Advertisement :
स्मार्ट राशन कार्ड में बहुत बड़ी गड़बड़ी, 'हीरोइन' की फोटो लगी परिवार की मुखिया जगह

Advertisement :
प्रशासन की सबसे बड़ी भूल सामने आई है तमिलनाडु प्रान्त के सलेम में, यहाँ एक परिवार को स्मार्ट पीडीएस कार्ड जारी किया गया था जिसमे परिवार की मुखिया के फोटो के स्थान पर एक अभिनेत्री की फोटो छप गई है। जो स्मार्ट राशन कार्ड परिवार के मुखिया "सरोजा" के नाम पर जारी लिया गया था उस पर "काजल अग्रवाल" जो दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री है की तस्वीर छपी है, हालांकि इसमें परिवार की मुखिया का नाम सही लिखा है लेकिन उसके रिश्वतेदारो और सरोज का कहना है की इस गड़बड़ी के बाद वो राशन कार्ड का कैसे उपयोग करें।
स्थानीय अधिकारियों द्वारा कहा गया की हो सकता है की यह गड़बड़ी स्थानीय ठेकेदार द्वारा की गई हो जिसे स्मार्ट कार्डों के प्रिंटिंग की जिम्मेदारी दी गई थी और अधिकारियो ने कहा की अब सरोज को नया राशन कार्ड जारी किया जायेगा।
आप की जानकारी के लिए बता दे की तमिलनाडु की सरकार ने यह योजना बनाई है की राज्य के 1.89 करोड़ परिवारों को स्मार्ट राशन कार्ड जारी किये जाये। इस न्यू स्मार्ट राशन कार्ड में लोगो के Aadhar Card की इनफार्मेशन ले कर नया डेटाबेस बनाया गया है और ये राशन कार्ड बैंक Debit card और credit card की तरह दिखेगा।
स्मार्ट राशन कार्ड में बहुत बड़ी गड़बड़ी, 'हीरोइन' की फोटो लगी परिवार की मुखिया जगह




