x

जानिए अभिनेत्री से मुख्यमंत्री बनने तक की 'जयललिता' की कहानी......

By SUSHIL KUMAR / About :-9 years ago

एआईएडीएमके की प्रमुख और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे.जयललिता की आज पहली पुण्यतिथि है। वे चेन्नई में अम्मा के नाम से लोकप्रिय हो चुकी थीं। पिछले वर्ष 2016 में आज ही के दिन जयललिता का निधन हो गया था। आपको बता दें कि वे राजनीति में आने से पहले वे एक सफल अभिनेत्री थीं। अभिनय में मशहूर होने के साथ ही वे राजनीति में भी एक प्रभावशाली छाप छोड़ चुकी थीं। उनके जीवन पर एक फिल्‍म भी बन चुकी है जिसमें ऐश्वर्या राय ने उनका किरदार निभाया था।

अभिनेत्री से मुख्यमंत्री बनने की कहानी...
जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 को एक तमिल परिवार में हुआ। वह पुराने मैसूर राज्य के मांड्या जिले के पांडवपुरा तालुक के मेलुरकोट गांव में पैदा हुई थीं। पिता के इंतकाल के बाद उनकी मां जाया को "बेंगलुरु" लेकर आ गयी। और यहीं से "जया" ने "तमिल सिनेमा" में काम करना शुरू कर दिया।  बात किसी भी तरह से कहें पर अपनी फिल्‍मी जिंदगी में अगर किसी अभिनेता के "जयललिता" सबसे ज्‍यादा करीब रहीं तो वो "एमजी रामचंद्रन" ही थे। 

उनका नाम हर पल एमजीआर के साथ जोड़ा गया। हालांकि जयललिता का कहना यही है कि वे उनके लिए केवल मेंटर ही थे। बहरहाल ये एमजीआर ही थे जिनके चलते जयललिता पहले राजनीति की नायिका बनी। बहुत कम लोग जानते होंगे कि जयललिता भरतनाट्यम की ट्रेंड डांसर थी। साथ ही उन्होंने वेस्टर्न क्लासिकल पियानो, क्लासिकल म्यूजिक एवं शास्त्रीय नृत्य के अन्य प्रकारों को भी सीखा था।

जयललिता की मां "संध्या" स्थानीय "नाटक कंपनियों" और "तमिल सिनेमा" में एक "अभिनेत्री" के रूप में काम किया करती थी। बाद में जया भी अपनी मां "संध्या" के नक्शे कदम पर चलते हुए "15 साल की उम्र" में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और सबसे पहले तेलुगु फिल्म Chinnada Gombe से फिल्मी करियर की शुरुआत की।

तमिल सिनेमा में उन्होंने मशहूर निर्देशक श्रीधर की फिल्म 'वेन्नीरादई' से अपना करियर शुरू किया और लगभग 300 फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल के अलावा उनकी ज्यादातर फिल्में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा के पिता शिवाजी गणेशन और एमजी रामचंद्रन के साथ ही आईं। जयललिता अच्‍छी और कामयाब अभिनेत्री ही नहीं बल्‍कि कामयाब प्‍ले बैक सिंगर भी थीं। 

जयललिता के फिल्मी करियर साल 1965 से लेकर साल 1980 तक शिखर पर था। इस दौरान जयललिता भारत की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से थी। इन्होंने अपने करियर में 140 से ज्यादा फिल्में की थी, जिनमें से 120 फिल्में ब्लॉकबस्टर थीं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जयललिता ने हिंदी और अंग्रेजी भाषा की फिल्‍में भी की हैं। जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं तभी उन्होंने 'एपिसल' नाम की अंग्रेजी फिल्म में काम किया। उनकी एकमात्र हिंदी फिल्‍म 1968 में आयी। फिल्‍म "इजाजत" में उस दौर के बॉलीवुड के सुपरस्‍टार "हीमैन धर्मेंद्र" रहे।

एमजी रामचंद्रन ने जयललिता का फिल्‍मी करियर भी संवारा और राजनीति की दुनिया में भी लेकर आये। उन्‍हीं की मौत के बाद जयललिता उनकी राजनीतिक विरासत की उत्‍तराधिकारी बनीं। आज उनके सर्मथक उन्‍हें मां का दर्जा देते हुए अम्‍मा भी कहते हैं। वैसे कभी कभी उन्‍हें प्‍यार में पुरातची तलाईवी यानि 'क्रांतिकारी नेता'कहकर भी बुलाया जाता है।

जानिए अभिनेत्री से मुख्यमंत्री बनने तक की 'जयललिता' की कहानी......