Advertisement :
दुनिया के 10 खतरनाक हैकर | Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi

Advertisement :
10 हैकर जिनके कारनामों से दंग रह गयी दुनिया | Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi
दोस्तों इस पोस्ट में हम बात करेंगे दुनिया के टॉप-10 हैकर के बारे में आज का युग तकनीकी का युग है। आज का दौर ऐसा है की हथियार से कम और तकनीक से ज्यादा लड़ा जा रहा है लेकिन इस तकनीक को बनाने और इस्तेमाल करने वाले इंसान ही है। लेकिन ऐसे शैतानी दिमाग वाले लोगो की भी इस दुनिया में कमी नहीं है। ये लोग किसी भी सिक्योरिटी को तोड़ कर उसमे सेंध मार देते है । इस कारण इन्हे कंप्यूटर दुनिया का हेंकर कहा जाता है आज हम आपको दुनिया के उन हैंकरो के नाम बताएंगे जिन्होंने अमेरिका की सबसे बड़ी ख़ुफ़िया सुरक्षा सर्विस FBI को भी नहीं बख्शा इन हेंकरो के कारनामे पढ़ कर आप का दिमाग भी एक बार तो हिल जाएगा चलिए जानते है इन हैंकर्स के बारे में
#1. जोनाथन जेम्स - Jonathan James
जोनाथन जेम्स हैकर्स की दुनिया में काफी जाना माना नाम है। जोनाथन को इंटरनेट की दुनिया का "कामरेड" भी कहा जाता है। जोनाथन जेम्स जब 15 साल के थे तब से ही उन्होंने ऐसे कारनामे किये की इनका नाम हैकर्स की लिस्ट में जुड़ गया। इस छोटी इस उम्र में जोनाथन ने अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के नाक में दम कर दिया था। जोनाथन ने ऐसी सेंध मारी की अमेरिकी सरकार के लगभग सभी दस्तावेज अपने कब्जे में कर लिए थे। इतना ही नहीं जोनाथन ने रक्षा विभाग और नासा के नेटवर्क को काबू कर लिया था। नासा नेटवर्क को हैक कर जोनाथन ने अंतरिक्ष स्टेशन की संचालन की पूर्ण जानकारी हासिल कर ली थी। इसके चलते नासा ने मजबूर हो कर 3 हफ्तों तक अपना काम बंद रखा। पुलिस जोनाथन के पीछे काफी दिन से लगी हुए थी। आखिर 2007 में जोनाथन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जोनाथन ने कोई भी आरोप स्वीकार नहीं किये और 2008 में जोनाथन ने खुदकुशी कर ली ।
#2. केविन मिटनिक - Kevin Mitnick
केविन मिटनिक अमेरिका के मोस्ट वांटेड साइबर अपराधी थे। केविन ने ऐसे कारनामो को अंजाम दिया है जिसकी वजह से इन पर दो हॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। हैकिंग के कारनामे के चलते केविन को 3 साल की सजा हुए थी फिर सरकार ने 3 साल के बाद इन्हे रिहा कर दिया। लेकिन केविन का मकसद कुछ और ही था और थोड़े दिन बाद ही केविन ने अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी अलर्ट प्रोग्राम को हैक कर लिया एक बार फिर केविन को 2.5 साल की सजा हो गई। 5 साल जेल में रह कर केविन ने अपने आप को बदल लिया और वो हैकिंग कंसलटेंट बन गए और लोगो को कंप्यूटर सिक्योरिटी जानकारी देने लग गए केविन ने खुद की कंपनी खोल ली और साइबर की और काम कर रहे है।
#3. अल्बर्ट गोंजालेज - Albert Gonzalez
Advertisement :
अल्बर्ट गोंजालेज के शातिर दिमाग का अंदाजा आप इस बार से लगा सकते है की उन्होंने आधे से ज्यादा अमेरिकी लोगो के क्रेडिट कार्ड हैक कर लिए थे। अल्बर्ट ने 17 करोड़ लोगो के क्रेडिट कार्ड की जानकारी बेच कर करोडो की कमाई की थी । इतना ही नहीं अल्बर्ट ने खुद की एक फर्जी वेबसाइट बना कर फर्जी पासपोर्ट, फर्जी हेल्थ इंसोरेंस कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बना कर करोडो रूपए की कमाई की बाद में पुलिस ने इन्हे पकड़ कर 20-20 साल की दो सजा सुनाई फ़िलहाल अल्बर्ट जेल में सजा काट रहे है।
#4. केविन पॉलसन - Kevin Paulson
एक बार एक रेडिओ चैनल पर एक शो आयोजित हुआ जिसमे विजेता को इनाम में पोर्श कार देने का रखा गया। केविन पॉलसन ने उस रेडिओ स्टेशन के पुरे सिस्टम को हैक कर 15 मिनट तक आने वाली फोन लाइन पर कब्ज़ा कर लिया और ये शो जीत लिया और इनाम के तोर पर केविन को पोर्श कार दी गई। लेकिन इस हरकत का पता FBI को लग गया इसके बाद केविन ने FBI को भी छोड़ा केविन ने FBI के पुरे सुरक्षा सिस्टम को हैक कर लिया इसके बाद इन्होंने एक पुरे सुपरमार्केट को ही हैक कर लिया इसके बाद पुलिस ने इन्हे पकड़ लिया और 51 महीने की सजा सुनाई गई सजा पूरी होने के बाद केविन ने हैकिंग का काम छोड़ दिया.
#5. गैरी मैकिनॉन - Gary McCain
गैरी मैकिनॉन ने दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति के सिस्टम को हैक कर पूरी दुनिया को चौका दिया था । इन कारनामो के चलते गैरी को "सोलो" नाम मिला। गैरी ने नासा और अमेरिकी सेना के 97 कम्प्यूटरों को हैक कर लिया था। गैरी के अनुसार UFO और सौर ऊर्जा पर काबू पाने के उपाय पाने के लिए ऐसा किया अमेरिकी सरकार ने गैरी पर 70 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया।
#6. जीनसन जेम्स अंचेता - Jeanson James Ancheta
जिनसन जेम्स अंचेता - इनको वायरस बनाने में महारत हासिल थी। सन 2004 जीनसन ने एक ऐसा वायरस बनाया जिसे किसी भी कंप्यूटर में डाल दिया जाये तो उसके सारे पासवर्ड उसमे सेव हो जाते थे। इस वायरस से जीनसन ने करीब 5 लाख कम्प्यूटरों को हैक कर उनकी सारी जानकारी हासिल कर ली थी। जीनसन 10 क्लास में फ़ैल होने के बावजूद हैकिंग के गुरु बन गए जीनसन ने कई बड़ी वेबसाइट को हैक कर उनके मालिकों से करोडो रूपए वसूले लेकिन बाद में जीनसन को पुलिस ने पकड़ लिया और इन्हे 5 साल की जेल हो गई।
#7. जॉर्ज हॉट्ज - George Hodge
जार्ज वैसे तो बहुत शातिर हैकर्स की गिनती में आते है। लेकिन इनकी खास बात ये रही की इन्होंने अपने हुनर का कभी गलत इस्तेमाल नहीं किया। जार्ज तकनीकी खामियों को ढूंढ कर उन कंपनियों को सही करने की सलाह देते थे । जार्ज एप्पल कंपनी के आई फोन के हर मॉडल का तोड़ निकाल चुके है । जार्ज ने अपने सोशल ब्लॉक पर आईफोन, आईपैड और आईपॉड की खामियों को सार्वजनिक कर दिया था। इस वजह से Apple कंपनी को खासी दिक्कत आई और ऐपल ने उन पर मुकदमा दायर कर दिया।
Advertisement :
#8. एड्रियन लामो - Adrian Lamo
एड्रियन लामो का बचपन काफी गरीबी में बिता लेकिन एड्रियन का दिमाग इतना तेज था। की एड्रियन लामो एड्रियन पब्लिक इंटरनेट कनेक्शन का यूज कर सुरक्षा से सम्बन्धित दस्तावेज हैक कर लिए थे। इसी कारण इन्हे होम लैस हैकर भी कहा जाता था। एड्रियन ने न्यूयॉर्क टाइम्स और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के सिक्योरिटी सिस्टम को भी हैक कर लिया था। हैकिंग के मामले में एड्रियन लामो को अमेरिकी कोर्ट ने $65000 का जुर्माना और 6 महीने की सजा सुनाई।
#9. रॉबर्ट टप्पन मॉरिस - Robert Tappan Morris
राबर्ट टप्पन मॉरिस US के नेशनल सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख विज्ञानी रहे राबर्ट मॉरिस की संतान है। अपने पिता की तरह इनका दिमाग भी बहुत शातिर था। बर्ट टप्पन मॉरिस वही व्यक्ति थे जिसने कंप्यूटर का पहला वायरस बनाया और कंप्यूटर के फ्रॉड केस में सबसे पहले सजा पाने वाला व्यक्ति भी रॉबर्ट टप्पन मॉरिस ही है। इसके लिए रॉबर्ट टप्पन मॉरिस को 3 साल की सजा हुए । लेकिन अब रॉबर्ट टप्पन मॉरिस हैकिंग की दुनिया को छोड़कर कर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर के तौर पर काम कर रहे है।
#10. ओवेन वॉकर - Owen walker
ओवेन का बचपन से शातिर दिमाग था । उन्होंने 18 साल की उम्र में ही दुनिया भर के हैंकर्स के साथ ग्रुप बना लिया था। इन्होंने एक वायरस बनाया जिससे करीब 13 लाख कंप्यूटर हैक किये थे। जिससे करीब 2 करोड़ 60 लाख डॉलर का भारी नुकसान हुआ था। इनको रोकने के लिए FBI ने कई बड़े ऑपरेशन चलाए और फिर जाकर ओवेन वॉकर पकड़े में आये । 2008 में में कोर्ट ने इन्हे बरी कर दिया ।
दुनिया के 10 खतरनाक हैकर | Top 10 Dangerous Hackers List in Hindi




