Advertisement :
टैटू से जा सकती है जान, टैटू बनाने के बाद इन बातो का ध्यान रखे

Advertisement :
अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए युवाओं में टैटू बनवाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टैटू बनवाने के कई खतरे भी हैं। जी हां, अगर टैटू बनवाने के बाद कुछ सावधानियां न बरती जाएं तो इससे आपकी जान भी जा सकती है।
हाल ही में एक 31 वर्षीय व्यक्ति की टैटू बनवाने के बाद sea में रहने वाले मांसाहारी बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण मौत हो गई। नया टैटू बनवाने के बाद कुछ सप्ताह तक तैराकी ना करने की आम सलाह को नजर अंदाज करते हुए यह व्यक्ति अपने पैर में टैटू बनवाने के सिर्फ पांच दिन बाद मैक्सिको की खाड़ी में तैराकी के लिए गया था। ऐसे में अगर आप भी टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो इन caution को जरूर बरते ...
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो टैटूपार्लर में जाने से पहले किसी स्किन के डॉक्टर को दिखा लें। स्किन पर किसी अगर किसी तरह की चोट या खरोंच है तो बेहतर होगा कि थोड़ा इंतजार करें।
टैटू बनवाने से पहले हाइजीन और साफ-सफाई की जांच करें। अच्छे और साफ-सुथरी जगह से ही टैटू बनवाएं और देख लें कि सुई डिस्पोजेबल है या नहीं। न सिर्फ सुई बल्कि इंक भी डिस्पोजेबल हो, यह तय कर लें।
टैटू बनवाने से पहले शराब पीकर न जाएं। शराब आपके खून को पतला कर देता है जिससे tattoos करवाने के दौरान ब्लीडिंग जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं।
हमेशा टैटू वाले हिस्से को साफ करके रखें जिससे वहां किसी भी प्रकार का संक्रमण न हो सके। टैटू बनवाने से पहले यह जरूर याद रखें कि पर्मानेंट टैटू को हटाना कठिन होता है और इसे मिटाने वाली कोई भी तरीका पूरी तरह कामयाब नहीं होती और इसके अपने साइडइफेक्ट्स होते हैं।
टैटू पर दो वीक तक पानी नहीं लगना चाहिए और इसे धूप से भी बचाना चाहिए। सूरज की यूवी किरणें त्वचा को जला देती हैं जो इसे बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। टैटू वाली जगह को कम से कम दो week तक के लिए ढक कर रखें।
हर रोज टैटू पर थोड़ा-थोड़ा मॉइस्चराइजर या फिर ऑलिव ऑइल लगाएं।
टैटू से जा सकती है जान, टैटू बनाने के बाद इन बातो का ध्यान रखे




