x

आखिर संडे ही क्यों होता है छुट्टी का दिन ? | Why Sunday is the Only Holiday In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

संडे को ही क्‍यों होती है ऑफिस में छुट्टी, जानिए और खुश रहिए | Why Sunday is the Only Holiday In Hindi

दोस्तों रविवार की छुट्टी किसको पसंद नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिस की है की आखिर रविवार को ही छुट्टी क्यों होती है। और इसकी शुरुआत कब और कहा से हुई थी। अब अपने दिमाग को ज्यादा मत दौडाओ इसका जबाब हम इस पोस्ट में आपको बता देंगे। 

रविवार की छुट्टी 1947 की आजादी की तरह एक लंबी कहानी है। हम पुस्तकों एवं टीवी आदि में आजादी के संघर्ष के बारे में देखते है व सुनते है। उसी प्रकार रविवार की छुट्टी के लिए भी कड़ा संघर्ष हुआ था।

जब भारत देश अंग्रेजो की गुलामी में जी रहा था तब भारतीय मजदूरो को पुरे सप्ताह काम करना पड़ता था। उस समय मजदूरों के नेता रहे श्री नारायण मेघाजी लोखंडे ने अंग्रेजो के सामने सप्ताह में एक दिन की छुट्टी की पेशकश की ताकि वो अपने सारे जरुरी काम पुरे कर सकें।
रविवार के दिन अंग्रेज चर्च में जाते थे और रविवार हिन्दू देवता खंडोबा का दिन माना जाता है तो श्री नारायण मेघाजी लोखंडे ने मजदूरों की तरफ से अंग्रेजो के पास एक दिन, रविवार की छुट्टी की अर्जी ले कर गए लेकिन अंग्रेज इस बात पर बिलकुल राजी नहीं थे।

अंग्रेजो ने मेघाजी लोखंडे को रविवार की छुट्टी के लिए मना कर दिया । फिर करीब 7  सालों के लंबे संघर्ष के बाद बिट्रिश सरकार को रविवार की छुट्टी की बात माननी पड़ी और उस दिन के बाद हमेशा रविवार के दिन को छुट्टी के रूप में मनाया जाता है।

वो महान शख्सियत नारायण मेघाजी लोखंडे जी ही थे जिनके संघर्ष की वजह से हमें रविवार की छुट्टी और दोपहर में आधे घंटे की खाना खाने की छुट्टी मिली। 

भारत सरकार ने नारायण मेघाजी को सम्मान देते हुए सन 2005 में उनका डाक टिकट जारी किया था।

आखिर संडे ही क्यों होता है छुट्टी का दिन ? | Why Sunday is the Only Holiday In Hindi