Advertisement :
माँ - बाप की पार्टी में सलमान खान पहुंचे अपनी दो - दो गर्लफ्रेंड के साथ

Advertisement :
बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सुशीला चरक की शादी को 53 साल हो चुके हैं. शादी की सालगिराह के मौके पर सलीम की गोद ली हुई बेटी अर्पिता खान ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित अपने घर पर ग्रांड पार्टी का आयोजन किया. फ्राइडे को रखी गई इस नाइट पार्टी में सल्लू की grilfriend यूलिया वंतूर और अपकमिंग मूवी 'टाइगर जिंदा है' में उनकी को-स्टार कैटरीना कैफ भी मौजूद रहीं. लंबे अरसे बाद यूलिया और सलमान मीडिया के कैमरों में कैद हुए. दरअसल, वीजा एक्सपायर होने की वजह से यूलिया काफी वक्त से देश से बाहर थीं. लेकिन अब वह मुंबई आ चुकी हैं और सलमान के माता-पिता का जश्न मनाने उनकी बहन के घर पहुंच गईं.
इस मौके पर सलमान, यूलिया को मैचिंग आउटफिट्स में देखा गया. यूलिया ब्लैक जम्पसूट तो सलमान ब्लैक टी-शर्ट और पैंट लुक में नजर आए. शॉटस बात यह था कि कैटरीना ने भी black कलर का शॉर्ट ड्रेस पहन रखा था.
पार्टी का मैन अट्रैक्शन बेशक यूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ रहीं. लेकिन मलाइका अरोड़ा पर से नजर हटाना मुश्किल था. सिल्वर रंग की शॉर्ट ड्रेस में अपने पूर्व सास-ससुर की पार्टी में पहुंचीं मलाइका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं.
आयोजन में सलमान के दोनों भाईजान अरबाज, सोहेल खान present रहे. सलमान खान की बहन अलविरा खान पति अतुल अग्निहोत्री के साथ दिखीं. सोहेल खान की पत्नी सीमा खान, सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन मौके पर स्पॉट हुईं.
दीया मिर्जा पति साहिल सांघा के साथ नजर आईं. अमृता अरोड़ा पति शकील के साथ मौजूद रहीं. फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला पूरे परिवार के साथ पहुंचे.
यूलिया वंतूर और कैटरीना कैफ में एक चीज़ कॉमन है...वो हैं सलमान खान। एक ओर जहां कैटरीना को बॉलीवुड में जगह बनवाने में सलमान ने मदद की तो वहीं दूसरी ओर यूलिया के single करियर में सलमान काफी हेल्प कर रहे हैं। सिर्फ प्रोफेशनल जिंदगी ही नहीं पर्सनल ज़िंदगी भी इनकी हमेशा सुर्खियों में रही है।
Advertisement :
माँ - बाप की पार्टी में सलमान खान पहुंचे अपनी दो - दो गर्लफ्रेंड के साथ





