x

कांग्रेस के दबंग किसान नेता सचिन पायलट की जीवनी | Sachin Pilot Biography In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी कहें जाने वाले सचिन पायलट की सम्पूर्ण जानकारी हिंदी में | Sachin Pilot In Hindi, Sachin Pilot Age

  • नाम - सचिन पायलट
  • जन्म दिनांक - 7 सितंबर 1977 (41 साल )
  • जन्म स्थान -  सहारनपुर (उत्तर-प्रदेश )
  • पिता का नाम - राजेश पायलट
  • माता का नाम - रमा पायलट
  • शिक्षा - पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल (2002) , "व्हार्टन बिजनेस" इन विश्वविद्यालयो से MBA 
  • पत्नी का नाम - सारा पायलट
  • संतान -  दो पुत्र -आरन एवं विहान
  • राजनितिक पार्टी - कांग्रेस पार्टी

दोस्तों अभी चुनाव का माहौल चल रहा है तो हमने सोचा क्यों ना आपको राजनीति के इस महान योद्धा के बारे में बताया जाएं दोस्तों हम बात कर रहे है राजस्थान की राजनीति में अपने दबंग अंदाज और किसानो के नेता की छवि के रूप में जाना -जाने वाले कांग्रेस पार्टी के राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के PCC के अध्यक्ष सचिन पायलट के बारे में. सचिन पायलट आज राजस्थान के मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रमुख दावेदार है  तो चलिए दोस्तों कांग्रेस के इस दिग्गज नेता के बारे में और अधिक जानते है।

सचिन पायलट का जन्म परिवार व शादी | Sachin Pilot Birth Place,Sachin Pilot Wife Name

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी माने -जाने वाले सचिन पायलट का जन्म 7 सितम्बर, 1977 उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। इनका पैतृक गांव नोएडा के पास वेदपुरा है। सचिन पायलट के पिता का नाम राजेश पायलट था। और इनकी माता का नाम रमा पायलट है। सचिन पायलट के एक बहन है जिसका नाम सारिका पायलट है । सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट भी कांग्रेस पार्टी के एक दिग्गज नेता थे और देश दिंवगत पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गाँधी के काफी अच्छे मित्र थे। पिता के राजनीति में होने के कारण सचिन पायलट का युवावस्था से राजनीति में रुझान काफी बढ़ गया साल 2004 में सचिन पायलट की शादी हो गई सचिन पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की पुत्री सारा अब्दुल्ला से हुई । दो अलग धर्मो से होने के कारण इनकी शादी को लेकर राजनीति में काफी बवाल छिड़ गया था। लेकिन बाद में ये मामला शांत हो गया सारा पायलट एक सोशल वर्कर है साथ ही वो एक योग टीचर भी है। इन दोनो के दो पुत्र हुए जिनका नाम आरन एवं विहान है.

सचिन पायलट की शिक्षा | Sachin Pilot Education

सचिन पायलट की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के एयरफोर्स बालभारती स्कूल से पूरी हुई. अपनी स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद सचिन पायलट ने दिल्ली विश्वविद्यालय के "सेन्ट स्टीफन्स कॉलेज" से अंग्रेजी साहित्य में B.A आनर्स की शिक्षा ग्रहण की. इस विषय में शिक्षा पूर्ण होने के बाद सचिन ने BBC के दिल्ली ब्यूरो में काम किया फिर जनरल मोटर्स में थोड़े समय काम करने के बाद छोड़ दिया बाद में सचिन  "इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी" गाजियाबाद और "पेन्सिलवानिया विश्वविद्यालय" और  "व्हार्टन बिजनेस" इन विश्वविद्यालयो से MBA की डिग्री हासिल की.

सचिन पायलट राजनीतिक सफर | Sachin Pilot Political Journey

जिस वजह से आज सचिन जनता के सबसे लोकप्रिय बने है वो है राजनीति सचिन पायलट अपने पिता के नक़्शे कदम पर चलते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस दामन थामा और  साल 2004 में महज 26 साल की उम्र में देश की 14वीं लोकसभा के लिए राजस्थान के दौसा जिले के संसदीय क्षेत्र से उन्हें उन्हें चुना गया । इस चुनाव में दौसा की जनता ने सचिन पायलट को अपार जन-समर्थन दिया और ये यहां से भारी मतों से विजयी हुए सचिन पायलट साल  2004 में सबसे कम उम्र लोकसभा में जाने वाले सासंद थे। राजनीति में अपना पहला सफल कदम रखने के बाद सचिन को कांग्रेस पार्टी ने 2009 में लोकसभा चुनाव में सचिन को अजमेर की सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया इस बार भी अजमेर की जनता ने सचिन की झोली वोटों से भर दी और भारी मतों से विजय बनाकर उन्हें लोकसभा में भेजा कांग्रेस सरकार ने उन्हें संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का मंत्री दिया  साल 2012 में सचिन को कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर नियुक्त किया गया। उस समय सचिन पायलट मंत्रिमंडल में सबसे कम उम्र के सदस्य थे। 

साल 2014 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर सचिन पायलट पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें अजमेर से फिर टिकट दिया लेकिन देश में चल रही मोदी लहर में कांग्रेस पार्टी को अजमेर ही नहीं राजस्थान की पूरी 25 लोकसभा सीटों पर  हार मिली। फिर भी सचिन इस हार से हताश नहीं हुए और उन्हें इसी साल राजस्थान कांग्रेस पार्टी का PCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  यहां से सचिन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजस्थान के हर जिले में जाकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया और अपने कार्यकर्ताओं को एक नया हौसला दिया दोस्तों आज उसी का नतीजा है की इस समय राजस्थान में विधान सभा के चुनाव नजदीक है और सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में सामने आ रहे है । सचिन पायलट को राजस्थान के टोंक जिले से टिकट मिली है यहां उनका मुकाबला नागौर जिले के डीडवाना तहसील के बीजेपी केगद्दावर नेता यूनुस खान से मुकाबला है । 

सचिन पायलट की स्पोर्ट में है काफी रूचि | Sachin Pilot Hobbies

सचिन पायलट को साल 2008 में "विश्व इकोनॉमिक फोरम में यंग ग्लोबल लीडर" के रूप में चुना गया। कांग्रेस के इस दिग्गज नेता को राजनीती के साथ-साथ विमान उड़ाने का भी शौक है । साल 1995 में सचिन पायलट ने न्यूयॉर्क से प्राइवेट पायलट का लाइसेंस हासिल किया। साथ ही सचिन पायलट की खेलों में काफी रूचि है उन्होंने कई प्रतियोगिताओँ भाग लिया है सचिन ने राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में दिल्ली राज्य टीम का प्रतिनिधित्व किया था ।

कांग्रेस के दबंग किसान नेता सचिन पायलट की जीवनी | Sachin Pilot Biography In Hindi