x

भारत की शान ये 13 आर्मी रेजिमेंट जिनसे दुश्मन खाते है खौफ | Indian Army All Regiment Information

By N.j / About :-6 years ago

देश की रक्षा के लिए हर समय मौत के सामने खड़े रहने वाले वतन के सभी फौजी भाइयों को मेरा सलाम आज सभी देशो के पास अपने देश की हिफाजत के लिए सेना है 1947 से पहले  भारत देश में अंग्रेजो का राज था बाद में देश को गुलामी से आजादी मिली तब देश को थलसेना ,वायुसेना, और नौसेना का निर्माण हुआ. भारत में आज सभी सैनिको अधिकारियों को एक अलग -अलग रेजिमेंट्स में रखा गया है वो उसी रेजिमेंट्स में रहकर देश की सेवा करते है यदि दोस्तों आपसे कोई सवाल करे की देश में आर्मी की कुल कितनी रेजिमेंट्स है जहां तक मेरा नॉलेज जाता है आप नहीं बता पाएंगे अब दोस्तों देश के लिए जान न्योछावर कर देने वाले फौजी भाइयों के बारे में ज्यादा नहीं तो थोड़ी सी तो जानकारी रखो हर समय देश के तिंरगे के रक्षा के लिए और उसकी शान बढ़ाने के लिए इन्होंने कभी अपनी जान की परवाह नहीं की दोस्तों भारत में देश के रक्षा के लिए 13 रेजिमेंट्स बनी हुई है जिनकी जानकारी आगे हम आपको दे रहे है. Indian Army Regiment List Hindi

#1. पैराशूट रेजिमेंट | Parachute Regiment India

भारत देश में इस रेजिमेंट्स की स्थापना देश की आजादी से पहले 29 अक्टूबर 1941 को ही हो गई थी। वर्तमान में इस रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट जनरल एनकेएस घई है। ये रेजिमेंट्स देश की सभी सेनाओं के लिए हवाई मदद करती है देश में साल 1999 कारगिल युद्ध में पैराशूट रेजिमेंट के 10 में से 9 बटालियन तैनात की गई थी. इस बटालियन ने कारगिल युद्ध में 6 से 7 मुश्कोह घाटी को फ़तेह किया था साथ ही इस बटालियन ने बाटालिक प्वाइंट को पर भी विजय हासिल की थी.

#2. मैकेनाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंट | Mechanised Infantry Regiment India

देश में जब भारत पाकिस्तान के बीच साल 1965 में युद्ध हुआ तब ये रेजिमेंट नहीं बनी थी बाद में सेना के अधिकारियों ने एक लंबी प्रक्रिया के बाद इस रेजिमेंट्स का निर्माण किया इस रेजिमेंट का निर्माण साल 1979 में हुआ ये रेजिमेंट अब तक देश "पवन " में देश के पड़ौसी देश श्रीलंका, और ऑपरेशन में भारत के राज्य पंजाब और जम्मू कश्मीर , और ऑपरेशन 'विजय' में जम्मू कश्मीर में अपनी ताकत दिखा चुकी है ये रेजिमेंट देश ही नहीं विदेशों में भी शांति दूतो में शामिल हो चुकी है ये सोमालिया, कांगो, एंगोला और सिएरा लियोन में जा चुकी है.

#3. पंजाब रेजिमेंट | Punjab Regiment India

दोस्तों पंजाब रेजिमेंट की बात करे तो ये देश की सबसे पुरानी फौजी रेजिमेंट है. जब देश का बटवारा हुआ था तब इस रेजिमेंट के भी दो हिस्से किये गए थे। इस रेजिमेंट का पहला हिस्सा पाकिस्तान को दिया गया वहीं दूसरी रेजिमेंट भारत के हिस्से में रही ये रेजिमेंट भारत के विदेशो में भी शांति दूत बनकर खड़ी रही है। साल 4-7 दिसंबर 1971) को भारत पाक का प्रमुख युद्ध था जिसमें पूरी दुनिया इस रेजिमेंट का जलवा देख चुकी है इस युद्ध में पंजाब रेजिमेंट ने पाक को उलटे पाँव भगा दिया था पंजाब रेजिमेंट में हुए "ब्लूस्टार" में इस रेजिमेंट के 122 अधिकरियों को कोर्टमार्सल जैसी घटना भी देश की इस रेजिमेंट में हो चुकी है,

#4. मद्रास रेजिमेंट | Madras Regiment India

इस रेजिमेंट की स्थापना अंग्रेजो के समय में ही हो गई थी मद्रास रेजिमेंट की स्थापना 1750 में हुई थी । आज इस रेजिमेंट के पास  21 बटालियन है। मद्रास रेजिमेंट का एक युद्ध नारा है जो काफी लोकप्रिय है वीरा मद्रासी,अडी कोल्लु अडी कोल्लु (वीर मद्रासी, आघात करो और मारो,आघात करो और मारो!)

#5. राजपूत रेजिमेंट | Rajput Regiment India

राजपूत रेजिमेंट का निर्माण सन 1778 में अंग्रेजो ने किया था अब तक देश में हुए सभी युद्धों में राजपूत रेजिमेंट ने सम्मान हासिल किया है साथ ही इस रेजिमेंट ने अंग्रेजो के लिए दोनों विश्वयुद्धों में अपना दमखम दिखाया था और जब भारत पाक अलग हुए तब इस रेजिमेंट ने पाक को खदेड़ा और चीन के साथ हुए युद्ध में इस रेजिमेंट ने अपना साहस दिखाया जब साल 1965 में जंग छिड़ी तब राजपूत रेजिमेंट के जवानों ने पाक को नाको चने चबवा दिए थे. तब से राजपूत रेजिमेंट से पाक सैनिक दूर ही भागते है राजपूत रेजिमेंट ने देश के लिए "तोलोइंग" जैसा महत्वपूर्ण हिस्सा हासिल किया था.

#6. जाट रेजिमेंट | Jat Regiment India

जाट रेजिमेटन की स्थापना सन 1795 में अंग्रेजो ने की थी देश की इस इस रेजिमेंट ने अपने पराकर्म से कई युद्धों में सम्मान हासिल किया है। जाट रेजिमेंट के पास आज  2 विक्टोरिया क्रॉस, 2अशोक चक्र, 32 शौर्य चक्र, 8 महावीर चक्र, 8 कीर्ति चक्र,  39 वीर चक्र और 170  सेना पदक है जो इस रेजिमेंट की ताकक दर्शाती है

#7. सिख रेजिमेंट | Sikh Regiment India

सिख रेजिमेंट की स्थापना  1 अगस्त 1846 को अंग्रेजो ने की थी। देश की शान सिख रेजिमेंट में आज 19 बटालियन है इस रेजिमेंट में नारा है "अपनी जीत करो" जिससे ये रेजिमेंट कभी पीछे नहीं हटती जब देश अंग्रेजो का शासन था तब सिख बटालियन ने ब्रिटिश भारत के कई मोर्चो को संभाला था और जब देश आजाद हुआ तब सिख रेजिमेंट ने कई युद्ध में अपना बल दिखाया जब देश में कारगिल युद्ध हुआ था तब सिख रेजिमेंट ने टाइगर हिल्स पर कब्ज़ा किया था.

#8. डोगरा रेजिमेंट | Dogra Regiment India

इस रेजिमेंट की स्थापना सन 1877 में अंग्रेजो ने की थी. सबसे ज्यादा पाकिस्तान के दांत इसी रेजिमेंट ने खट्टे  किये थे देश की सभी रेजिमेंट्स में  डोगरा रेजिमेंट को सबसे खतरनाक रेजिमेंट माना जाता है.

#9. कुमायूं रेजीमेंट | Kumaon Regiment India

आपने सियाचिन ग्लेशियर का नाम सुना होगा ये रेजिमेंट उसी पर स्थित रहती है. कुमायूं रेजीमेंट की स्थापना 1813 में अंग्रेजो ने की थी। कुमायूं रेजीमेंट अपने पराकर्म से 2 परम वीर चक्र, 4 अशोक चक्र, 10 महावीर चक्र, 6 कीर्ति चक्र सहित देश के कई बड़े सम्मान हासिल किये है ये रेजिमेंट देश के सभी युद्धों में अपना दम दिखा चुकी है और दुश्मनों से देश की रक्षा कर चुकी है. 

#10. असम रेजिमेंट | Assam Regiment India

देश में इस असम रेजिमेंट की स्थापना 15 जून 1941 को हुई इस रेजिमेंट में खास तौर पर असम के नौजवानों को शामिल किया जाता है। असम रेजिमेंट ने भारत और चीन के बीच युद्ध में देश के लिए बड़ा योगदान दिया था और साल 1975 में पाकिस्तान से बांग्लादेश आजादी में भी हिस्सा लिया था.

#11. बिहार रेजिमेंट | Bihar Regiment India

इस रेजिमेंट की स्थापना देश की आजादी के 6 साल पहले यानि 1947 को हुई थी. बिहार रेजिमेंट ने देश की आजादी से पहले कई युद्धों में हिस्सा लिया जिसमें बर्मा युद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध प्रमुख है और देश के आजाद होने के बाद लड़े गए सभी युद्धों में इस रेजिमेंट ने दुश्मनों को धूल चटाई है.

#12. महार रेजिमेंट | Mahar Regiment India

 दोस्तों महार की स्थापना सन 1941 में हुई थी. महार एकमात्र ऐसी रेजिमेंट है जिसमें सभी समुदायों के नौजवानों को शामिल किया जाता है अब तक महार रेजिमेंट ने 1 परमवीर चक्र, 4 महावीर चक्र और अन्य कई बड़े सम्मान प्राप्त किये है ये रेजिमेंट देश के हर कोने से युवाओ को शामिल करती है.

#13. नागा रेजिमेंट | Naga Regiment India

नागा रेजिमेंट अब तक की सभी रेजिमेंट में सबसे नई रेजिमेंट है नागा रेजिमेंट की स्थापना सन 1970 में हुई थी। जब नागा रेजिमेंट का देश में निर्माण हुआ तब इस रेजिमेंट ने बांग्लादेश आजादी  की लड़ाई में हिस्सा लिया था. कारगिल युद्ध में नागा रेजिमेंट ने द्रास सेक्टर की तरफसे मोर्चा संभाला था.

भारत की शान ये 13 आर्मी रेजिमेंट जिनसे दुश्मन खाते है खौफ | Indian Army All Regiment Information