x

मोबाइल फोन से जुड़ी 15 रोचक बातें | Interesting Facts Mobile Phone In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

आज टेक्नोलॉजी में मोबाइल फोन का आविस्कार दुनिया की सबसे बड़ी क्रांति के रुप में हुआ है। हजारो लाखो किलोमीटर की दूरी पर बैठे इंसान से बस एक पल में बात होना यह मोबाइल आविष्कार से ही संभव हो पाया है। आज मोबाइल फोन से कई कार्यो में सुविधा हो गई कुछ भी करना हो बस 2 मिनट में मोबाइल से ही उपलब्ध हो जाता है। तो चलिए दोस्तो आज जानते है अपने हर कार्य को आसान बनाने वाले मोबाइल फोन के बारे में रोचक बातें.

1. दुनिया का पहला मोबाइल फोन साल 1983 में बिका था। यह फोन करीब 2,65,369 की कीमत पर बिका था।

2. दुनिया की सबसे पहली मोबाइल कॉल  1973 में मार्टिन कूपर ने किया था। मार्टिन मोटोरोला मोबाइल कंपनी के अविष्कारक थें।

3. एक रिसर्च के अनुसार अमेरिका के 47 फीसदी लोगो का मानना है कि उनके जीवन में मोबाइल फोन इतना आवश्यक है की वो इसके 1 पल भी दूर नही रह सकते।

4. मोबाइल की इस स्मार्ट टेक्नोलॉजी का आविस्कार करने में करीब ढाई लाख लोगो की मेहनत है।

5. ब्रिटेन दुनिया का ऐसा देश है जहां हर साल करीब 1 लाख मोबाइल फोन शोचालय में गिर जाते है।

6. दुनिया का सबसे लोकप्रिय मोबाइल फोन एप्पल चार्ज होने के दौरान सबसे कम बिजली की खपत करता है । यह फोन पूरे वर्ष महज 16 रुपये की बिजली खर्च करता है।

7. चाइना ऐसा देश है जहां कप्यूटर से ज्यादा मोबाइल फोन के माध्यम से इंटरनेट ज्यादा यूज किया जाता है।

8. आज पूरी दुनिया में मौजूद शौचालयों से ज्यादा लोगो के पास मोबाइल फोन है।

9. दुनिया में मौजूद मोबाइल फोन में 65 प्रतिशत ऐसे समार्टफोन है जिनमे हर माह जीरो लांचर एप्लिकेशन डाउनलोड की जाती है।

10. औसतन हर एक स्मार्टफोन यूजर एक दिन में करीब 110 बार अपने फोन का स्क्रीन लॉक खोलता है।

11. 99 प्रतिशत वायरस केवल समार्टफोन पर हमला करने के लिए ही तैयार किये जाते है।

12. दुनिया में फिनलैंड एकमात्र ऐसा देश है जहां स्मार्टफोन को फेंकने का गेम खेला जाता है।

13. दुनिया में अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाला मोबाइल फोन  नोकिया-1100 है। इस मोबाइल फोन के करीब 25 करोड़ मोबाइल बिके थें।

14. आपके स्मार्ट से निकली विकिरणें आपके लिए अनिद्रा, सर दर्द जैसी समस्या का कारण बन सकती है।

15 जापान में बनने वाले 90 प्रतिशत स्मार्टफोन वाटरप्रूफ बने होते है

मोबाइल फोन से जुड़ी 15 रोचक बातें | Interesting Facts Mobile Phone In Hindi