x

स्कूल कॉलेज का स्वागत भाषण | Welcome Speech for School & College Function in Hindi

By Gourav / About :-2 years ago

 स्कूल कॉलेज का स्वागत भाषण |  Welcome Speech for School & College Function in Hindi

अन्य भाषण के जैसे ही स्वागत (Welcome) के लिए भाषण भी कई प्रकार के कार्यक्रम और समारोह के अनुसार अलग-अलग होते हैं। आज इस आर्टिकल में हमने आपको कई प्रकार के कार्यक्रम और समारोह (Ceremony) को शुरू करने और लोगों का स्वागत करने के लिए कुछ बेहतरीन सुंदर भाषण का नमूना हिन्दी में प्रस्तुत किया हैं। यह सभी स्वागत भाषण के उदाहरण आपको अपनी परीक्षा  और कई प्रकार के समारोह (Ceremony) में मदद करेंगे।

स्वागत भाषण (Welcome speech) में एक अलग ही ज़बरदस्त ताकत होनी चाहिए जिससे सामने बैठे हुए दर्शक को सुनने में अच्छा लगे और वह आपकी बातों को ध्यान से सुनें।

गुड मॉर्निंग/गुड इवनिंग/ शुभ संध्या/ सुप्रभात
                         आप सभी उपस्थित जनों का________इस सुप्रतिम बेला पर हार्दिक अभिनन्दन है|

हम सभी आज यहाँ__________इस अवसर को मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं और हमारे संस्थान  के लिए ये बहुत ही गौरवपूर्ण बेला है| यह दिन हमें प्रेरणा देता है की कैसे समय के अविरल प्रवाह में बहते-बहते हम यहाँ तक पहुंच गए| कार्य क्षेत्र की इस पावन भूमि में हमारे बड़ो का आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे ऐसी ही अनुकम्पा है हमारी| हम सभी इस प्रांगण में इसी लिए एकत्र हुए हैं की अपने कार्य क्षेत्र की इस धरा पर होने वाले समारोहों के माध्यम से स्कूल/कॉलेज की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन सम्माननीय अतिथिगण के समक्ष कर सकें और अपने संसथान की सांस्कृतिक समृद्धि के झलक से आप सब को अवगत करा सकें|

माननीय अतिथिगण ये विश्वास करना बहुत मुश्किल है की जो सपना हमने देखा था वो अब पूरा हो रहा है| वर्षों पहले जिस पौधे को हमने सींचा था, हमारे समक्ष एक फलदाई वृक्ष के रूप में मंचित हो रहा है| आज के बच्चे कल के युवा हैं| आज के युवा कल इस देश के जिम्मेदार नागरिक होंगे | मैं और हमारा पूरा समर्पित शिक्षक दल अपने संस्थान के द्वारा पोषित किये जा रहे इन बच्चों /युवा के आकर्षक भविष्य को तैयार करने का सराहनीय प्रयास कर रहा है साथ ही हमारे संस्थान से जुड़े बच्चे/युवा भी उन्हें उनके कर्म क्षेत्र को देदीप्यमान बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहें हैं| 

मैं और हमारा पूरा संस्थान बच्चों/ युवाओं के माता पिता का भी गर्मजोशी से स्वागत करता है क्योंकि उनको समर्पण और प्रेम के हम राष्ट्र को एक सफल नागरिक दे पाने के उत्तरदायित्व को पूरा कर पाने में सक्षम न हो पाते

इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय अतिथिगण का स्वागत मैं कुछ पंक्तियों से करना चाहूंगी/चाहूंगा: 

                            " स्वागत है स्वागत है श्रीमन, फूलों के थाल से
                              वंदन अभिनन्दन श्रीमन, करते जयमाल 
                              आज हमारे भाग्य बड़े हैं, श्रीमन यहाँ पधारें
                              उपकृत हैं हम सारे, खिले-खिले हैं चेहरे 
                              सबके गौरव के क्षण आये, साथ आपका पाए 
                              झूमी है जनता सारी, बिना किसी तल के वंदन अभिनन्दन
                              श्रीमन करते हैं जयमाल से"

अतः श्रीमान मैं आपको इस कार्यक्रम की शुरआत के लिए स्टेज पर आमंत्रित करती हूँ| और दर्शक दीर्घा में बैठे आगंतुक गणो से ये निवेदन करती हूँ की वो तालियों की गड़गड़ाहट से मिस्टर ---- स्वागत करैं और माननीय अतिथि महोदय को दीप प्रज्वल्लित करने के रिवाज़ के लिए आमंत्रित करता/ करती हूँ और उनके प्रयासों और जीवन के अनुभवों के बारे में कुछ शब्द बोलने का अनुरोध करता हूँ/ करता हूँ|
                                
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद!!
 

स्कूल कॉलेज का स्वागत भाषण | Welcome Speech for School & College Function in Hindi