Advertisement :
9 साल की वेब डिज़ाइनर CEO श्रीलक्ष्मी सुरेश | Sreelakshmi Suresh Youngest Ceo In World

Advertisement :
कंप्यूटर से था इतना लगाव की महज 8 साल की उम्र में बना दी अपनी पहली वेबसाइट | Sreelakshmi Suresh Story In Hindi
- नाम - श्रीलक्ष्मी सुरेश
- जन्म दिनांक - 5 फ़रवरी 1998 (20 साल )
- जन्म स्थान - कोझिकोड, केरल, भारत
- पिता का नाम - सुरेश मेनन
- माता का नाम - विजु सुरेश
- शिक्षा - प्रेजेंटेशन हायर सेकेंडरी स्कूल, कोझीकोड
- उपलब्धि - यंगेस्ट गर्ल वेब डिज़ाइनर इन द वर्ल्ड
दोस्तों आज हम आपके सामने टेलेंट क्या होता है उसका एक नमूना पेश करने वाले है अक्सर सभी बच्चें बचपन में सोचते है की में बड़ा हो कर डॉक्टर या इंजीनियर बनुगा लेकिन आज हम एक ऐसी लड़की की बात करने वाले जिसने महज 9 साल की उम्र वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े लोग करने के सपने देखते है. जीवन में सफलता पाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं है ये कर दिखाया केरल में कोझिकोडे जिले की रहने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की यंगेस्ट गर्ल वेब डिज़ाइनर इन द वर्ल्ड CEO श्रीलक्ष्मी सुरेश इस लेख को पूरा पढ़ने से पहले जरा एक बार इस वेबसाइट की और रुख कीजिये. barcouncilkerala.org
दोस्तों आप जो वेबसाइट देख रहे हो वो भारत के केरल राज्य के कानून से संबंधित वेबसाइट है। जो कार्य लोग यूनिवर्सिटी में सालों की मेहनत के बाद भी नहीं कर पाते वो 9 साल की श्रीलक्ष्मी सुरेश ने कर दिखाया जो आपके अभी वेबसाइट देखी है वो इन्हीं के द्वारा बनाई गई जो सभी की सोच से परे है. तो चलिए इस 9 साल की CEO के बारे में और अधिक जानते है.
श्रीलक्ष्मी सुरेश का जन्म 5 फ़रवरी 1998 को कोझिकोड, केरल, भारत में हुआ था इनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ इनके पिता का नाम सुरेश मेनन जो एक वकील थे। इनकी माता का नाम विजु सुरेश जो एक ग्रहणी है लक्ष्मी की माताजी के अनुसार लक्ष्मी को बचपन से कंप्यूटर के प्रति काफी रूचि थी। लक्ष्मी ने महज 8 साल की उम्र में पहली वेबसाइट बनाई थी।
इस उम्र में बच्चें अपने माता-पिता की बातों को भी सही तरीके से समझ नहीं पाते लेकिन लक्ष्मी सुरेश ने 9 साल की उम्र में वो कर दिखाया जिसे करने के लिए लोगो को सालों मेहनत करनी पड़ती है
लक्ष्मी सुरेश आज इस वेबसाइट की CEO है. इस वेबसाइट के अलावा भी लक्ष्मी 10 से ज्यादा वेबसाइट बना चुकी है इन्होंने सभी तरह की वेबसाइट डिजाइन की.लक्ष्मी सुरेश ने अपनी पहली वेबसाइट www.presentationhss.com बनाई थी.
Advertisement :
अपनी इन कामयाबियों के बाद श्रीलक्ष्मी सुरेश को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज ये "असोसिएशन ऑफ़ अमेरिकन वेबमास्टर्स" की 18 साल की उम्र से कम उम्र की अकेली सभासद है। श्रीलक्ष्मी को इस संस्था ने "गोल्ड वेब अवार्ड" देकर भी सम्मान किया. यही नहीं एक मार्केटिंग कंपनी इन्फोग्रुप ने श्रीलक्ष्मी को अपना ब्रांड अम्बेसिटर भी बना लिया.
दोस्तों हमें श्रीलक्ष्मी की इस कहानी से एक सीख मिलती है की कभी भी जीवन में आप किसी भी मंजिल को पा सकते है बस कभी अपने आप को कमजोर मत समझे और निंरतर अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ते रहे एक दिन जरूर सफल होंगे. - धन्यवाद
" कुछ आरम्भ करने के लिए आप का महान होना कोई आवश्यक नही.. लेकिन महान होने के लिए आप का कुछ आरम्भ करना अत्यंत आवश्यक है। "
9 साल की वेब डिज़ाइनर CEO श्रीलक्ष्मी सुरेश | Sreelakshmi Suresh Youngest Ceo In World




