Advertisement :
भारत की सभी भाषाओँ का गठजोड़ शेयरचैट की सफलता की कहानी | ShareChat Success Story In Hindi

Advertisement :
साल 2015 में लॉन्च हुए शेयरचैट पर आज है 16 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर | ShareChat Startup Founder Farid Ahsan Success Story In Hindi
आज भारत देश विकास की गति पर है और इस विकास में युवाओ का बड़ा हाथ है आज देश में हर दूसरे दिन एक नया स्टार्टअप शुरू हो रहा है इन स्टार्टअप में कई सफल हुए तो कहियों को असफलता भी मिली है लेकिन दोस्तों कई स्टार्टअप ऐसे भी है जो असफल होने के बाद भी आज काफी पैसा कमा रहे है इनमे से एक स्टार्टअप है शेयरचैट स्टार्टअप ये स्टार्टअप आज सभी युवाओ के लिए एक प्रेरणादायक है आज हम इसी स्टार्टअप की कहानी से आपको अवगत कराने वाले है.
आज सोशल मीडिया पर हजारो एप्प मौजूद है लेकिन दोस्तों शेयरचैट एकमात्र ऐसा एप्प है जो यूजर को 14 स्थानीय भाषा उपलब्ध करवाता है। भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा भाषा बोली जाती इसी को ध्यान में रखते हुए शेयरचैट ने अपने इस एप्प में 14 भाषाएं जोड़ी जो निम्न है -भोजपुरी, असमिया, पंजाबी, मलयालम, हिन्दी, तेलुगू, मराठी, गुजराती, बंगाली, तमिल, कन्नड़, ओड़िया, राजस्थानी और हरियाणावी है. भाषा के इतने गुण जुड़े होने के कारण सभी लोग अपनी भाषा में एक दूसरे से बात कर सकते है.
दोस्तों सोशल मीडिया के इस एप्प की खास बात है जिस वजह से सभी यूजर इस एप्प को अपने फोन में डाउनलोड कर लेते है इस एप्प में जोक्स ,व्हाट्सप्प स्टेटस ,और भी सोशल मीडिया की जानकारी 14 भाषाओं में अपडेट रहते है इन सभी के अलावा भी इस ऍप्लिकेशन में बॉलीवुड ,हॉलीवुड ,साउथ ,तेलगु , आदि फिल्मों के वायरल वीडियो का एक बड़ा भंडार पड़ा है जो यूजर को देखना काफी पसंद है साथ ही शेयर चैट अपने सभी यूजर को फिल्मों से जुडी सभी न्यूज़ अपडेट करता रहता है.
आप ने टीवी पर इंडिआस गॉड टेलेंट जरूर देखा होगा इसमें लोग अपने हुनर को दिखा कर दुनिया में फेमस होते है टिक वैसे ही शेयर चैट भी अपने यूजर को खुद का टेलेंट दिखाने का अवसर देता है और एक्टिंग दुनिया से जोड़ने की कोशिस करता है इस एप्प में यूजर भारत के कवियों की कहानियां , शायरी और गजल ,जोक्स को पढ़ सकते है और ये सब लोगो के लिए टाइम पास करने का सबसे बढ़िया साधन है.
इसी वजह से आज सभी युवाओ के बीच इस एप्प का बड़ा क्रेज है इस एप्प के जरिये लोग नए लोगो से जुड़ सकते है और उन्हें अपना दोस्त बना सकते है.
Advertisement :
साथ ही ये एप्लीकेशन अपने यूजर को फोन से जुड़े कई बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध करवाता है ये एप्लीकेशन यूजर को शानदार न्यू वॉलपेपर , थीम्स बैकग्राउंड, इसमें आप बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते है। साथ ही यूजर ब्यूटी टिप्स की भी जानकारी ले सकता है और अपना वीडियो अपलोड कर लोगो को फिटनेस की भी जानकारी दे सकता है.
इस एप्प की शुरुआत कानपूर से IIT करने वाले फरीद अहसान, भानु सिंह और अंकुश सचदेव ने मिलकर इस एप्प पर काम किया । इन दोस्तों ने मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऐसा एप्प तैयार किया जो लाखों लोगो को एक दूसरे से जोड़ता है और उनके साथ कुछ भी शेयर कर सकता है
इस एप्प के माध्यम से लोग अपने हर दोस्त की रोज अपडेट जान सकते है और रोज नये लोगो से जुड़ सकता है.
इस एप्प की शुरुआत के बारे में बात करते हुए इन तीनो दोस्तों ने बताया की " हमने अपनी ग्रेजुएशन के समय से ही इस आप को बनाने के बारे में ठान लिया था अपने इस स्टार्टअप को खड़ा करने के इन तीनो ने कई प्रयास किये लेकिन इन्हें हर बार असफलता का मुँह देखना पड़ा लेकिन तीनो ने हार नहीं मानी और अपने इरादे मजबूत रखे और आगे बढ़ते रहे.
इन तीनो की ये मेहनत करीब 15 से ज्यादा बार फैल हुई ये रियल एस्टेट पोर्टल बनाना,क्राउड-सोर्सिंग प्लेटफॉर्म, और सिविएक डाटा प्लैटफॉर्म शामिल हैं। लेकिन इन्हें पता था की एक दिन हम जरूर सफल होंगे और वो दिन आ ही गया साल 2015 में इन तीनो ने शेयरचैट को दुनिया के सामने लॉन्च किया और इन्हें अपार सफलता मिली.
कानपूर से आईआईटी की ग्रेजुएशन करने वाले ये तीनो दोस्तों उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। ये सभी अभी युवा है फरीद 25 साल जो लखनऊ में रहते है और 26 साल के भानु प्रताप सिंह गोरखपुर और अंकुश सचदेव उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले है.
इस एप्प को शुरू करने से पहले इन तीनो दोस्तों का एक लक्ष्य था की एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से वो दक्षिण एशियाई भाषाओं के साथ हिंदी और पंजाबी को एक ही जगह जोड़ सके ताकि ये सभी एक ही प्लेटफार्म के माध्यम से अपनी एक प्रोफाइल बना सके और अलग -अलग लोगो से जुड़ सके.
Advertisement :
अपने इस लक्ष्य तक पहुंचना इन तीनो के लिए इतना आसान नहीं था। इन तीनो ने ये मुकाम कड़े संघर्ष मेहनत और लगन के कारण हासिल किया.
एक रिपोर्ट में में शेयर चैट स्टार्टअप के फाउंडर फरीद अहसान ने बताया की वो अगले कुछ सालो में एक ऐसी देशी एप्प बनाने वाले है जो मार्केट में तहलका मचा देगी.
एक रिपोर्ट के मुताबित चाइना की Xiaomi फरीद के इस प्रोजेक्ट में 100 मिलियन का निवेश कर चुकी है। दोस्तों आपको जानकारी होनी चाहिए आज शेयर चैट सबसे तेज डाउनलोड होने वाली एप्लीकेशन है जो साल 2018 जून तक 24 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा पैसे कमा चुकी है.
दोस्तों ये एक सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां अन्य सोशल मीडिया एप्प जैसे फेसबुक व्हाट्सप्प, ट्विटर,इंस्टाग्राम ,मौजूद है जो आप एक प्लेटफार्म पर रहते हुए इन सभी को यूज़ कर सकते है.
दोस्तों ये एक सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां अन्य सोशल मीडिया एप्प जैसे फेसबुक व्हाट्सप्प, ट्विटर,इंस्टाग्राम ,मौजूद है जो आप एक प्लेटफार्म पर रहते हुए इन सभी को यूज़ कर सकते है.
इस स्टार्टअप में कम समय में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की है दोस्तों साल 2015 में लॉन्च हुए इस स्टार्टअप में आज 16 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर है.
भारत की सभी भाषाओँ का गठजोड़ शेयरचैट की सफलता की कहानी | ShareChat Success Story In Hindi




