x

10 तरीके जो बताएंगे ये व्यक्ति Negative सोच की कैद में है | Tips to Identify Negative Person In Hind

By N.j / About :-7 years ago

जीवन के दो पहलुओं के बीच में इंसान की सोच घूमती है पहली सकारात्मक सोच दूसरी नकारात्मक सकारात्मक सोच के साथ चलने वाले व्यक्ति की एक अलग ही पहचान होती है जो उसके गुणों को हमें बताती है दूसरा नकारात्मक सोच जो जहां भी गए बस वहां अपनी सोच से बता देंगे की हम पूरी नकारात्मक व्यक्ति है दोस्तों आपको जीवन में ऐसे कई लोग मिलेंगे जो सिर्फ नकारात्मक सोच का प्रचार करते है और खुद के जीवन को इस नकारात्मक सोच के अंधेरे में रखते है दोस्तों दुनिया के हर व्यक्ति के जीवन में दुःख और सुख आते है लेकिन ऐसा नहीं है की हम दुःख आने पर वहीं अपने जीवन की हर स्वीकार कर लें

जीवन वो चलती हुई गाड़ी जहां कभी खुशी तो कभी गम आते ही है

दोस्तों आज हम जिस समाज में रहते है हमें वहां नकरात्मक सोच के लोग जरूर मिल जाएंगे अब आपको इन लोगो की सोच को पहचानने में दिक्कत आ रही है तो उनकी कुछ आदतें जो उनकी पहचान है की यही वो लोग है जो अपनी नकारात्मक सोच के पीछे जीवन को जीते है

1 फोकट में दूसरों को सलाह देना

खुद की लाइफ का भले ही कुछ पता न हो लेकिन ये लोग फोकट में दुसरो को सलाह देने में आगे पड़ते है इन लोगो की आदत होती है जीवन में आपको क्या करना चाहिए ऐसा किया तो ऐसा होगा ये चीजें तुम्हें जोखिम में डाल सकती है जो खुद के जीवन में इतना ध्यान न देकर दुसरो के बारे में सोचने लगता है मतलब समझ जाये ही ये पूरा Negativity वाला व्यक्ति है

2. बुरी न्यूज़ की खबर सबसे पहले देना

दोस्तों आपके आस पास ऐसा व्यक्ति तो जरूर होगा जिसकी आपसे मुलाकात होते ही  बस बुरी खबर स्टार्ट वहां वैसे हो गया है आज तूने पेपर में पढ़ा क्या दोस्तों ऐसे लोगो को बिना देरी किये Nagative सोच वाली लिस्ट में डाल दे दोस्तों हम सभी जानते हमें अचानक मौत हादसे से जुडी चीजें सुनने पर दिमाग पर शॉक लगता है और ऐसी चीजें कई बार हमारे दिमाग पर बुरा असर डालती है

3. हमेशा कुछ सोचते हुए ही मिलेंगे

दोस्तों आपने ऐसे लोगो को देखा होगा जो कभी रिलेक्स नहीं रहते बस हर समय दिमाग में टेंसन लिए घूमते रहते है और सोचते रहते है की मेरे जीवन में आगे क्या होगा आगे भविष्य में मेरा जीवन ऐसे ही चलेगा आगे के चिंता करने वाले लोगो की ये सोच खुद के साथ दुसरो को भी उसी सोच में कैद कर लेती है ऐसे में इन लोगो की सोच से दूर रहें

4. जैसे है वैसे ही ठीक है बदलाव नहीं चाहते

जीवन में जब तक बदलाव नहीं होगा तो हम कभी सफल नहीं होंगे ये जीवन का अति आवश्यक चीज है और इससे विपरीत नकारात्मक लोग जीवन को जैसे चल रहा है उसे ढोते रहते है वो जीवन में बदलाव न करना चाहते है न ही अपने जीवन में उसे जगह देते है यही बातें उन्हें नेगेटिव बनाती है वो सोचते है की जीवन में जो चल रहा उसी तरह चले ऐसा करने पर लाइफ ऐसी ही चलती रहेगी इनकी यही सोच इनके जीवन में आगे परेशानियां लेकर आती है

5. हर बात को छुपाकर रखना

यदि आप किसी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से साथ बातचीत कर रहें है तो इस दौरान आप जितना ज्यादा हो सकें उससे बातें करते रहें बातचीत के दौरान ही आपको उस व्यक्ति के अंदर की नेगटिविटी का पता चल जायेगा बातचीत के दौरान ये ऐसे बातें करेंगे जैसे मोदी जी के बाद भारत में इन्हीं का सिक्का चलता है लेकिन उन्हें इस बीच ऐसा भी लगता है की यदि मैने कोई बात इसे बता दी तो भविष्य में ये कभी मेरे खिलाफ कुछ कर सकता है यही कारण है की जब कोई विवाद का मुद्दा छिड़ता है तब ये बुलाने पर भी नहीं आते

6. निराशावादी सोच के साथ आगे बढ़ना

दोस्तों इस बात को हम शुरुआत में जान चुकें है की ये लोग अपने जीवन में किसी भी चीज से संतुष्ट नहीं होते और इसका सबसे बड़ा कारण है की निराशावादी सोच इन्हें खुद किये गए कार्य पर पूर्ण रूप से विश्वास नहीं होता और खुद के काम से ही निराश हो जाते है ये जीवन में इतनी नकारात्मक सोच के साथ चलते है की कई बार इनका होने वाला काम भी अटक जाता है जैसे आम तौर पर हम घर से निकलते है तो सोचते की सब सही होगा लेकिन इनकी सोच थोड़ी उल्ट होती है की यार कही काम बिगड़ न जाएं

7. हर बार कमी निकालने की आदत

लेकिन शब्द जिससे ऐसे लोगो का काफी जुड़ाव होता है हम लेकिन शब्द का प्रयोग किसी समस्या होने पर प्रयोग में लेते है लेकिन ये लोग इस शब्द लेकिन शब्द से इतना जुड़ाव रखते है की उनके मुँह से इस लेकिन शब्द को आप कई बार सुन सकते है साथ में कुछ सही चीजें भी बोलते है तो लेकिन शब्द को लगाना नहीं भूलते है

8. अच्छी चीजों में बुरी चीजें ढूंढ़ने की तकनीक

दोस्तों ये लोग अपने जीवन में कुछ बेस्ट करते है तो भी उससे पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं होते और जब लोग उनके काम की तारीफ करते तो उन्हें ऐसा लगता है वो मुझे इस काम के लिए टोक कर गया है साथ ही जब आप इनके साथ मजाक में इनके साथ बात कर रहें है तो ये अपनी नेगेटिव Think के साथ जोड़ उस बात का बुरा मान जाएंगे  

9. लाइफ को Comfort Zone में ही जीना

दोस्तों इस तरह के लोग जीवन को Comfort Zone में रखकर जीना बेहतर समझते है ये जीवन में जोखिम चुनौतियो और बाधाओं से पार पाने में बचते है और यही कारण है की ये लोग अपने जीवन में कभी कुछ नया नहीं कर पाते साथ ही जीवन में चुनौतियों और बाधाओं का सामना नहीं करने की वजह से इनमें अनुभव की भी कमी होती है

10. Future प्लानिंग को लेकर कोई खुशी नहीं

हर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपनी Future प्लानिंग हंसी और खुशी से करता है लेकिन दूसरी और  ये लोग अपनी नेगेटिव सोच के साथ इतने ख्यालों में डूब जाते है की इस बात से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता और खुद अपने हाथो से आगे के जीवन के बेहतरीन पलों को गवा बैठते है 

दोस्तों इस बात को अच्छे से जान लें दुनिया में बीमारी का इलाज है लेकिन आपके अंदर Negativity  है तो उसका कोई इलाज नहीं है.

10 तरीके जो बताएंगे ये व्यक्ति Negative सोच की कैद में है | Tips to Identify Negative Person In Hind