x

T-Series के सफल होने की पूरी कहानी जो है सभी के लिए एक प्रेरणा | T-Series Success Story In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

कैसे एक ऑडियो कैसेट बेचने वाली कंपनी बन गई दुनिया की नंबर 1 म्यूजिक कंपनी | T-Series Success And Gulsan Kumar Full History In Hindi

नमस्कार दोस्तों आज हम किसी भी बॉलीवुड फिल्म के गाने देख ले उन सब को बनाने में T-Series का अहम रोल होता है साथ ही आज T-Series भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी होने के साथ आज  T-Series का नाम दुनिया की बड़ी म्यूजिक कंपनियों के साथ जोड़ा जाता है आज T-Series के मार्केट में 60% शेयर है आज भारत की ये म्यूजिक कंपनी उस स्टेप पर खड़ी है जहां से बस उसे सफलता ही सफलता हासिल हो रही है मात्र एक छोटे से बिजनेस को दुनिया में सबसे सफल म्यूजिक कंपनी बनाने के पीछे जो शख्स है उसका नाम था गुलशन कुमार अपने शुरुआती समय में उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन उन्होंने अपनी मंजिल की राह न बदलते हुए दुनिया के सामने अपनी कामयाबी की एक नई कहानी लिखी कहते है जब कोई व्यक्ति सफल होता है तब उसके पीछे कई दुश्मन लग जाते है और यही हुआ गुलशन कुमार के साथ महज 41 वर्ष की उम्र में उनकी गोली मरकर हत्या कर दी गई लेकिन दोस्तों उनके जीवन की ये छोटी सी कहानी कई लोगो के लिए प्रेरणा बन गई और आज गुलशन​​​​​​​ कुमार की जीवन स्टोरी लाखो लोगो को जीवन जीने की प्रेरणा देती है तो चलिए दोस्तों आज जानते T-Series की सफल होने की पूरी कहानी की कैसे एक छोटी सी दुकान पर जूस बेचने से अपने  करियर की शुरुआत करने वाले लड़के ने एक ऐसी म्यूजिक कंपनी बनाई जो न सिर्फ भारत में हिट बल्कि दुनिया में भी हिट साबित हुई

दोस्तों T-Series की इस पूरी कहानी की शुरुआत होती है 5 मई 1956 में जब देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे एक पंजाबी हिन्दू परिवार में गुलशन​​​​​​​ कुमार दुआ का जन्म हुआ गुलशन​​​​​​​ कुमार के पिता नाम चंद्रभान दुआ था जो दिल्ली में ही रहकर दरियागंज इलाके में एक छोटी सी जूस की दुकान चला कर अपने परिवार का खर्च चलाते थे घर में आर्थिक तंगी के कारण गुलशन​​​​​​​ कुमार भी अपने पिता के साथ जूस की दुकान पर काम करने लग गए उनके पिता की जूस की दुकान से अच्छी कमाई न होने की वजह से उन्होंने ऑडिओ कैसेट बेचने का काम शुरू कर दिया तब मार्केट में ऑडियो कैसेट के बारे में किसी को नहीं पता था इस वजह से उनका ये बिजनेस काफी सफल होने लगा इस कार्य में उन्होंने काफी पैसो बचत की और अपने इस बिजनेस और आगे ले जाने के बारे में सोचा तब उन्होंने दिल्ली के नोएडा में कार्य का विस्तार किया और वह उन्होंने सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज नाम की म्यूजिक कंपनी की शुरुआत की

इस कार्य के दौरान गुलशन​​​​​​​ कुमार ने सोचा यदि उन्हें अपने म्यूजिक कंपनी को बॉलीवुड के साथ जोड़ना है तो इसके के लिए उन्हें मुंबई की राह देखनी होगी अपने इसी लक्ष्य के साथ गुलशन​​​​​​​ कुमार मुंबई पहुंच गए और वहां पर रहते हुए उन्होंने म्यूजिक को और अच्छी तरह से समझा और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के काम में जुट गए

तब साल 1983 में उन्होंने अपनी कंपनी का नाम बढ़ते हुए उसे T-Series का नाम दे दिया दोस्तों तब T-Series ने पहली बार बॉलीवुड की फिल्म में काम करते हुए साल 1984 में बनी फिल्म लल्लूराम राम से अपना पहला म्यूजिक लॉन्च किया हलाकि दोस्तों ऐसा नहीं है की T - series को अपनी शुरुआती काम से ही सफलता मिल गई थी और उनके शुरुआत के कई एल्बम रिलीज होने के बाद भी उन्हें सफलता और पहचान दोनों नहीं मिल पाई थी तब उस दौर में गुलशन​​​​​​​ कुमार के द्वारा गाये हुए गानो को T-Series अपने स्तर पर रिलीज करती रही  दोस्तों गुलशन​​​​​​​ कुमार के उस दौर में गाये गए भजन आज भी लोगो के दिलो पर राज करते है

अपने गानो के बाद भी गुलशन​​​​​​​ कुमार ने प्रयास जारी रखे और साल 1990 में बॉलीवुड में आयी फिल्म आशिकी से उनकी कंपनी को एक अलग पहचान मिली दोस्तों तब इस फिल्म की अल्बम की कुल 20 मिलियम कॉपी बेचीं गई जो अब तक सबसे ज्यादा बेचे जाने वाले अल्बम में सबसे ऊपर है साथ ही दोस्तों T-Series को यहां से जो सफलता मिली थी वो कभी नहीं रुकी और T-Series लगातार बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफलता के झंडे गाड़ती गई और साल 1997 में T - series बॉलीवुड की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी बन गई

और तब से गुलशन​​​​​​​ कुमार अपनी म्यूजिक कंपनी T-Series के साथ मिल कामयाबी की हर मंजिल को पार कर रहे थे मार्केट में T-Series की इतनी बड़ी सफलता के बाद गुलशन​​​​​​​ कुमार से उनके बाकि म्यूजिक कॉम्पिटिटर उनके साथ जलन और द्वेष की भावना रखने लगे और जब वो 12 अगस्त 1997 को अपनी सूटिंग के लिए जा रहे थे तब उनकी गोलिया मारकर हत्या कर दी गई जब इस पुरे हत्याकांड की जांच हुई तब सामने आया की उनकी मोत अबू सलेम जो D कंपनी के गिरोह का सदस्य है उसने करवाई थी गुलशन​​​​​​​ कुमार की हत्या के बाद उनकी पत्नी सुंदेशा कुमारी से एक लड़का और दो लड़किया हुई लड़के नाम था भूषण कुमार और लड़कियों के नाम तुलसी और खुशाली रखें गए जब गुलशन​​​​​​​कुमार दी दुनिया और T-Series का साथ छोड़ चुके थे तब T-Series को सभालने का जिम्मा उनके भाई किशन कुमार और बैठे भूषण ने उठाई

तब इन दोनों ने मिलकर समय के साथ कंपनी को इम्प्रूव किया और कंपनी को नई उचाईयो तक पहुंचाया भूषण कुमार एक यंग मेन थे और उन्होंने बदलती टेक्निक का उपयोग करते हुए T-Series को काफी आगे ले गए और दोस्तों आज यही कारण है की T-Series आज भारत की नंबर 1 म्यूजिक कंपनी बनी हुई है तब बढ़ती तकनीक के साथ T - series 13 मार्च 2006 को You Tube के साथ जुड़ा और You Tube पर लोगो ने T - series को इतना पसंद किया की आज You Tube पर सब्सक्राइब्ड You Tube चैनल है हलाकि दोस्तों You Tube से जुड़ने के बाद T-Series ने एक लंबे अंतराल के बाद साल 2010 में अपने चैनल पर पहला वीडियो अपलोड किया

दोस्तों आज T-Series के You Tube चैनल पर वर्तमान में 65 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है साथ ही दोस्तों आज T-Series के इस You Tube चैनल से हर रोज डेढ़ लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स जुडते है दोस्तों आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी की T-Series ने साल 2018 की जनवरी से लेकर जुलाई 2018 तक अपने इस You Tube चैनल से करीब 100 मिलियन की कमाई की जो T-Series की सफलता का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है.

T-Series के सफल होने की पूरी कहानी जो है सभी के लिए एक प्रेरणा | T-Series Success Story In Hindi