x

ये हैं दुनिया की 10 महाशक्तिशाली खुफिया एजेंसी | Powerful Intelligence Agencies of the World

By N.j / About :-8 years ago

दुनिया की सबसे खतरनाक और ताकतवर सीक्रेट इंटेलिजेंस​ सर्विसेज | Powerful Intelligence Agencies of the World In Hindi 

दोस्तों आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे ताकतवर 10 ख़ुफ़िया एजेंसी के बारे में हर देश चाहता है की वह अपने नागरिको को सुरक्षा दे सके और देश में शांति बनी रहे इसलिए सभी देशो ने अपनी सुरक्षा के लिए एजेंसी बनाई है जिनसे आज हम आपको अवगत कराएंगे।

#1. इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) - Directorate for Inter-Services Intelligence (पाकिस्तान )

इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई (ISI) दुनिया की ख़ुफ़िया एजेंसी में पहले स्थान पर है. इसकी स्थापना सन 1948 में हुई थी आई.एस.आई को अमेरिका के मीडिया न्यूज़ ने दुनिया की सबसे ताकतवर और ख़ुफ़िया एजेंसी माना है। आई.एस आई का मुख्यालय पाकिस्तान के इस्लामाबाद में है । दुनिया की नंबर 1 इंटेलिजेंस एजेंसी होने के बावजूद आई. एस . आई  पर आंतकवादी गतिविधियों  का साथ देने के आरोप भी लगते आये है|

#2. सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (C.I.A) - Central Intelligence Agency (अमेरिका)

सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी अमेरिका की ख़ुफ़िया एजेंसी है इसकी स्थापना 1947 में हुई C.I.A का मुख्यालय वाशिंगटन के वर्जीनिया में स्थित है। सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी चार टीमों में बंटी हुई है । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी मुख्यत साइबर क्राइम , आंतकवाद , को रोकने के लिए काम करती है।

#3. यूनाइटेड किंगडम की खुफिया एजेंसी (MI6) - Secret Intelligence Service (यूनाइटेड किंगडम)

MI6 यूनाइटेड किंगडम की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है इसका पूरा नाम  (मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन-6 ) है ये दुनिया की सबसे पुरानी ख़ुफ़िया एजेंसी है इसकी स्थापना सन 1909 में हुई थी । MI6 जॉइंट इंटलीजेंस डिफेंस और यूनाइटेड किंगडम की सरकार के साथ एक दूसरे को जानकारी साझा करने का कार्य करती है. और देश में चल रही संस्थाओ पर नजर रखने का कार्य भी MI6 करती है।

#4. फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) - Federal Security Service (रूस)

FSB  (फेडरल सिक्योरिटी सर्विस) रूस की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है । इसकी स्थापना सन 1995 में हुई। रूस में इसका मुख्यालय मास्को में स्थित है । FSB  ख़ुफ़िया मामलों पर नजर रखती है वह बॉर्डर से जुड़े मसलो पर पर भी इसकी पेनी नजर होती है |

#5. संघीय खुफिया सेवा (B.N.D)  - Federal Security Service (जर्मनी)

बी.एन.डी B.N.D जर्मनी की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है । इसकी स्थापना सन 1956 में हुई थी। B.N.D का मुख्यालय म्यूनिख के पास  पुलाच में स्थित है आधुनिक उपकरणों से लैस  B.N.D वर्ल्ड की बेहतरीन ख़ुफ़िया एजेंसी मानी जाती है।

#6. बाहरी सुरक्षा महानिदेशालय (DGSE) -Direction Generale De La Securite Exterieure (फ्रांस)

DGSE (बाहरी सुरक्षा महानिदेशालय-Direction Generale De La Securite Exterieure ) ये एक फ्रांस की ख़ुफ़िया एजेंसी है। इसकी स्थापना 1982  में हुई थी  इसका मुख्यालय पेरिस में स्थित है. इसका प्रमुख कार्य सरकार के निर्देशों पर चल कर विदेशो की ख़ुफ़िया जानकारी जानना प्रमुख कार्य है।

#7. रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) - Research and Analysis Wing (भारत)

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी है । इसकी स्थापना सन 1968 में हुई थी इसका मुख्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। रॉ एजेंसी विदेश मामलों, आंतकवादियो पर नजर रखती है। रॉ ने IB (इंटलीजेंस ब्यूरो) के साथ मिल कर कई आंतकवादी गतिविधियों को नाकाम किया है.

#8. मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सेफ्टी (M.S.S) - Ministry of State Safety (चीन)

मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सेफ्टी(M.S.S) ये चीन की ख़ुफ़िया एजेंसी है। जिसकी स्थापना सन 1983 में की गई थी। विदेशी ख़ुफ़िया ऑपरेशन्स काउंटर इंटेलिजेंस ऑपरेशन्स को कार्यरत रखने महत्वपूर्ण कार्य इस एजेंसी के हाथ में है।

#9. ऑस्ट्रेलियन सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (ASIS) -Australian Secret Intelligence Service (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियन सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस (A.S.I.S) ऑस्ट्रेलिया की ख़ुफ़िया एजेंसी है । इसकी स्थापना सन 1952 में हुई थी इसका मुख्यालय केनबरा में स्थित है।

#10. मोसाद खुफिया विभाग (Mossad) -Mossad Intelligence agency (इजराइल)

वर्ल्ड की सबसे जबरदस्त ख़ुफ़िया एजेंसी में MOSSAD इजराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी का नाम आता है। इसकी स्थापना सन 1949 में हुई थी। देश की हिफाजत का जिम्मा इस एजेंसी पर है।  MOSSAD अपने सीक्रेट प्लान पर काम करती है।

अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए ये एजेंसी दिन रात अपने देश के लिए काम करती है। हमारी पोस्ट में दी गई जानकारी आपके लिए आपके लिए फायदेमंद है तो इसे अपने फ्रेंड के साथ जरूर शेयर करे ताकि उनको भी इस जानकारी का ज्ञान हो।

ये हैं दुनिया की 10 महाशक्तिशाली खुफिया एजेंसी | Powerful Intelligence Agencies of the World