x

जापान में में मिली सबसे विशालकाई फिश जिसका वेट है 30 हाथियों के बराबर....

By vijay / About :-9 years ago

याद कीजिये कि आपने कितनी बड़ी और वजन की मछलियों को देखा है या फिर उसके बारे में सुना है. समुद्र में जितने बड़ी-बड़ी विशालकाय मछलियां होती हैं, उसे देखने पर भी सहसा विश्वास नहीं होता है. दरअसल, विश्व का सबसे भारी 'बोनी फिश' यानी ओस्टीइक्थीज़ जापान में मिला है, जिसका वजन 2300 किलोग्राम है.

बोनी फिश या हड्डीदार मछलियां ऐसी मछलियों की श्रेणी में आती हैं जिनके अंदरूनी ढांचे कार्टिलेज के बदले हड्डी के बने होते हैं. हिरोशिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार शुरू में माना जा रहा था कि यह मछली सामान्य मोला सनफिश प्रजाति की है लेकिन यह मोला अलेक्संद्रिनी सनफिश प्रजाति की है.

अध्ययन में कहा गया है कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की सूची के अनुसार विश्व में सबसे भारी बोनी फिश को मोला मोला के रूप में दर्ज किया जाता है. वैज्ञानिको ने कहा कि उनका मकसद प्रजाति के वैज्ञानिक नाम को स्पष्ट करना था. उन्होंने गलत पहचान के एक मामले को भी हल कर लिया है.

यह अध्ययन 'इक्थीआलजिकल रिसर्च' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है. एत्सुरा सवई नीत शोध दल ने दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा दस्तावेज पेश किया. उनमें से कुछ तो 500 साल पुराने थे.

जापान में में मिली सबसे विशालकाई फिश जिसका वेट है 30 हाथियों के बराबर....