Advertisement :
ये महिला है दुनिया की सबसे लंबी सुपरमॉडल, भारत से है इनका गहरा नाता

Advertisement :
रूस की 29 वर्षीय कैटरीना लिसीना (Ekaterina Lisina) दुनिया की सबसे लंबी महिला हैं । अपने सोशल मीडिया फोटोज के कारण वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं । पहले बास्केटबॉल प्लेयर रहीं कैटरीना अब एक सुपरमॉडल बन चुकी हैं । 6 फीट 9 इंच की हाइट के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम दुनिया की सबसे लंबी और सबसे लम्बे पैर वाली एक महिला के रूप में दर्ज किया गया है । कैटरीना का भारत से भी गहरा कनेक्शन है ।
आती रहती हैं इंडिया...
- कैटरीना अपने कई मॉडलिंग असाइनमेंट्स के लिए इंडिया आती रहती हैं । सोशल मीडिया पर उन्होंने कई फोटोज शेयर किए हैं जिसमें वे ताजमहल से लेकर वृंदावन तक फोटोशूट कराते नजर आ रही हैं । कैटरीना अपनी वेबसाइट modellongestlegs.com पर भी फोटोज अपलोड करती रहती हैं ।
दुनिया में सबसे लंबे पैर
- गिनीज बुके के मुताबिक कैटरीना के पैर 52.4 इंच लंबे हैं । उनके पंजे करीब एक फीट के हैं ।
Advertisement :
ओलिम्पिक में जीत चुकी हैं गोल्ड
- मॉडलिंग से पहले बास्केटबॉल प्लेयर रहीं कैटरीना 2008 ओलिम्पिक में रूसी महिला टीम की ओर से खेलते हुए कैटरीना ब्रॉन्ज मेडल का ख़िताब भी जीत चुकी हैं ।
कमर तक भी नहीं आते हैं लोग
- कैटरीना जब अपने दोस्तों के साथ खड़ी होती हैं तो वे उनके कंधे तक भी नहीं आते हैं। लोग उन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं। कुछ समय पहले भारत दौरे पर वे सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रही थीं।
पेरेंट्स भी हैं लंबे
- बता दें कि कैटरीना के पिता की हाइट 6 फीट 5 इंच है, जबकि मां की हाइट 6 फीट 1 इंच है। उनके पिता का कहना था कि कैटरीना का जब जन्म हुआ तो वह नॉर्मल बच्चों से ज्यादा बड़ी थी।
ये महिला है दुनिया की सबसे लंबी सुपरमॉडल, भारत से है इनका गहरा नाता




