Advertisement :
तिल का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है कुछ ऐसे फायदे...

Advertisement :
Regarding the benefits of sesame oil
घर के व्यंजनों और ( मकर संक्रांति ) पर खास तौर पर चिक्की बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तिल या तिल्ली, अपने खास गुणों के कारण कई प्रकार से फायदेमंद है। यह आपके स्वास्थ्य को हर तरह से बेहतर बनाने में बेहद लाभदायक है। तिल का हमारे रोजमर्रा के खानपान में एक अपना ही अलग महत्व है। तिल की तासीर अत्यंत ही गरम होती है। सर्दियों के मौसम में तिल का सेवन अधिक उपयुक्त माना जाता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में तिल को खाने से शरीर को एक प्रकार की ऊर्जा प्राप्त होती है। ठंड के मौसम में तिल के तेल की मालिश की जाए तो शरीर में गर्मी आती है तथा ठंड से बचाव होता है। अपने बेहतरीन पोषक गुण के कारण तिल का तेल पूरी दुनिया में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। इसमें न केवल त्वचा और बालों को पोषित करने की खूबी होती है बल्कि हीलिंग क्वालिटी भी होती है। ये बात वैज्ञानिक तौर पर साबित हो चुकी है कि तिल के तेल से बालों को संपूर्ण पोषण मिलता है|
* त्वचा के लिए :
तिल का तेल जस्ता (zinc) में समृद्ध है, जो शरीर में आपकी त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है। यह त्वचा के लचीलेपन और चिकनाई को बढ़ा सकता हैं, त्वचा की स्थिति और समय से पूर्व बुढ़ापे के निशानो को खत्म करने में मदद कर सकता है|
* ब्लड सर्कुलेशन को सही रखें :

यह तेल त्वचा में आसानी से मिल जाता है| जिससे यह त्वचा को अंदर से पोषण मिलती है। तिल से बने तेल से नियमित मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया सही रहती है और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत होती है।
* मानसिक दुर्बलता कम करें :
तिल का प्रयोग मानसिक दुर्बलता को कम करता है, जिससे आप तनाव, डिप्रेशन से मुक्त रहते हैं। प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में तिल का सेवन कर आप मानसिक समस्या दूर करती है|
* पोषण देने के लिए :
बालों को भीतर से पोषण देने का काम करता है। तिल के तेल को हल्का गर्म कर लीजिए और इसके बाद हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज कीजिए|
Advertisement :
* एंटी-बैक्टीरियल है तिल :
घाव को जल्द ही ठीक कर देता है। इसके अलावा किसी भी सूजन में आराम देता है और सोराइसिस और एक्जिमा जलने पर भी तिल का प्रयोग किया जाता है|
तिल का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक है कुछ ऐसे फायदे...




