x

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी, जिन्होंने खूबसूरती के मामले में दी 18 साल की मॉडल को मात...

By Sumer / About :-8 years ago

Gina Stuart world's beautiful grandmaa

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में रहने वाली जीना स्टुअर्ट को दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी-मां कहा जा रहा है। ये नाम उन्हें उनके लाखों फॉलोअर्स ने दिया है। जीना के दो बेटे दो बेटियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। वो पिछले साल दादी भी बनी हैं। सबसे हैरानी की बात ये है कि उनकी उम्र पर कोई भी यकीन नहीं कर पाता कि वे 48 साल की हैं। जीना ने इस साल मिस्ट ऑस्ट्रेलिया कॉन्टेस्ट में भाग लेकर 18 साल की मॉडल्स को भी चुनौती दी है। उन्हें उम्मीद है कि वो मिस ऑस्ट्रेलिया 2018 का टाइटल जीत लेंगी।

बताया खूबसूरती का राज

48 साल की जीना ने बताया कि उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। उन्होंने कोई भी सर्जरी नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पीने के पानी का ध्यान रख रही हैं। वे ऐसी कोई भी पानी की बॉटल का इस्तेमाल नहीं करती जिसमें BPA (बिस्फिनॉल, एक तरह का केमिकल) हो। ये केमिकल कई तरह से शरीर को प्रभावित करता है। इसके अलावा वे सिर्फ एल्कलाइन (Alkaline) पानी ही पीती हैं। 

नहीं किये कोई ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल

जीना ने आगे कहा, स्किन पर लगाने के लिए मैंने आजतक कोई भी केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं किए। मैंने अपने बालों के लिए ऑर्गेनिक नारियल का तेज इस्तेमाल किया और एक ऑर्गेनिक मॉस्चुराइजर (Mosquitizers) इस्तेमाल करती हूं। इसके अलावा कुछ भी नहीं।

सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इतने फॉलोअर्स

इनकी पॉपुलरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही इनकी 66 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर जीना अपने ग्लैमरस फोटोज शेयर करने के साथ-साथ हेल्थ एंड ब्यूटी टिप्स (beauty tips) भी देती हैं। यहीं उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी कहा जाने लगा है।

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी, जिन्होंने खूबसूरती के मामले में दी 18 साल की मॉडल को मात...