Advertisement :
10 चीज़े जो आप रोज़ करते है गलत | Things that you do Wrong Everyday In Hindi

Advertisement :
यह 10 चीज़े जो आप रोज़ गलत करते हो, और आपको अंदाजा भी नहीं | Things that you do Wrong Everyday In Hindi
दोस्तों हम सुबह से लेकर रात को सोने तक अपनी जिंदगी के बहुत से काम करते है। क्या आपको पता है है उन कार्यो में हम बहुत से कार्य गलत तरीके से करते है। जैसे भोजन करना, पानी पीना, टूथ ब्रश करना, ये ऐसे काम है जिन्हे करने की हमें आदत सी हो गई। उस आदत की वजह से हमें पता नहीं चलता की हम उन्हें सही तरीके से कर रहे है या नहीं। तो दोस्तों आज मै आपको 10 ऐसी बाते बताने वाला हूँ जो आप रोज गलत तरिके से करते है ।
#1. टूथ ब्रश करना | Tooth brush
अपने दांतो की सफाई करने की आदत तो हमें बचपन से ही हो जाती है। लेकिन कई लोगों को दांतो को साफ करने का सही तरीका मालूम नहीं है। कई लोगों को लगता है दांतो को साफ करने में टूथपेस्ट की मात्रा ज्यादा होनी चाहिए। क्योकि आजकल TV AD में टूथपेस्ट को पुरे टूथ ब्रश पर मिलाया हुए दिखाते है। ये सब कंपनी अपने फायदे के लिए करती है। डेंटिश का कहना है की टूथपेस्ट का काम मुँह में बहुत सारा झाग बनाना ही नहीं बल्कि इसका मुख्य उदेश्य ब्रश के जरिए दांतो को साफ करने की प्रकिया को आसान करना है। टूथपेस्ट का उपयोग टूथब्रश के ब्रूशेस को नरम करने के लिए होता है। ताकि हम हमारे मसूड़ों में कोई चोट ना लगा ले। और हमारे दांतो के अंदर जमी गंदगी को आसानी से साफ कर सके। डेंटिश के अनुसार दांतो को साफ करने के लिए थोड़ी मात्रा में ही टूथपेस्ट ले । लोग सामान्यतया एक और गलती करते है टूथब्रश करते समय ब्रश को हॉरिजॉन्टल डायरेक्शन में ही मतलब दाये और बाएं चलना, मगर आपको हॉरिजॉन्टल के साथ वर्टीकल दिशा में भी ब्रश को घूमाना चाहिए।
#2.बालों को बार बार धोना | Hair washing
आज के स्टाइलिश ज़माने में सब अपने बालों का खासा ध्यान रखते है। लेकिन कई लोगों की ये आदत है की वो दिन में 3-4 बार बालों को शेम्पू से धो लेते है। लेकिन दोस्तों हमारे बालों में SEBUM Oil एक प्राकृतिक आयल होता है जो हमारे बालों के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना शेम्पू से बाल धोने से हमारे बालों में SEBUM की कमी आ जाती है। इसकी कमी से हमारे बालों को काफी नुकसान होता है और समय के साथ बाल रूखे सूखे और बेजान हो जाते है।
#3.अलार्म को बंद कर के वापिस सो जाना | Turn off the Alarm and go Back to Sleep
Advertisement :
दोस्तों सुबह की ठंडी हवा में सोना किसे पसंद नहीं है सामान्य तौर पर ऑफिस जाने वाले स्टूडेंट, मॉर्निंग वर्कआउट करने वाले लोग मॉर्निंग में जल्दी उठने के लिए रात को अलार्म लगा देते है। पर कई व्यक्ति जिसका ऑफिस 10 बजे का है वो अलार्म में 1 - 2 घंटे पहले 8 या 9 बजे का सेट करते है। ताकि अलार्म बजने पर 5-10 मिनट और सो जाये लेकिन दोस्तों हमारा दिमाग उतनी गहरी नींद में नहीं जा पता जितना वो पहले गहरी नींद में था। और वो 5-10 मिनट की नींद हमारे दिमाग पर बुरा असर डालती है। और फिर बाद में उठने से हमारा दिमाग थकान महसूस करता है। और हमें पुरे दिन आलस आते है।
#4. साबुन और बॉडी लोशन का ज्यादा इस्तेमाल करना - Much use of Soap and Body Lotion
आज बहुत सारे लोग TV AD को देख कर नये-नये बॉडी लोशन अपने शरीर पर लगाते है। लेकिन एक बात जान लो हमारे शरीर को पूरी तरीके से साफ करने के लिए ज्यादा झाग का होना जरुरी नहीं है। इससे हमारी बॉडी पर सूखापन और झुर्रियों को बढ़ावा मिलता है। तो प्लीज अपनी इस आदत से बचे।
#5. काम के बीच में सही ब्रैक प्लान करना | Planning the right brake between Work
दोस्तों चाहे आप स्टूडेंड हो या ऑफिस में काम करने वाले कोई वर्कर | किसी भी कार्य को सही तरीके से सफल बनाने के लिए काम के बिच में सही समय पर एक ब्रैक लेना जरुरी है। क्योकि हर इंसान की दिनचर्या में एक समय ऐसा होता है जब उसका काम करने का मन ज्यादा होता है। तो उस समय ब्रैक लेने से बचे ।
#6. रात को सोते समय मोबाइल का इस्तेमाल करना | Use Mobile During Sleep
दोस्तों मोबाइल फोन की तो आज हर युवा वर्ग को लत सी हो गई है। रात दिन बस फोन-फोन, लेकिन क्या आपको पता है की रात को सोते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से हमारे दिमाग और आँखों पर बुरा असर पड़ता है। क्योकि मोबाइल फोन से निकलने वाली किरणे हमारे दिमाग को रिलेक्स होने से रोकती है। यही कारण है की मोबाइल फोन को बंद करने के बाद भी हमारी आँखे काफी देर तक शांत नहीं हो पाती और हमें नींद आने में प्रॉब्लम होती है। जो व्यक्ति रात को सोने से पहले हमेसा मोबाइल फोन का उपयोग करते है उन्हें अनिंद्रा (Insomnia) बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है।
#7.टॉयलेट में बैठने का तरीका | Position in Toilet
बाथरूम में चेयर की स्थित में बैठकर फ्रेश होना काफी आरमदायक लगता है। लेकिन क्या आप जानते इस पोजीशन में बैठकर मल का त्याग करने से हमारे पेट और आंतो पर बुरा असर पड़ता है। इस वजह से हमारे पेट में बहुत सारी बीमारियां पैदा हो जाती है जैसे पेट में कब्जी होना,पाइल की बीमारी होना, क्योकि 90 डिग्री यानी सिटींग पोजीशन में बैठकर जब हम मल त्याग करते है। तो हमारा पेट पूरी तरह से साफ नहीं हो पाता और मल का कुछ हिस्सा हमारे शरीर के अंदर ही रह जाता है । इसलिए हमेशा शौच के लिए देसी टॉयलेट का ही प्रयोग करे। यदि आपके घर में अंग्रेजी टॉयलेट है तो अपने पैरो के निचे स्टूल रख ले इससे हमारे पैर 35-40 डिग्री फोल्ड हो जाते है। और इससे शौच करने में आसानी रहती है।
Advertisement :
#8. सांस लेने की प्रक्रिया | Breathing Process
दोस्तों ये बात तो आप भी सोच रहे है होंगे की हम सांस लेने में कौनसी गलती करते है। सांस लेने की प्रकिया पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते और इसकी वजह से ऑक्सीजन हमारे फेफड़ो के अंदर तक नहीं जा पाती और ऊपर से ही वापस आ जाती है।
हमारे फेफड़ो के निचले भाग यानी Upper Abdomens वाले हिस्से में Diaphragm मौजूद होता है। वहां तक हमारे शरीर में ऑक्सीजन बहुत जरुरी है। छोटी सांस लेने के कारण हम अपने फेफड़ो का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पाते । इस वजह से हमें जल्दी जल्दी सांस लेनी पड़ती है । इसलिए हमेशा लंबी सांस लेने की आदत डाले इस प्रक्रिया से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
#9 सोने का सही तरीका | The Perfect way to Sleep
आज के समय नींद से जुडी समस्या से हर व्यक्ति परेशान है। जैसे ठीक से नींद ना आना, गहरी नींद ना ले पाना, रात के समय देर से नींद आना, सुबह उठने के बाद बहुत ज्यादा थकान महसूस करना, विज्ञान की माने तो इंसान को 7-8 घंटे नींद लेना चाहिए ये आपके शरीर के लिए बहुत जरुरी है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग इस बात को नहीं समझ पाते। इसके साथ-साथ रात को सोते समय स्लीपिंग पोजीशन पर भी ध्यान देना जरुरी है। रात को सोते समय हमेशा उलटे हाथ की तरफ करवट ले कर ही सोना चाहिए क्योकि ऐसा करने से शरीर में पाचन की क्रिया आसान हो जाती है।
#10. मोबाइल फोन के नुकसान | Mobile Phone
दोस्तों आज सभी लोगो के हाथ में स्मार्टफोन देखने को मिल जायेगा। कई लोग फोन को चलाते समय अपनी आँखों के काफी नजदीक ले आते है और उसे काफी देर तक चलाते रहते है। तो दोस्तों आगे से ऐसा ना करे फोन को अपने चेहरे से 30 डिग्री दूर रखे ताकि मोबाइल से निकलने वाली किरणों से आपकी आँखे बच सके।
10 चीज़े जो आप रोज़ करते है गलत | Things that you do Wrong Everyday In Hindi




