Advertisement :
दिल्ली के 7 सबसे सस्ते बाजार जहां आप जी भर कर सकते शॉपिंग | Top 7 Delhi Cheapest Markets In Hindi

Advertisement :
एक समय था जब केवल एक जोड़ी जूतों से स्कूल भी जाते थे और घर पर कोई काम होने पर भी पहन लेते थे यानी एक जोड़ी जूतों से स्कूल शादी घर सभी जगह पर काम ले लेते थे लेकिन दोस्तों आज समय पलटी मार चूका है आज जितनी ड्रेस उतने ही जूते यानी ऑफिस के अलग शादी में पहनने के लिए अलग घूमने फिरने के लिए अलग यानी 5 शूज की जोड़ी 5000 मिनिमम खर्च होंगे लेकिन दोस्तों आज आपको दिल्ली के ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले जहां शूज काफी सस्ती दरों पर मिलते है जहां आप जी भर कर शूज की शोपिंग कर सकते है वो भी सस्ते में.
1. सरोजनी मार्केट | Sarojini Market Delhi
दिल्ली में लगने वाला ये मार्केट दिल्ली समेत बाहर से आये लोगो के बीच भी काफी लोकप्रिय है जो शख्स दिल्ली आता है तब एक बार तो सरोजनी मार्केट के बारे में जरूर पूछता है आप महज 1000 रूपये में बाकि मार्केट के 5000 के बराबर की खरीदारी कर सकते है सरोजनी मार्केट एक ऐसा मार्केट है जहां छोटी से लेकर हर बड़ी चीज मिलती है यानी कुछ ही इलाके में आपको आपकी जरूरत की सभी चीजें आसानी से मिल जाती है बड़ी बड़ी दुकानों के साथ यहां लोग सड़को पर दुकान लगा कर रखते है जहां पहली बार गया व्यक्ति सोच में पड़ जाता है की यार इतनी सस्ती चीजें खास थोड़े पैसे और ले आता तो काफी शॉपिंग कर लेता बाकि दुकानों पर 1000 रूपये में मिलने वाले शूज 100 से 100 रूपये तक आसानी से मिल जाते है
2. सेंट्रल मार्केट | Central Market Delhi
दिल्ली के लाजपत नगर - 2 में लगने वाले इस सेंट्रल मार्केट में छोटी से बड़ी सभी तरह की चीजें मिलती है लेकिन जिन लोगो को शूज खरीदने का शौक है मान लो ये मार्केट खास उन्हीं के लिए बना है यहां आपको काफी सस्ती दरों में लेडीज जेंट्स सब के शूज मिल जाएंगे
3. तिब्बती मार्केट | Tibetan Market Delhi
Advertisement :
तिब्बती मार्केट दिल्ली के जनपथ पर स्थित है यहां आपको चीच लेदर के शूज काफी सस्ती दरों में मिल जाएंगे तिब्बती मार्केट ट्रेंडी आउटफिट्स और कई तरह की एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है तिब्बती मार्केट में जूतों के अलावा अन्य कई तरह की चीजें मिलते है जो आप सस्ती दरों पर खरीद सकते है
4. चोर बाज़ार | Chor Market Delhi
यदि दोस्तों आप फुटवियर के शौकीन हो तो पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद के पीछे हर Sunday को लगने वाले चोर बाजार में चले जाये आपको यहां NIKE Woodland जैसे कई ब्रांड्स की कॉपी काफी सस्ती दरों में मिल जाएगी साथ ही आप यहां कई तरह की एक्ससरीज खरीद सकते है यहां आप सभी प्रकार की वस्तुए इतनी कम दर पर मिल जाएगी जो आपको मार्केट में 10 दुकानों पर घूमने पर भी नहीं मिलती
5. पहाड़गंज | Paharganj Market Delhi
पहाड़गंज मार्केट दिल्ली के रेलवे स्टेशन के पास ही लगता है इस मार्केट में आप जूते जूतियां महिलाये यहां सेंडल और भी कई अन्य कई चीजें सस्ती दरों पर शॉपिंग कर सकती है
6. मजनू का टीला मार्केट | Majnu Ka Market Delhi
दिल्ली के जी टी रोड पर स्थित मजनू का टीला मार्केट जिसे लिटिल तिब्बत के नाम से भी जाना जाता है इस मार्केट के पास ही अंजना कॉलोनी में बने AMA Cafe में एन्जॉय करते हुए आप यहां खरीददारी का लुप्त उठा सकते है इस मार्केट में आपको 250 से 300 में दुकानदार से बिना किसी बार्गेनिंग के आसानी से शानदार फुटवियर मिल जाते है
7. सदर बाजार | Sadar Bazar Delhi
सर्दियों के मौसम की शुरुआत होते ही हम बूट्स पहनना पसंद करते है क्योकि वो हमारे पैरों को सर्दी से सुरक्षित करते है अब तक आप 2000 से 2500 तक के बूट्स खरीदते आये है तो एक बार सदर बाजार दिल्ली का भी चक्कर लगा ले आपको यहां सर्दियों से जुड़े सभी आइटम काफी सस्ती दरों पर मिल जाते है
Advertisement :
दोस्तों आज ही बैग पीछे टांग लें और निकल पड़े दिल्ली के इन बाजारों में.
दिल्ली के 7 सबसे सस्ते बाजार जहां आप जी भर कर सकते शॉपिंग | Top 7 Delhi Cheapest Markets In Hindi




