी खूबसूरती के साथ विचित्रता वाला यह गांव इंग्लैंड के विल्टशायर में सेलिसबरी मैदान में स्थित है जिसका नाम है कोपहिल डाउन. यह गांव इंग्लैड में बसे अन्य खूबसूरत गांवो की तरह ही है. कोपहिल डाउन की आर्किटेक्चर जर्मन है. लेकिन इस बेहद ही खूबसूरत गांव में एक भी इंसान नही रहता है. इस बात के लिए अब आप सोच रहें की गांव में सब कुछ होने के बावजूद यहां लोग क्यों नही रहते है. दरअसल, दोस्तो इस गांव का निर्माण ब्रिटिश आर्मी के द्वारा किया गया है जब 1947 से 1991 के बीच कोल्ड वार चला तब ब्रिटेन की आर्मी ने अपनी प्रैक्टिस और मार्क ड्रिल के अभ्यास के लिए इस गांव का निर्माण किया और इसे नाम दिया FIBUA  यानी फाइटिंग इन बिल्ट अप एरियाज.

साल 1988 में बसी गरीबों की बस्ती | England Copehill down village

इंग्लैड मे बसे कोपहिल गांव का निर्माण वर्ष 1988 में हुआ था. इस गांव का निर्माण शीत युद्ध के दोरान जर्मनी के दुसरे गांव बाल्कन गावं के आाधार पर बनाया गया था. धीरे-धीरे इस गांव का विस्तारीकरण किया गया. यहां गरीबों की बस्ती का निर्माण किया गया. इन बस्तीयो का निर्माण कार्गो कंटेनरो की मदद से किया गया यहां सड़को का निर्माण किया गया. ताकी यहां पर सेना के लिए यहां पर अतिरिक्त प्रशिक्षण मैदान तैयार हो सकें. इसके निर्माण का मुख्य उद्देश्य था की सेना को अफगानिस्तान व इराक से मिलते जुलते क्षेत्रों में अभ्यास करने का मौका मिल सकें.

मौजूद है ट्रेन की बोगियां और हेलीकॉप्टर व गांड़ियां | Copehill down village

इंग्लैंड के इस गांव में आज भी ट्रेन की बोगियां, पुरी तरह नष्ट हो चुकें हेलीकॉप्टर व गाड़ियां मौजूद है. दोस्तो इस गांव में वैसे तो आम लोगो के आने पर नो-एंट्री है. लेकिन इस गांव में मौजूद सुविधाओं का इस्तेमाल ब्रिटिश एयरसॉफ्ट इवेंट के लोगो द्वारा किया जाता है.

इंग्लैंड का एक ऐसा गांव जहां नहीं रहता एक भी इंसान | Copehill Down village History In Hindi