Advertisement :
सिंगापुर के 8 अजीब सख्ती भरे कानून | Singapore Interesting Facts In Hindi

Advertisement :
हर देश में अपराधों को नियंत्रित करने और सही व्यवस्था बनायें रखने के लिए अलग - अलग कानून होते है। कुछ कानून साफ - सफाई के लिए है, तो कुछ लोगों की गलत आदतों को सुधारने के लिए बनायें जाते है। लेकिन दोस्तों कुछ देशों में ऐसे अजीब कानून होते है, जिनके बारे में आप सुनेगे तो सोचने लगेंगे की यह कैसे कानून है। हम बात करें सिंगापुर की, तो सिंगापुर एक ऐसा देश है जहां की खूबसूरती देखने के लिए कई देशों से पर्यटक आते है। सिंगापुर में साफ - सफाई के लिए ऐसे सख्ती भरे कानून बने हुए है, जिनका पालन नहीं करने पर लाखों रुपयों का जुर्माना भरना पड़ता है। आज हम आपको सिंगापुर के ऐसे सख्ती भरे कानून और नियम बताने जा रहे है, जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जायेंगे।
1. थूकना
सिंगापुर में साफ - सफाई के मामले में बहुत सख्ती भरे कानून है यहां कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर थूकता है, तो उस व्यक्ति को 1000 डॉलर जुर्माना देना पड़ सकता है।
2. च्विंगम
सिंगापुर के पब्लिक प्लेस में कोई भी व्यक्ति च्विंगम नहीं चबा सकता है क्योंकि वहां च्विंगम चबाना कानूनी अपराध है। अगर च्विंगम चबाता हुआ कोई भी पकड़ा गया, तो उसे 100,000 डॉलर जुर्माना देना पड़ता है, साथ ही दो साल की जेल भी हो सकती है।
3. गंदगी फैलाना
Advertisement :
सिंगापुर में बाहर कूड़ा - कचरा डालने या गंदगी फैलाने वाले लोगों को 300 डॉलर यानी करीब 21000 रूपये का जुर्माना देना पड़ता है। फिर भी कोई इंसान गंदगी फैलाने से नहीं रुकता है, तो उसे सात दिन तक सड़को की सफाई करनी पड़ती है।
4. घर के आस-पास बिना कपड़ों के घूमना
सिंगापुर में कोई भी घर के आस-पास बिना कपड़ों के नहीं घूम सकता है। अगर कोई बिना कपड़ों के घूम रहा है, तो उसको सजा हो सकती है और जुर्माना भरना पड़ सकता है।
5. स्मोकिंग
अगर आप सिंगापुर में अपने घर से बाहर पब्लिक प्लेस में स्मोकिंग करते पकड़े गए, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है साथ ही जेल की सजा भी हो सकती है।
6. कबूतरों को दाना डालना
कई देशों में कबूतरों को दाना डालना धर्म माना जाता है। लेकिन सिंगापुर में कबूतरों को दाना डालना गैर कानूनी है ऐसा करने पर 500 डॉलर जुर्माना देना पड़ सकता है।
7. गाने गाना
अगर कोई सिंगापुर के किसी सार्वजनिक स्थान पर गाना गाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ता है और 3 महीने की जेल हो सकती है।
Advertisement :
8. WiFi कनेक्ट करना
अगर आप सिंगापुर में किसी दूसरे का WiFi कनेक्ट कर फोन चला रहे है, तो आपको तीन साल की सजा और 10000 डॉलर जुर्माना देना पड़ सकता है।
सिंगापुर के 8 अजीब सख्ती भरे कानून | Singapore Interesting Facts In Hindi




