Advertisement :
कल तक था यह शख्स कंपनी में नौकर आज उसी में अफसर | Man Office Boy to Officer Story In Hindi

Advertisement :
जीवन में यह बात सभी को सिखाई जाती है की, जीवन में कभी भी जल्दी हार स्वीकार नही करना चाहिए। जब तक लड़ सकते हो लड़ो और आगे बढ़ते रहो। हर समय खुद में कुछ अलग करने का जज्बा पेदा करे। दोस्तो आज हम जिस शख्स की बात कर रहे है उसकी कहानी भी कुछ इन लाइन से मिलती जुलती है। हम बात कर रहे मुंबई के उस शख्स की जो एक समय जिस ऑफिस में चपरासी की नौकरी करता था। आज उसी कंपनी में वो एसोसिएट क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रहा है। दोस्तो है ना इस शख्स की कहानी में ट्विस्ट तो चलिए इस शख्स की पुरी स्टोरी को जानते है।
आर्थिक हालात नही थे सही
यह पुरी कहानी फेसबुक के “ह्यूमन ऑफ बॉम्बे” नाम के पेज पर शेयर की गई। यह पुरी कहानी एक शख्स ने इस फेसबुक पेज के जरिए शेयर की और बताया की “ हम जीवन मे उन्हीं सपनो को देखते है जिन्हें हम पा सकते है।” लेकिन मेरी लाइफ में कोई सपना देखना थोड़ा कठिन था। क्योंकि परिवार की आर्थिक हालत सही नही थी। इस वजह से मै कक्षा 12 वीं के बाद आगे की पढा़ई नही कर पाया। पढ़ाई अधुरी रहने के बाद पहली बार मेने एक एड एजेंसी में ऑफिस बॉय के तौर पर जाॅब की.”
ऑफिस में पिलाई चाय-कॉफी
“जब मै 12वीं कक्षा की पढ़ाई नही कर पाया उसके बाद मैने एक ऑफिस में ऑफिस बाॅय की जाॅब करनी शुरू कर दी। यहां में ऑफिस के सब छोटे मोटे काम करता था। लोगो को चाय-काॅफी पिलाने के साथ प्रिटंर से जाकर प्रिंट लाना। तब मै प्रिंट की उन डिजाइन को देखकर काफी खुश होता था एवं जब भी ऑफिस में कोई चर्चा होती उसे सुन कर मुझे काफी अच्छा लगता था। ऑफिस की इन चर्चाओं को सुन कई बार मेरे दिमाग में भी आईडियाज उत्पन होते थे। लेकिन भला ऑफिस में ऑफिस बॉय की कौन सुनता है।”
नौकरी से पैसे जोड़ दोबारा शुरू की पढ़ाई
Advertisement :
ऑफिस में ऑफिस बॉय की नौकरी करते काफी समय हो गया था। ऑफिस में नए-नए आइडिया उत्पन्न होने के बाद उन्होंने मेरे अंदर एक सपने के रूप में जन्म लेना शुरू कर दिया। तब इस बारे में वो बताते है की “ मेने तय किया की मुझे आगे की पढ़ाई भी करनी चाहिए। इसके लिए मैने ऑफिस से मिलने वाले पैसो की बचत की और उन पैसो से पढ़ाई शुरू कर दी। इस दौरान मैने काॅलेज में 3 साल के आर्ट कोर्स के लिए आवेदन किया। पढ़ाई को पुरा करने के लिए वो सुबह काॅलेज जाते और दिन में वापिस आकर अपनी ऑफिस बाॅय की जाॅब को करता। शाम के समय ऑफिस से फ्री होने के बाद फिर नाईट कोर्स कर तैयारी करता । दिन भर इस पुरी प्रकिया की वजह से पुरी तरह सो भी नही पाता था। लेेकिन यह सब कर मुझे बेहद खुशी मिलती थी। क्योंकी मै अपने सपनों को पाने के लिए मेहनत कर रहा था।”
एक काॅल ने बदल दी जिंदगी
अपनी इस स्टोरी को आगे बढाते हुए इस शख्स ने बताया की “ जब में काॅलेज की शिक्षा प्राप्त कर रहा था इस दौरान मेरे एड एजेंसीज से जुडें कई दोस्त बने। इस दौरान मुझे पहली बार एक एड एजेंसी से जाॅब के लिए ऑफर आया। जो मेरे लिए एक सुखद अनुभव था। लेकिन दोस्तो एक दिन मेरी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की मै जिस कार्यलय में ऑफिस बाॅय की नौकरी करता था। वहां से मुझे एक कॉन्टेंट राइटर की नौकरी के लिए काॅल आया। दोस्तो तब मुझे यकीन नही हुआ की आज उस कंपनी में मेरा प्रमोशन हो चुका है। दोस्तो आज वो शख्स उसी कंपनी में एक एसोसिएट आर्ट डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहा है।
जुनून के आगे कोई सपना बड़ा नही होता
इस शख्स ने बताया की यदि आप में कुछ पाने का जुनून है तो आपके लिए कोई मंजिल बड़ी नही है। साथ ही बताया की इस जाॅब के बाद मैने शादी भी कर ली और जाॅब के पैसो से अपनी पहली बाइक खरीदी। आज मै अपने परिवार के साथ काफी खुश हूँ। अंत मे इस शख्स ने बताया की इंसान के जीवन में ऐसी कोई समस्या परिस्थिति नही है जहां से वो फाइट बेक नही कर सकता। बस जरुरी है तो आपके अंदर कुछ करने का जुनून तब मंजिले भी आसान हो जाती है।
कल तक था यह शख्स कंपनी में नौकर आज उसी में अफसर | Man Office Boy to Officer Story In Hindi




