x

रविवार की छुट्टी के लिए चला था 8 साल आंदोलन | Sunday Off History In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

संडे यानी वीक का सबसे बड़ा दिन ! संडे यानी मौज मस्ती , पूरे सप्ताह लगातार 6 दिनो तक काम पर लगे रहने के बाद किसी का इंतजार रहता है तो वो है संडे। यह वो दिन है जब हम सुकून से अपने सारे काम करते है। रविवार की छुट्टी हमारे लिए एक खुशनुमा दिन होता है लेकिन दोस्तो आपने कभी यह जानने की कोशिश की है क्या कि भारत में रविवार की छुट्टी कब से शुरु हुई व किसने इसकी शुरुआत करवाई। ?

दोस्तो ज्यादा सोचे ना आज हम आपको इस बात की जानकारी देने वाले है की भारत में रविवार की छुट्टी कब शुरु हुई और इसकी शुरुआत किसने करवाई। दोस्तो भारत देश में रविवार के दिन को छुट्टी का श्रेय नारायण मेघाजी लोखंडे को जाता है। बता दे कि  मेघाजी लोखंडे महान क्रांतिकारी जोतीराव फुलेजी के नेतृत्व में हुए “ सत्यशोधक आन्दोलन” के एक कार्यकर्ता थें।

बात उस दौर कि है जब भारत पर अंग्रेजी हुकूमत का शासन था। अंग्रेजो की भारतीयों के प्रति गलत नीतियों के चलते हफ्तें के सातों दिन मजदूरो को काम करना पड़ता था। अंग्रेजी सरकार कि इन नीतियों पर मेघाजी लोखंडे की सोच थोड़ी अलग थी उनका मानना था कि हप्ते के सातों दिन काम करना पड़ता है। लेकिन हम उन भारतीयों कि तो मदद कर सकते जिनकी वजह से आज हम नौकरी कर रहें है। उन्हें तो सप्ताह में एक छुटी दिला सकते है।
बस इस सोच के साथ नारायण मेघाजी लोखंडे ने साल 1881 में अंग्रेजी सरकार के अधिकारियों के सामने “ रविवार की छुट्टी ”  का प्रस्ताव रखा।

मेघाजी लोखंडे के इस प्रस्ताव को देख अधिकारियों ने इसे लागू करने के लिए इनकार दिया। मेघाजी ने अपनी बात मनवाने के लिए आंदोलन छेड़ दिया। रविवार की छुट्टी के लिए यह आंदोलन पहले दिन फिर महिने के बाद करीब 8 सालो तक चला। आखिरकार मेघाजी लोखंडे का यह आंदोलन सफल हुआ और साल 1890 में अंग्रेजी सरकार ने उनके प्रस्ताव को स्वीकारते हुए रविवार की छुट्टी का एलान कर दिया।

2005 में छपी नारायण मेघाजी लोखंडे की डाक टिकट

भारत के इतिहास में 10 जून 1890 का दिन खास दिन था। दोस्तो यह वही तारीक थी जब भारत में पहली बार रविवार के दिन सभी भारतीयों की को छुट्टी देने की घोषणा हुई। साथ ही दोस्तो रविवार की छुट्टी को लेकर धार्मिक कारण भी इसमें जुड़े हुए है।

1. रविवार की छुट्टी को लेकर हिंदु धर्म की मान्यता है। हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह की शुरुआत रविवार जो की सुर्य का दिन है से होती है। इस वजह से हिंदू धर्म में रविवार का दिन सुर्य भगवान के पूजन का दिन होता है।

2. वही हम रविवार के दिन पर अंग्रेजी मान्यता कि माने तो उसके अनुसार भगवान ने सप्ताह में केवल 6 दिन ही बनाए , इस कारण 7 वां दिन रविवार आराम करने के लिए बनाया गया है। रविवार के दिन की छुट्टी पूरी दुनिया में इस वजह से हुई कि इस दिन ईसाइ धर्म के लोगो को गिरिजाघर में प्रार्थना करनी होती है।

3.  वही हम मुस्लिम देशो कि बात करे तो वहां पर उनके धर्म के अनुसार शुक्रवार का दिन इबादत का दिन होता है। इस वजह से वहां शुक्रवार को छुट्टी आयोजित होती है । हम पूरे विश्व की बात करे तो रविवार के दिन सबसे अधिक देशों में छुट्टी मानी जाती है।

भारत देश में 10 जून 1890 को अंग्रेजी सरकार ने मेघाजी लोखंडे के प्रयासो के बाद रविवार की छुट्टी को पारित किया। इस पर अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संस्था के अनुसार रविवार वीक का अतिंम दिन होता है। 6 दिन कार्य के बाद यह एक आराम करने का दिन होता है

भारत से पहले रविवार की छुट्टी के बात करे तो रविवार कि छुट्टी 1843 में अंग्रेजी गर्वनर जनरल इस दिन छुट्टी के आदेश पारित कर दिए था। इस छुट्टी के पीछे वजह बताई गई की इस दिन बच्चें स्कूल के वर्क को घर पर रहकर और क्रिएटिव तरिके से कर सकें।

रविवार की छुट्टी के लिए चला था 8 साल आंदोलन | Sunday Off History In Hindi