Advertisement :
चर्चों और बीचों के शहर गोवा में है ये प्रसिद्ध 'शिव मंदिर'

Advertisement :
वैसे तो "गोवा" हमेशा लोगो का आकर्षण का केंद्र रहा है उसके साथ ही गोवा अपने "बीच" और साथ ही में "कैथोलिक चर्चों" के लिए बहुत प्रसिद्ध है, पर इन सबके बीच "शिव जी" का एक मंदिर लोगों के लिए "आस्था" और "आकर्षण" का केंद्र बना हुआ है।
मंगेश रूप में शिव की आराधना
"मंगेश भगवान" "शिव" का ही एक रूप हैं जो "गौड़ सारस्वत ब्राह्मणों" के "कुलदेवता" या "आराध्य देव" के रूप में पूजे जाते हैं। उन्हीं का एक मंदिर गोवा में "मंगेशी मंदिर" के नाम से मौजूद है जहां भगवान "शिवलिंग" के रूप में स्थापित हैं। अपने "समुद्र तटों" और "गिरजाघरों" के लिए मशहूर "गोवा" में शिव के उपासक इस "शिव मंदिर" के भी "दर्शन" कर सकते हैं। इस "मंदिर" को "श्री मंगेश मंदिर" के नाम से भी जाना जाता है और ये "गोवा" की "राजधानी" "पणजी" से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बताते हैं पोंडा क्षेत्र में मोंगरी पहाड़ी के बीच बना यह मंदिर 18वीं शताब्दी में बनाया गया था।
बेहद सुंदर है मंदिर की बनावट
Advertisement :
यह मंदिर "गोवा" के ही एक अन्य मंदिर "शांतादुर्गा मंदिर" की शैली में बना है। यहां एक पानी का कुण्ड भी है।मंदिर के सभी स्तम्भ पत्थर के बने हैं और इसके मध्य में एक भव्य दीपस्तंभ भी है। मुख्य कक्ष में सभा गृह भी है। यह मंदिर दिनभर दर्शन के लिए खुला रहता है और हर सोमवार यहां एक महाआरती भी की जाती है। सोमवार को ही पालकी पर प्रतिमा की यात्रा भी निकाली जाती है। माघ महीने में यहां जात्रोत्सव या यात्रोत्सव का भी आयोजन होता है। मंगेशी मंदिर की वास्तुकला विशेष है। यह मंदिर 18वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां एक भव्य दीपस्तंभ भी है। मंगेशी मंदिर गोवा का एक प्रमुख मंदिर है। यह 20 किमी दूर, मंगेशी गांव में स्थित है। यह स्थान पोंडा तालुका में मोंगरी पर्वतो के बीच है। मंगेशी मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है।
चर्चों और बीचों के शहर गोवा में है ये प्रसिद्ध 'शिव मंदिर'




