Advertisement :
जीवन में अपने शरीर को फुर्तीला बनाये रखने के लिए अपनाये ये नुस्खे

Advertisement :
"महिला हो या पुरूष "हर किसी को अपने शरीर की इज्जत करनी चाहिए। अपने शरीर की देखभाल करेंगे तो कभी बीमार नहीं पड़ेगें, हमेशा एक सुखद जिंदगी जीएंगे, इसलिए स्लिम और फिट रहना जरूरी है। यह निरोगी रहने की पहचान है। अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो अनप्रॉसेस्ड खाद्य पदार्थो को जितना कम खा सकें खाएं।
स्लिम-फिट रहने के टिप्स:
-बॉडी को हमेशा तंदरुस्त बनाने के लिए रोज 8 गिलास पानी जरूर पीये.
-भोजन पकाने में भी बुद्धिमानी दिखाएं। तलने के बजाय ग्रिल, माइक्रोवेव या बेक करें। नॉनस्टिक बर्तनों के इस्तेमाल से तेल कम लगेगा और कम कैलोरीज भीतर जाएंगी।
-पेट भर जाने के बाद भी प्लेट में बचे भोजन को जबरदस्ती खाते रहने की आदत से जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करें। एक बार पेट भरने के बाद जो भोजन पेट में जाता है वह अतिरिक्त कैलोरी में बदल जाता है अत: या तो भोजन कम लें या फिर बचे हुए खाने को बाद में खाएं।
Advertisement :
-अपने स्वाद में कुछ परिवर्तन करें। चीज, तेल, मक्खन व सॉसयुक्त भोजन से हटकर कुछ दिन फलों व कच्ची सब्जियों का भी सेवन करके देखें। उबले भोजन में चाट मसाला या सिर्फ नमक, नीबू डालकर खाएं। फुल क्रीम दूध की जगह टोन्ड या डबल टोन्ड दूध का प्रयोग करें।
-सुबह का नाश्ता हर रोज करें। यदि टोस्ट, सीरियल या परांठा न खाना चाहें तो एक गिलास फलों का या गाजर व टमाटर का जूस लें और साथ में हलका स्नैक्स। ब्रेकफास्ट न करना सेहत के लिए हानिकारक होता है।
-शरीर को वापस काम पर लगाकर अपनी मांसपेशियों को फिर से एक्टिव कर सकती हैं। ग्राइन्डर की जगह सिल पर पीसें, रोटीमेकर की जगह परम्परागत चकले-बेलन का प्रयोग करें, वॉशिंग मशीन हफ्ते में एक बार भारी कपड़े धोने के लिए चलाएं, रोजाना के कपड़े हाथ से धोएं। जिस दिन कामवाली न आए, पोंछा खुद लगाएं।
-व्यायाम को एक काम या बोझ की तरह न लें। समझें कि यह उतना ही जरूरी है जितना भोजन। यदि जिम न जा सकें तो घर में ही हलका-फुलका व्यायाम करें या फिर एरोबिक्स ज्वाइन करें।
-शरीर का सही पोस्चर आपको लंबा व पतला दिखने में मदद करेगा। कमर सीधी रखें और ज्यादा झुककर न बैठें। पेट की मांसपेशियों को भीतर खींचें और गहरी सांसें लेने की आदत डालें।
-इस योजना, मेहनत या लक्ष्य के रास्ते में यदि आपसे कोई एक गलती हो जाए तो निराश न हों। सोचें कि हम सब इंसान है और गलती किसी से भी हो सकती है। अपनी भूल को आगे बढ़ने में रुकावट न बनाएं। भूल को सुधारें या भूल जाएं और फिर से आगे बढ़ने की दिशा में चल पड़ें।
-व्यस्त रहना भी स्लिम होने की दिशा में बढ़ा एक कदम है। आखिर काम करते-करते ज्यादा खाना तो नहीं खाया जा सकता। हां, खाली बैठे भोजन का खयाल जरूर दिमाग में बार-बार आ सकता है।
जीवन में अपने शरीर को फुर्तीला बनाये रखने के लिए अपनाये ये नुस्खे




