Advertisement :
दुनिया के 10 दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ।Terrorist Attacks In the World In Hindi

Advertisement :
दुनिया के 10 बड़े आतंकी हमले जिसने लोगों को हिला कर रख दिया | All About Terrorist Attacks In the World In Hindi
दोस्तों आज हम बात करने वाले है देश और विदेश में हुए 10 सबसे खतरनाक आतंकी हमलो के बारे में इन हमलो से देश में ना केवल अशांति का माहौल पैदा हुआ साथ ही लाखो बेकसूर लोगो की जाने भी गई तो चलिए आज हम आपको बताते है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक आतंकी हमलों के बारे में।
#1. 9/11 हमला अमेरिका | US- 9/11 Attack
11 सितंबर 2001 अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर अलकायदा के आतंकवादियों ने अटैक किया था। आतंकवादियों ने पुरे प्लान के साथ अमेरिका के चार कमर्शियल एयरलाइंस को हाईजैक कर इनमे से 2 विमान अमेरिकन एयरलाइंस फ्लाइट 11 एवं एयरलाइंस फ्लाइट 175 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा दिए में विमान के अंदर सवार लोगो व वर्ल्ड ट्रैड पार्क के अंदर काम कर रहे कई लोगों की मौत हो गई। इस हमले से 1 घंटे 42 मिनट में अमेरिका की दो इमारते ढह गई और पास में बनी इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ। इस हमले के बाद भी आतंकवादियों का मकसद पूरा नहीं हुआ और तीसरा विमान जो कि अमेरिकी एयरलाइंस 77 को वर्जीनिया में स्थित पेंटागन पर हमला कर दिया जिससे ईमारत पूरी तरह ढह गई । इस हमले से करीब 3000 लोगो की मौत हो गई और 8900 लोग बुरी तरह घायल हो गए।
#2.बेसलैन स्कूल हमला रूस | Beslan School Attack Russia
रूस शहर में स्थित बेसलैन स्कूल में हुए इस आतंकी हमले को चेचेन ग्रुप के आतंकवादियो ने अंजाम दिया। इस हमले में आतंकवादियों ने स्कूली बच्चो को अपना मुख्य टारगेट बनाया । इस आंतकी हमले में स्कूली बच्चो को निशाना बनाये जाने वाला सबसे खतरनाक हमला माना जाता है। सितंबर 2004 में आतंकवादियों ने बेसलैन स्कूल पर हमला कर 3 दिन तक स्कूली बच्चो को बंधक बना कर रखा। अंत में रूस की आर्मी ने ऑपरेशन को अंजाम दिया लेकिन फिर भी करीब 385 बच्चो को आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया और करीब 783 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे।
#3. पेशावर स्कूल हमला पाकिस्तान | Peshawar School Attack Pakistan
Advertisement :
ये हमला 16 दिसंबर 2014 पाकिस्तान में स्थित पेशावर स्कूल में हुआ था। इस हमले को तालिबान के आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। हमले में करीब 140 से ज्यादा लोग मारे गए थे। स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुसे आतंकवादियों ने स्कुल के बच्चों पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी इस घटना की पूरी दुनिया ने निंदा हुई हमले में अपनी जान बचाने में कामयाब रहे बच्चो ने अपना दर्द बयां किया और बताया की आतंकवादी एक कक्षा से दूसरी कक्षा में जा कर अँधा-धुंद गोलिया चला रहे थे।
#4.ट्रैन ब्लास्ट मुंबई | Mumbai Train Blast
मुंबई के इस ट्रैन ब्लास्ट को याद कर दिल में एक डर सा पैदा हो जाता है ये हमला 11 जुलाई 2006 को हुआ था। इस ब्लास्ट का मंजर ऐसा था की लोगो के दिल में एक खौफ पैदा कर गया । आतंकियों ने कुल मिलाकर 7 बम ब्लास्ट किये मांटुगा रोड, माहिम, बांद्रा, खोर रोड, जोगेश्वरी, बोरिवली समेत लोकल ट्रेनों में ये ब्लास्ट हुए। बमों को प्रेशर कुकर में फिट किया गया था । इस धमाके में कुल 188 लोगो की मौत हुई थी और 800 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। मुंबई में 1993 के बाद ये सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था।
#5.पेरिस हमला 2004 | Paris Attack- 2004
फ्रांस की राजधानी पेरिस में 14 नवंबर 2004 नेशनल ग्राउंड के बाहर स्थित एक कॉन्सर्ट हॉल में हुई गोलीबारी व बम धमाकों में करीब 120 लोग मारे गए । ये हमला तब हुआ जब फ्रांस और जर्मनी की टीम के बिच एक फुटबॉल मैच चल रहा था । आतंकवादियों के पास A-47 राइफल और बम थे । बाद में फ्रांस की पुलिस ने जवाबी करवाई करते हुए 8 आतंकवादियों को मार गिराया। इस हमले की पूरी जिम्मेदारी IS आतंकवादी संगठन ने ली ।
#6. मॉस्को के थिएटर में हमला 2002 | Attack in Moscow's Theater 2002
23 अक्टूबर 2002 में मॉस्को के डुबरोवका थियेटर पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। रूस के गाल पर ये आतंकवादियों का बड़ा तमाचा था । इस हमले में करीब 40 आतंकी शामिल थे। इस हमले में 850 लोगो को बंधक बना लिया गया और करीब 130 लोगो की मौत हो गई और काफी लोग घायल हो गए।
#7.ब्रिटेन के मैनचेस्टर में आतंकी हमला 2017 | Britain's Terrorist Attack in Manchester- 2017
22 मई 2017 को ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था। जिसमे अमेरिकन सिंगर एरियाना ग्रैंडे परफॉर्म कर रही थी। रात के करीब 10:35 एक जोरदार बम धमाका हुआ। इस बम धमाके में कुल 19 लोग मारे गए और 50 से ज्यादा लोग बुरी तरह जख्मी हो गए इस हमले से पुरे म्यूजिक कॉन्सर्ट में अफरा- तफरी का माहौल हो गया, लेकिन बाद में सिंगर एरियाना ग्रैंडे को यहां से सुरक्षित बाहर निकल लिया गया।
Advertisement :
#8. दिल्ली बम विस्फोट 2005 | Delhi Bomb Blast
दिल्ली में दीपावली की तैयारियां चल रही थी। और इससे पहले ही 29 अक्टूबर 2005 को तीन सीरियल बम विस्फोट हए । इन बम हमले में 67 लोगो की मौत हो गई थी और करीब 200 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए ये हमले दिल्ली के सरोजिनी नगर, पहाड़गंज और डीटीसी बस में हुए थे।
#9. 22 जुलाई 2011 नॉर्वे हमला | Norway Attack on 22 July 2011
22 जुलाई 2011 के दिन ओस्लो में एक खतरनाक बम विस्फोट हुआ जिसमे करीब 8 लोगो की मौत हो गई थी। इस हमले को अंजाम देने के लिए आंतकियो ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। यूटा द्वीप पर इस हमले में करीब 91 लोग मारे गए। दूसरे विश्व युद्ध के बाद नार्वे में यह सबसे बड़ा हमला था।
#10. ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमला | Terror Attack outside UK Parliament
ये हमला ब्रिटेन की ससंद के बाहर हुआ था। ससंद के बाहर एक हमलवार ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी और अपनी कार से कई लोगो को कुचल दिया। बाद में ससंद में घुसने का प्रयास किया| लेकिन उसकी कार ससंद की दिवार से टकराकर रुक गई। बाद में ब्रिटेन के सुरक्षाकर्मियों ने उसे मार गिराया।
दुनिया के 10 दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ।Terrorist Attacks In the World In Hindi




