Advertisement :
यह साइकिल मंजिल पर पहुंचाने के साथ-साथ सोखती है प्रदूषण

Advertisement :
चारो ओर फैला हुआ है प्रदूषण-
घर से लेकर रोड तक हर जगह प्रदूषण हैं। हवा पानी सब पोलुशन हो चुका है। यहां तक कि समुद्र से हर साल करोड़ों टन कचरा निकाला जाता है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने के लिये एक अनोखा रास्ता अपनाया है। भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रदूषण को कम करने के लिए अपने स्तर कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। साफ पर्यावरण के लिए चीनी बाइक शेयरिंग स्टार्टअप ओफो स्मॉग फ्री बाईसाइकिल बनाने जा रहा है। इस साइकिल में एक मॉड्यूल होगा जिससे हवा साफ होगी और साइकिल चलाने से चारों ओर स्वच्छ हवा जारी होगा। इस साइकिल में एक मॉड्यूल लगाया गया है, जिससे यह प्रदूषण सोख लेगी और साथ ही वातावरण में क्लीन हवा फ्री होती है। इसको चलने से एक्ससाइज भी होती है और एरिया भी शुध्द रहता है और एयर भी साफ़ - सुथरी रहेगी|
साइकिल से कम होगा प्रदूषण
ट्रैफिक की भीड़ और प्रदूषण दोनों से निपटने में मदद मिलेगी। इसके उसने लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यह साइकिल स्मॉग सोख लेती है और पैडल मारने से उत्पन्न हुई ऊर्जा का उपयोग करके साफ हवा रिलीज करती है। यह साइकिल डच डिजाइनर डान रूजगार्डे द्वारा शहरों का प्रदूषण-स्तर कम करने के लिए चलाई जा रही परियोजना का हिस्सा है। यह योजना एक व्यापक परियोजना का हिस्सा है जिसमें जो प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हैं, जिसमें वे प्रदूषक एकत्र करते हैं, फिर वे साफ हवा में रिलीज करते है। यह अपने आप में पहली ऐसी साइकिल होगी जिससे आसपास का वातावरण शुद्ध होगा। चीन दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित देशों में से एक है। यहां प्रदूषण को कम करने के लिए नित नए उपाय किए जा रहे हैं। प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए चीन ने सख्त रुख अपना रखा है।
यह साइकिल मंजिल पर पहुंचाने के साथ-साथ सोखती है प्रदूषण




