x

सोनार किले का गौरवमय इतिहास,सीना ताने खड़ा है 861 साल से,ये सोने का किला

By Mukesh / About :-2 years ago

सोनार किले का गौरवमय इतिहास,सीना ताने खड़ा है 861 साल से,ये सोने का किला

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित थार के रेगिस्तान में एक किला 861 साल से सीना ताने खड़ा है. यह किला दूर से देखने पर सोने के किले से कम नजर नहीं आता है। और अगर सूरज की किरणों से रोशन हो तो यह सोने के समान दमकना शुरू हो जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि अपने आप में यह एक छोटे शहर को समेटे हुए है. इस किले में आज भी चार हजार लोग रहते है.सोनार किले

इस किले के बारे में कहा जाता है कि साल1156 में भाटी राजपूत शासक राव जैसल ने त्रिकूट पर्वत पर इस किले का निर्माण कराया था. उनके नाम पर ही जैसलमेर शहर की स्थापना हुई. जैसलमेर किले में कई खूबसूरत हवेलियां या मकान, मंदिर और सैनिकों और व्यापारियों के आवासीय परिसर हैं. इस किले सोनार गढ़, सोने के समान चमकने वाला किला भी कहते है. इस किले को 13वी सदी में अल्लाउद्दीन खिलजी ने भी इस पर आक्रमण कर अधिकार जमा लिया था.

इस किले को सोनार इसलिए कहते हैं कि यह किला दूर से देखने पर किसी सोने के किले से कम नजर नहीं आता है. रेत के टीलों के बीच त्रिकूट पहाड़ी पर बसा 99 बुर्ज से घिरा यह किला जब ढलती सांझ की किरणों से मिलता है जो मानों यहां सब कुछ सुनहरा होकर रह जाता है और इस किले की इस स्वर्णिम आभा को निहारने वाला बरबस ही इसके सम्मोहन में कैद होकर रह जाता है.
बता दे की इस किले पर रेगिस्तान में होने के कारण कम आक्रमण हुये थे. 

सोनार किले का गौरवमय इतिहास,सीना ताने खड़ा है 861 साल से,ये सोने का किला