x

मूंछ का बाल गिरवी रख आगरा किले से अपने राजा का शव ले आया था यह योद्धा

By ramavtar / About :-2 years ago

मारवाड़ का शूरवीर योद्धा बल्लू चंपावत एक बार फिर सुर्खियों में है। सदियों पूर्व अपनी मूंछ का बाल गिरवी रख अपने राजा का शव मुगल सल्तनत के आगरा किले से निकाल लाने वाले इस योद्धा को एक लेखक की ओर से डाकू बताए जाने को लेकर विरोध के स्वर मुखर हो रहे है। मूंछ का बाल रखा था गिरवी.

- नागौर जिले में हरसोलाव के जागीरदार रहे बल्लू चंपावत के बारे में किस्सा प्रचलित है कि उन्होंने एक साहूकार के पास अपनी मूंछ का एक बाल गिरवी रख बड़ी राशि उधार ली थी।
- इस बात पर सभी इतिहासकार सहमत है कि उन्होंने अपनी मूंछ का बाल गिरवी रखा था। इससे मिले पैसे के उपयोग पर इतिहासकारों की अलग-अलग राय है।
- राजस्थान के शूरमा के लेखक तेजसिंह के अनुसार उन्होंने इस राशि से अपनी पुत्री का विवाह किया था। जबकि इतिहासकार डॉ. एलएस राठौड़ के अनुसार इस पैसे से उन्होंने अमरसिंह का शव लाने के लिए सेना गठित की थी।

- कभी खास दोस्त रहे अमरसिंह और बल्लू चंपावत की दोस्ती में उस समय तक दरार आ चुकी थी और दोनों की राह अलग हो चुकी थी।
सभी को मालूम था कि बल्लू चंपावत के सिवाय कोई अमरसिंह का शव मुगलों के किले से लेकर नहीं आ सकता है। ऐसे में कुछ लोगों ने बल्लू से अपने दोस्त का शव मुगलों से छीन कर लाने का आग्रह किया।

मूंछ का बाल गिरवी रख आगरा किले से अपने राजा का शव ले आया था यह योद्धा