x

रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू मंडल कैसे बनी स्टार पूरी कहानी | Ranu Mondal Story In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

दोस्तो सोशल मीडिया जिसमें ऐसी ताकत है जो किसी भी व्यक्ति को रातों-रात स्टार बना देता है। और इस बात का सही उदाहरण है। हाल ही में रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू मंडल। रानू मंडल जो एक समय अपने पेट की भूख को मिटाने के लिए रेलवे स्टेशन पर गाती थी। सोशल मीडिया पर उनके एक वायरल वीडियो ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। रानू मंडल के इस टैलेंट को पहचाना अतेन्द्र चक्रवर्ती नाम के एक शख्स ने। अतेन्द्र ने रानू मंडल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पहली बार शेयर किया। तब किसी को नही लगा था की रानू मंडल की आवाज इतनी लोकप्रिय हो जाएगी।

लेकिन रानू मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल हुआ की। रानू मंडल की इस आवाज को आम लोगो के साथ देश के बड़े-बड़े सेलेब्रटीज ने भी उनके गाने की तारीफ की की. बस यहां से शुरू हुआ था रानू मंडल का रेलवे स्टेशन से बाॅलीवुड तक सफर। रानू मंडल की आवाज को बॉलीवुड मे पहला मौका दिया बॉलीवुड सिंगर व अभिनेता हिमेश रेशमिया ने जो हिमेश रेशमिया की अपकमिंग  फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना शूट कर रही है। बीते कुछ दिनो से रानू मंडल के गाने "तेरी मेरी कहानी" गीत को लोगो द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रानू मंडल की लोकप्रियता को देख अब सभी लोग रानू मंडल के जीवन के बारे में और अधिक जानना चाहते है। तो चलिए दोस्तो जानते एक वायरल वीडियो से रातो-रात स्टार बनने वाली रानू मंडल के जीवन के बारे में. -  Ranu Mondal  Biography In Hindi

अपनी आवाज से दुनिया भर में लोकप्रिय हुई रानु मंडल बंगाल के नदिया जिलें के रानाघाट की रहने वाली है। रानू मंडल की शादी मुंबई के रहने वाले बाबुल मंडल के साथ हुई थी। रानू मंडल के जीवन में मुसीबतो की शुरुआत तब हुई जब शादी के कुछ माह बाद ही उनके पति की मौत हो गई। तब रानू मंडल फिर से अपने गांव रानाघाट में आकर रहने लगी। मुंबई से पति की मौत के बाद रानाघाट लोटने के बाद उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने उनकी मदद नही की।

तब रानू मंडल अपना पेट पालने के लिए महज 20 साल की उम्र में एक क्लब में गाना गाने लगी। इस बारे में रानू मंडल बताती है की “जब उसने क्लब में गाने की शुरुआत की तब भी लोग मेरी आवाज को काफी पसंद करते थे। उनकी आवाज को सुन लोग उन्हें क्लब में "रानी बाॅबी" के नाम से पुकारते थें।

लेकिन दुसरी और समाज व परिवार के लोगो के दबाब के कारण रानू मंडल ने क्लब में गाना छोड़ दिया । क्लब छोड़ने के बाद रानू मंडल के हालात काफी खराब हो गए अब उनके पास दो समय का भोजन करने के भी पैसे नही थे। तब खुद का पेट पालने के लिए रानू मंडल ने रानाघाट के रेलवे स्टेशन पर गाना शुरु कर दिया। हाल में जब रानू मंडल की आवाज लोकप्रिय होने के बाद जब उन्हें सोनी टीवी के एक शो में स्पेशल मेहमान के रुप में बुलाया गया था।

एंकर ने रानू मंडल से रानू मंडल से सवाल किया की आप रेलवे स्टेशन पर गानाक्यों गाती थी। तब रानू मंडल ने बताया की तब उनके पास रहने को घर नही था और वहां खुद का पेट भरने के लिए वो गाना गाती थी। गाना सुन कर लोग या तो मुझे बिस्कुट दे देते थे या फिर पैसे। दोस्तो रानू मंडल के इन बुरे दिनो में उसकी बेटी ने भी उनका साथ छोड़ दिया था।

रानू मंडल ने इसी तरह कई सालो तक रानाघाट के रेलवे स्टेशन पर गाना गा कर अपना जीवन जिया। लेकिन दोस्तो कहा जाता है ना की यदि आप में हुनर है तो वो एक दिन आपको पहचान जरूर दिलाता है। हुआ ही कुछ ऐसा ही रानू मंडल को गाना गाते देख अतेन्द्र चक्रवर्ती नाम के शख्स ने उनका वीडियो शूट कर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर दिया। अतेन्द्र चक्रवर्ती का यह वीडियो 21 जुलाई 2019 को हर जगह वायरल हो गया ।

बस फिर यहां से रानू मंडल रातो रात स्टार बन गई और उन्हें बंगाल के क्लब फिल्म प्रोड्क्सन हाउस व कई जगहो से गाने के लिए ऑफर आने लगे। इस तरह देखते ही देखते रानू मंडल को पुरा देश जानने लगा। उनकी आवाज से प्रेरित हो कर हाल में बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए एक गाना रिकाॅर्ड करवाया तेरी मेरी कहानी। जो लोगो को इतना पसंद आ रहा है की वो रानू मंडल के इस गाने को लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

रानू मंडल के इस गाने के बाद उन्हें बाॅलीवुड व कई शो से ऑफर आ रहे है। रानू मंडल की लोकप्रियता को देख बुरे समय में मां को छोड़कर जाने वाली बेटी भी वापिस लोट आई है। रानू मंडल ने कहा की यह मेरी दुसरी जिंदगी है। दोस्तो रानू मंडल की इस कहानी के बारे में हम एक ही बात कहना चाहते की रानू मंडल की आवाज जिस मुकाम के लिए थी। वो अब उसे हासिल हो गई है।

रेलवे स्टेशन पर गाने वाली रानू मंडल कैसे बनी स्टार पूरी कहानी | Ranu Mondal Story In Hindi