x

भूखों के लिए NGO ने शुरू की एक अनोखी पहल लगाए 'हैप्पी फ्रिज' | Happy Fridge Story In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

कई रिपोर्ट के जारी आंकड़ों के अनुसार आज भारत में हर रोज करीब 19 करोड़ लोग भोजन न मिल पाने के कारण भूखे सो जाते हैं। इसलिए एक NGO ने गरीब लोगों की भुखमरी की हालातों को देखकर भारत में 'हैप्पी फ्रिज' स्थापित करने का फैसला किया है। ताकि भारत देश में कोई भी गरीब भूखे पेट न सोए। बता दें कि हाल ही में यह NGO वाराणसी शहर में ऐसे ही 6 फ्रिज स्थापित कर चूका हैं, जिससे गरीब लोगों को हर समय पर खाना उपलब्ध हो सकें।

इस पहल की शुरुआत 'फीडिंग इंडिया' नाम के एक NGO ने की है। इस NGO का उद्देश्य हैं कि भारत देश में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट न सोए। इसलिए अब तक इस पहल की शुरुआत करते हुए यह NGO वाराणसी में 6  'हैप्पी फ्रिज' स्थापित कर चूका हैं, ताकि गरीब लोगों को भर पेट खाना मिल सकें। NGO की इस पहल के साथ कई लोग जुड़ रहे हैं, जो अपने घर में बचे खाने को फेंकने के बजाय 'हैप्पी फ्रिज' में रख जाते हैं। जिससे कई गरीब लोगों को खाना नसीब होता हैं।

'हैप्पी फ्रिज' में रखे खाने को कोई भी भूखा व्यक्ति बिना किसी रोक - टोक के खा सकता हैं। NGO द्वारा 'हैप्पी फ्रिज' को ऐसे इलाकों में स्थापित किया गया हैं जहां गरीब लोगों की संख्या अधिक हैं और वो सड़कों पर सोते हैं। ताकि उनको आसानी से खाना मिल सकें।

इस पहल पर बात करते हुए वाराणसी के महानगर उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने बताया कि 'हैप्पी फ्रिज' का ध्यान रखते हुए, वे गरीब लोगों के लिए रोज़ाना ताज़ा भोजन फ्रिज में रखने का फैसला करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई फ्रिज में खाना रखना चाहता है, तो वो संपर्क कर सकते हैं।

वहीं एक NGO अधिकारी अक्षरा सिंह का कहना हैं कि वो समय - समय पर 'हैप्पी फ्रिज' में रखे खाने कि जांच करते रहेंगे कि वो खाना गरीबों के लिए खाने लायक हैं या नहीं। बता दें कि एक 'हैप्पी फ्रिज' पिछले महीने ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में भी स्थापित किया गया हैं।

भूखों के लिए NGO ने शुरू की एक अनोखी पहल लगाए 'हैप्पी फ्रिज' | Happy Fridge Story In Hindi