x

गुलाब जी चाय वाले जहां मिल रही है1947 से लोगो को फ्री में चाय | Gulab Ji Chai Wale Story In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

चाय जिसका हर भारतीयों के साथ एक अलग ही रिश्ता है. हर भारतीय की सुबह की शुरुआत चाय के बगैर हो ऐसा मुमकिन ही नही है भारतीयों के लिए चाय का स्वाद दिन बनाने वाला होता है आज देश के साथ विदेशो में भी चाय का स्वाद लोगो को भा रहा है. आज हम भारत देश के किसी भी शहर में चले जाए आपको वहां मशहूर चाय की दुकान जरूर मिल जाएगी. हम सभी ने अब तक कई टेस्ट से भरपूर चाय की दुकानो पर चाय के स्वाद लिए है लेकिन दोस्तो आज हम एक ऐसे चाय वाले की बात करने वाले है जहां गरीब असहाय लोगो को चाय फ्री में मिलती है. इस दुकान की सुबह की शुरुआत होते ही चाय को पाने के लिए लंबी लाइन लग जाती है. तो चलिए दोस्तो जानते है फ्री में लोगो को चाय देने वाली इस दुकान के बारे में.

1947 में हुई दुकान की शुरुआत | Gulab Ji Chai Wale In Hindi

राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर के सफर पर हो और आपने "गुलाब जी चाय वाले" की दुकान की चाय नही पी तो आपका यह सफर थोड़ा अधुरा होगा. जयपुर शहर के एम.आई रोड़ पर लगने वाली इस दुकान को चलाते है 94 साल के गुलाब जी. गुलाब जी ने साल 1947 में इस चाय की दुकान का शुभारंभ किया था. जब सुबह होती है तब गुलाब जी की दुकान की चाय के फैन युवा से लेकर बुजुर्ग सब यहां लाइन में खड़े रहते है. दुकान पर चाय पीनें के बाद यदि आपके पास पैसे है तो दीजिए नही तो कोई बात नही चाय आपके लिए फ्री होगी.

महज 130 रूपये  से की थी गुलाब जी ने दुकान की शुरुआत | Gulab Ji Chai Wale

गुलाब जी की चाय का स्वाद गुलाबी नगर में इस कदर लोकप्रिय है की गुलाब जी की दुकान की चाय का स्वाद लेने के लिए जयपुर राजघराने से लेकर सिटी में आएं बड़े फिल्म स्टार गुलाब जी की चाय का स्वाद लिए बिना नही जाते. गुलाब जी ने अपनी दुकान के बारे में बात करते हुए बताया की उन्होंने इस दुकान की शुरुआत साल 1947 में की थी तब इस की शुरुआत में महज 130 रूपये खर्च हुए थें जब मैने इस काम की शुरुआत कि तब मेरे सामने कई मुश्किल परिस्थितियां आई एक राजपुत परिवार से होने के कारण मेरा यह काम किसी को पंसद नही था.

एक खास मसालें से तैयार होती है गुलाब जी की चाय | Gulab Ji Chai Wale Jaipur In Hindi

एक छोटी सी स्टॉल से शुरुआत करने वाले गुलाब जी की स्टॉल आज एक बड़ी दुकान बन गई है. गुलाब जी की दुकान की कहानी सुन कई बडे न्यूज पेपर और ब्लॉगर ने इनकी दुकान के बारे में लिखा है. गुलाब जी अपनी दुकान पर एक चाय 20 रुपये में बेचते है मानते की गुलाब जी की चाय बाकी चाय की दुकानों से तीन गुना महंगी है लेकिन दोस्तो जो स्वाद गुलाब जी की चाय में है वो और किसी की चाय में नही है तभी दुकान पर एक बार चाय पीनें के बाद सभी यही कहते की चाय मंहगी है पर स्वाद का मजा आ गया. गुलाब जी अपनी चाय को शुद्ध दूध से बनाने के साथ उनके पास  चाय का स्वाद बढाने की एक ऐसी रेसिपी है जो सिर्फ गुलाब जी ही जानते है.

हर रोज 250-300 गरीब पीतें है फ्री में चाय | Gulab Ji Chai Wale

दुकान पर आएं सभी लोगो को गुलाब की इंसानियत पर गर्व होता है. सुबह दुकान की शुरुआत के साथ गुलाब जी की दुकान पर 250-300 गरीब लोगो के लिए फ्री में चाय बनती है जिसें गुलाब जी अपनी दुकान के लिए गरीब लोगो की सेवा के साथ शुभ मानते है. हर रोज 250-300 गरीब लोगो को फ्री में चाय पिलानें की रित गुलाब जी ने दुकान के शुरुआती दिन से कर रखी है.

आज भी बनाते है खुद चाय

आज गुलाब जी की उम्र करीब 94 साल हो गई है लेकिन आज भी वो अपनी दुकान पर बैठ कर लोगो के लिए चाय बनाते है. इस हिम्मत और जज्बे के बारे में गुलाब जी कहते है की “दुकान पर अपने ग्राहकों का देख मुझमें एक अलग ही ऊर्जा आ जाती है.

गुलाब जी चाय वाले जहां मिल रही है1947 से लोगो को फ्री में चाय | Gulab Ji Chai Wale Story In Hindi