Advertisement :
दुनिया की 8 सबसे महंगी शादियां | Most expensive Weddings in the world in Hindi

Advertisement :
शादी का दिन एक ऐसी चीजी है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है और हम में से कुछ लोग ऐसी शादी रचाते है, जो देखने में एक सपने की तरह लगती हैं। वर्तमान में शादियों में बहुत कुछ बदल गया है अब, लोग शादी को शानदार बनाने पर अधिक जोर देते हैं। शादी के इस सीजन में हम आपको दुनिया की सबसे महंगी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया में चर्चा का विषय रहीं। इन शादियों में हुए खर्च को सुन आप हैरान रह जाएंगे।
ये रहीं दुनिया की सबसे महंगी शादियां
1. प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना
प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी 29 जुलाई 1981 में हुई थी। शादी में करीब 110 मिलियन डॉलर यानी 790 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
2. वनिशा मित्तल और अमित भाटिया
वनिशा मित्तल लक्ष्मी मित्तल की बेटी हैं। वनिशा मित्तल की शादी साल 2004 में अमित भाटिया के साथ पेरिस में हुई थी। शादी में लगभग 66 मिलियन डॉलर यानी 474 करोड़ रुपए खर्च हुई थे।
Advertisement :
3. प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन
प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन की शादी 29 अप्रैल 2011 को हुई थी। इस शाही शादी में करीब 34 मिलियन डॉलर यानी 244 करोड़ रुपए खर्च हुई थे।
4. वेन रूनी और कोलीन
फुटबॉल खिलाड़ी रूनी और टीवी स्टार कोलीन ने साल 2008 में शादी की थी। इन्होने अपनी शादी में लगभग 8 मिलियन डॉलर खर्च किए थे।
5. चेल्सी क्लिंटन और मार्क मेजविंस्की
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बेटी चेल्सी की शादी साल 2010 में मार्क मेजविंस्की के साथ हुई थी। शादी में लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी 35 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
6. लिज़ा मिनेली और डेविड गेट
लिज़ा मिनेली और डेविड गेट की शादी साल 2002 में हुई थी। शादी में लगभग 4.2 मिलियन डॉलर खर्च हुए थे।
7. एलिजाबेथ टेलर और लैरी फ़ोर्टेंसकी
एलिजाबेथ टेलर और लैरी फ़ोर्टेंसकी ने साल 1991 में शादी रचाई थी। इस शादी का ख़र्च कुल 4 मिलियन डॉलर यानी करीब 28 करोड़ रुपए था।
Advertisement :
8. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। शादी में 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 718 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
दुनिया की 8 सबसे महंगी शादियां | Most expensive Weddings in the world in Hindi




