x

ये दुनिया के सबसे महंगे फल, जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है...

By pooja / About :-8 years ago

This is the world's most expensive fruit

हर व्यक्ति को अपनी सेहत बनाने के लिए फलों का सेवन अवश्य करना चाहिए। लेकिन कुछ फल ऐसे है जिनको खाने से नहीं ये फल अपनी कीमत के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहें हैं। तो आइये जानते हैं उन फलों के बारे में जो कि बहुत महंगे हैं।

* युबारी मेलन 

यह सिर्फ खरबूजे ही नहीं दुनिया के किसी भी फल की सबसे ज्य़ादा महंगी प्रजाति है। युबारी मेलन के एक जोड़े को साल 2014 में 26000 डॉलर यानि 16,64, 533 रुपये में नीलाम किया गया था। ये खरबूजा साप्पोरो के पास होक्काइडो द्वीप में होता है दो दूसरे मीठे खरबूजों की हाइब्रिड वैरायटी है.

रूबी रोमन अंगूर 

आपको इन अंगूरों का आकार देख कर हैरानी हो जाएगी। इन अंगूरों का आकार पिंगपोंग गेंद के आकर का होता है। इन अंगूरों की खेती बहुत दुर्लभ है। इन अंगूरों की सबसे पहले पैदावर 2008 को शुरू हुई थी। अगर आप इन अंगूरों के गुच्छों में से सिर्फ एक अंगूर के टुकड़े का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको 60 हजार रुपए की कीमत चुकानी पढ़ेगी।

* इटैलियन व्हाइट अल्बा ट्रफल 

हांगकांग में पाया जाने वाला ट्रफल मशरूम काफी दुर्लभ है। इसकी कीमत 1।06 करोड़ रूपए है। इसकी खासियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं की इसे खरीदने के लिए बोली लगायी जाती है। और सबसे महंगी बोली पर ही इसकी नीलामी होती है।

* तइयो नो तमागो आम 

ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ‘सूरज के अंडे’ के नाम से भी जाना जाता है। इसकी एक जोड़ीकी कीमत 2 लाख रूपए है। यह बड़े सें अंडे के आकार का होता है।

* डेंसुके वाटरमेलन 

काले रंग का होता है| इसमें कोई धारी नहीं होती। 11 किलो का ये फल खास तौर पर जापान के उत्तरपूर्वी आइसलैंड में उगाया जाता है। 2008 में इस एक तरबूज़ की नीलामी 6100 डॉलर यानि 3 लाख 90 हज़ार से ज़्यादा में हुई थी।

* लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स 

वेबसाइट मायकेफोरम के मुताबिक, इंगलैण्ड के लॉस्ट गार्डेन ऑफ हेलिगन में होने वाले ये अनानास दुनिया के सबसे महंगे अनानास होते हैं। इन्हें बहुत ही ज़्यादा सावधानी के साथ 50 बागवान ग्रीनहाउस में उगाते हैं। तापमान को गर्म रखने के लिए पुआल और घोड़े के लीद की खाद का इस्तेमाल किया जाता है। एक अनानास की कीमत 1600 डॉलर है|

* स्क्वायर तरबूज 

इस तरह के तरबूज जापान में उगाये जाते है। एक तरबूज की कीमत 53 हजार रुपये है और इनका वजन 5 किलो से ऊपर होता है।

ये दुनिया के सबसे महंगे फल, जिसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है...