x

क्यों धवन को गब्बर कहते है ?शिखर धवन से जुड़ी 5 रोचक बातें |Shikhar Dhawan Interesting Facts In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2010 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले बांए हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन आज जब भी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरते है तब गेंदबाज अपनी लाइन लेंथ से भटक जाते है। धवन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऐसी कई जुझारू पारिया खेली जहां टीम को रनो की आवश्कता थी। शिखर धवन ने कई ऐसी पारिया खेली जिनमें टीम इंडिया की जीत एकतरफा कर दी।

शिखर धवन ने अपनी काबिलियत साल 2010 में आस्ट्रेलिया के साथ हुए डेब्यू मैच में साबित कर दी थी। इस मैच 187 रनो की ताबतोड़ पारी खेली थी। मैदान कैच के साथ अपनी मूछों के ताव दाव कैच पकड़ने के बाद अलग ही अंदाज में जश्न मनाने वाले गब्बर नाम से क्रिकेट फेंस के बीच लोकप्रिय आज शिखर धवन का जन्मदिन है वो आज 34 साल के हो चुके है। आज हम गब्बर के जन्मदिन पर उनके फेंस के लिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास जानकारी लेकर आएं जिनसे वो अभी अंजान है तो चलिए भारतीय क्रिकेट टीम की शान गब्बर यानी शिखर धवन से जुड़ी 5 रोचक बातें जानते है।

1. क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी विकेटकीपर के रुप में

आज गेंदबाजों के लिए खौप बन चुंके शिखर धवन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एक विकेटकीपर के रुप में की थी। जूनियर क्रिकेट मे उनके कोच की भूमिका निभा चुके तारक सिन्हा ने बताया की शिखर क्रिकेट करियर के लिए एक विकेटकीपर के रुप में ट्रेनिग हुई थी।

2.  2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप

साल 2004 में बांग्लादेश में आयोजित हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की टीम का चौथे पायदान के साथ सफर खत्म हुआ था। लेकिन इस वर्ल्ड कप में शिखर धवन ने अपनी बल्लेबाजी से सपाम का दिल जीत लिया। धवन 505 रन बनाकर टूर्नामेट के टॉप स्कोरर रहें। बता दे की गब्बर का यह रिकॉर्ड आज अंडर-19 में कोई नही तोड़ पाया है।

3. शिखर से गब्बर  बनने का सफर

इस नाम के पीछे शिखर धवन का नाता काफी पहले से शुरु हो गया था। हम सब ने अब तक हिन्दी सिनेमा में साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में गब्बर का लोकप्रिय किरदार निभाया था उस किरदार के डायलॉग आज भी हिट है। शिखर धवन भी मैच के दौरान साथी खिलाड़ीओं का उत्साह बढ़ाने के लिए गब्बर वाले डायलॉग बालते थें बस धीरे-धीरे उनके साथी साथी खिलाड़ी उन्हें गब्बर सिंह के नाम से बुलाने लगे।

4.  फेसबुक पर हुई थी पत्नी आयशा से मुलाकात

बता दे की साल 2012 में एक दुसरे के जीवन साथी बनने वाले शिखर धवन व उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी। आयशा भारतीय स्पिनर हरभजन के फ्रेडलिस्ट में थी जब धवन ने उनकी पहली बार प्रोफाइल देखी तब दोनो के बातचित शुरु हुई। आज धवन के 5 साल का लड़का है जिसका जोरावर धवन है।

5.  4 टीमों के लिए खेल चुकें है आईपीएल मैच

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई तब शिखर धवन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरविल्स के साथ हुई थी। 1 साल दिल्ली के लिए खेलने बाद 2009 आईपीएल में इन्हें साल 2009 में मुंबई इंडियस ने खरीद लिया। फिर डेक्कन चार्जर्स में खेले साल 2013 से धवन आईपीएल में हेदराबाद की टीम सन राइजर्स के साथ जुड़े हुए है।  वो साल 2018 आईपीएल में टीम की कप्तानी भी संभाल चुके है।

आईपीएल व अंतराष्ट्रीय करियर ने शिखर धवन ने कई रिकॉर्ड पारीयां खेली है। आज धवन की बल्लेबाजी करने की स्टाईल सेहर क्रिकेट उनकी बल्लेबाजी को पंसद करता है। हम आशा करते है की शिखर धवन देश के लिए ऐसे ही खेलते रहे और रिकॉर्ड बनाते रहें।

क्यों धवन को गब्बर कहते है ?शिखर धवन से जुड़ी 5 रोचक बातें |Shikhar Dhawan Interesting Facts In Hindi