Advertisement :
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोचक बातें | Tarak Mehta Ka Ulta Chashma in Hindi

Advertisement :
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोचक बातें | All About Tarak Mehta Ka Ulta Chashma in Hindi
तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत का हिन्दी सीरियल है, जिसका ब्राडकास्ट सब टीवी पर 28 जुलाई 2008 से सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे हो रहा है। इस सीरियल का प्रोडक्शन नीला असित मोदी और असित कुमार मोदी ने किया है। यह सीरियल सब टीवी चैनल में सबसे अधिक बार देखा जाने वाला कार्यक्रम(program) है। इस सीरियल की कहानी तारक मेहता के "दुनिया ने ऊन्धा चश्मा" पर आधारित है, जो एक गुजराती साप्ताहिक अखबार(Newspaper) चित्रलेखा के लिए लिखते थे।
कहानी
via : static.abplive.in
इस सीरियल की कहानी मुंबई के गोकुलधाम की है, जिसमे सभी लोग एक दूसरे के साथ मिल जुलकर रहना पसंद करते है। जेठालाल चम्पकलाल गड़ा (दिलीप जोशी) एक व्यापारी है जो सुबह बहुत देर से उठता है और जेठालाल को जलेबी फाफड़ा बहुत ही पसंद है। परन्तु(but) सभी लोग जेठालाल को परेशान करते रहते हैं।
via : assets.change.org
घर में टपू और दया और कभी कभी तो साला सुन्दर। इसके अलावा कभी कबार तो दुकान में भी इसे परेशान(worried) होना पड़ता है। इसकी पत्नी दया जेठालाल गड़ा (दिशा वकानी) मुख्यतः कभी भी गरबा(Garba) करने लग जाती है।
via : indiasamvad.co.in
Advertisement :
टप्पू हर वक़्त शैतानी करने के बारे में ही सोचता रहता है और अपने शिक्षक(teacher) आत्माराम भिड़े को परेशान करता रहता है। किसी न किसी दिन टप्पू भिड़े के घर(home)- की खिड़की का काँच तोड़ता रहता है। आत्माराम भिड़े बच्चों को पढ़ाते हैं और वह हर वक्त बचत(Savings) करने के बारे में ही सोचता रहता हैं।
via : ytimg.com
पोपटलाल एक न्यूज़ रिपोटर है, जो हर समय ही अपने छाते के साथ ही घूमता रहता है और अपने विवाह के बारे में सोचता रहता है। इसके अलावा तारक मेहता जेठालाल के बहुत ही खास दोस्त हैं और पोपटलाल को हर वक़्त कठिनायो से बचाते हैं। हंसराज हाथी को हर वक़्त कुछ न कुछ खाते रहता है। और वह कभी खाने पर नियंत्रण नहीं रख पाता है। जिस वजह से वह मोटा हो गया परन्तु अपने वजन को कम करने के हर प्रयास(Effort) पर उसे निराशा ही मिलती है।
via : ytimg.com
जेठालाल की शॉप पर नट्टू काका और बाघा रहते हैं। नट्टू काका हर वक़्त(time) जेठालाल को अपनी सैलरी बढ़ाने के लिए कहते हैं। बाघा हर वक़्त काम को बिगाड़ देता है। इसके अलावा वह बावरी के प्यार(love) में बावला भी हो जाता है।
हम आपको अब तारक मेहता के उल्टा चश्मा के कलाकारों के नाम बताते है-
via : youtube.com
कलाकार
असिन, अजय देवगण, दिलीप जोशी, शैलेश लोढ़ा, अभिषेक बच्चन, प्राची देसाई, रोहित शेट्टी 'बोल बच्चन' की टीम तरक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर
-
दिलीप जोशी - जेठालाल चम्पकलाल गड़ा
-
दिशा वकानी - दया जेठालाल गड़ा
Advertisement :
-
शैलेश लोधा - तारक मेहता
-
नेहा मेहता - अंजलि तारक मेहता
-
राज आनंदकत - टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा / टप्पू
-
अमित भट्ट - चम्पकलाल जयन्तीलाल गड़ा
-
तनुज महाशब्दे - कृष्णन सुब्रमनियम अय्यर
-
मूनमून दत्ता - बबीता कृष्णन अय्यर
-
मन्दार चंदवादकर - आत्माराम तुकाराम भिड़े
-
सोनालिका जोशी - माधवी आत्माराम भिड़े
-
निधि भानुशाली - सोनालिका आत्माराम भिड़े / सोनू
-
गुरुचरण सिंह - रोशन सिंह हारजीत सिंह सोढ़ी
-
समय शाह - गुरुचरण सिंह सोढ़ी
-
आज़ाद कवि - हंसराज हाथी
-
अंबिका रंजनकर - कोमल हंसराज हाथी
-
कुश शाह - गुलाबकुमार हंसराज हाथी / गोली
-
श्याम पाठक - पत्रकार पोपटलाल पांडे
-
घनश्याम नायक - नट्टू काका
-
तन्मय वेकरिया - बाघा / बाघेश्वर / नौकरानी रुक्मणी का पति / अन्य किरदार
अन्य कलाकार
-
प्रिया आहूजा राजदा - रीता श्रीवास्तव
-
दया शंकर पांडे - निरीक्षक चालू पांडेय (झूठ बोलोगे तो पड़ेंगे डंडे)
-
मयूर वकानी - सुन्दरलाल
-
अभिजीत संभाजी मोर - बका जोशी (सुन्दर का दोस्त)
-
असित कुमार मोदी - स्वयं
-
मोनिका भदोरिया - बावरी
-
तरुण उप्पल - पिंकू दीवान
पूर्व कलाकार
-
भव्य गांधी - टीपेन्द्र जेठालाल गड़ा / टप्पू
-
झील मेहता - सोनालिका / सोनू
-
जेनिफर मिस्त्री बंसीवल - रोशन कौर सोढ़ी
-
लाड़ सिंह मान - रोशन सिंह सोढ़ी
-
निर्मल सोनी - हंसराज हाथी
-
अनिल यादव - मटका राजा मोहनलाल
-
अश्विनी कुलकर्णी - रुक्मिणी
-
खुशबू तवड़े - बुलबुल
विशेष उपस्थिति
-
राजू खेर - श्री चन्द्रमनी
-
आनन्द अभयंकर - भाऊ काका
-
निगार खान - सोफिया
-
आसमा सिद्दीकी - कोयल
-
करन त्रिवेदी - विकी मल्होत्रा
-
यशपाल शर्मा - डॉन राणा
-
दीपेश भान - राहुल / वकील मोहन प्यारे
-
सिम्पल कौल - गुलाबो मोहन प्यारे
-
शीतल डिमरी - ललिता गोडबोले
-
मेहुल व्यास - रौनक
-
सचिन पारेख - अजय दीवान / संजय दीवान
-
राज प्रेमी - संग्राम सिंह राठोर
-
सोनिया शाह - रंभा
-
शिवाजी साटम - एसीपी प्रद्युमान
-
दयानन्द शेट्टी - दया
-
आदित्य श्रीवास्तव - अभिजीत
-
गौरव खन्ना - काविन
-
दिनेश फड्निस - फ्रेडी
-
हेतल यादव - वकील ज्वाला
निर्माण
इस सीरियल का प्रोडक्शन मुख्यतः मुंबई में ही हुआ है। परन्तु इसके कुछ पार्ट्स(parts) गुजरात और दिल्ली में भी बनाए गए हैं। इसके अलावा विदेशों में लंदन, ब्रुसेल्स, पेरिस, हाँग काँग आदि स्थान(place) में भी जाकर इस का निर्माण किया गया है।
via : ytimg.com
इसने 6 नवम्बर 2012 को अपने 1000 एपिसोड पुरे कर लिए है। इसके बाद इसके निर्माता असित कुमार मोदी ने इस बात का खुलासा किया की वह जल्द ही इस सीरियल(serial) पर एक मूवी बनाएँगे। इसके लिए कहानी(story) तैयार हो रही है।
विशेष उपस्थिति
मुख्यतः अपनी मूवी के पब्लिसिटी के लिए इस सीरियल में बहुत से बॉलीवुड स्टार आ चुके हैं। शाहरुख खान, रोहित शेट्टी अपने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के पब्लिसिटी के दौरान आए थे। जिसमें सभी गोकुलधाम वासियों को उनके घर को ले लेने का डर दिखा कर सभी को एक घर में लाया जाता है। तब उनको इस बात का पता चलता है।
via : tellychakkar.com
वहीं सलमान खान अपनी मूवी रेड्डी के पब्लिसिटी के लिए आते हैं। जिसमें वह टप्पू द्वारा उनके कार पर खरोच कर देता है इस कारण सलमान गोकुलधाम में आते हैं।
via : ytimg.com
जहाँ पर सलमान को देख सभी लोग मिलने लगते हैं। साथ ही रितिक रोशन, सतीश कौशिक, अमिताभ बच्चन, वरुण धवन, प्राची देसाई, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा आदि भी आयें हैं।
via : tellychakkar.com
via : boom.pk
via : koimoi.com
हीरे के चोरी के प्रकरण में सीआईडी भी इस सीरियल में आ चुके हैं। जिसके बाद वे सभी लोगों के घरों की तलाशी लेना शरू कर देते हैं और बाद में जेठालाल के सुराग देने के बाद वह प्रकरण को समाप्त कर हीरा और हीरा चोर को खोज लेते हैं। इसमें शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, गौरव खन्ना और दिनेश फड्निस शामिल थे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की रोचक बातें | Tarak Mehta Ka Ulta Chashma in Hindi




