Advertisement :
ये हैं दुनिया के 10 सबसे क्रूर व खतरनाक तानाशाह | World's Most Cruel & Dangerous Dictators In Hind

Advertisement :
ऐसे तानाशाह, जिनसे आज भी त्रस्त है दुनिया | World Most Cruel and Dangerous Dictators In Hindi
दोस्तों आज हम बात करने वाले है दुनिया के इतिहास के 10 क्रूर शासको के बारे में जिनकी हैवानियत ने दुनिया की सारी हदे पार कर दी इसी वजह से इन शासको को तानाशाह की उपाधि मिली। इन शासको ने अपनी प्रजा के अधिकार ही नहीं छीने बल्कि इनके अंदर अपना खौफ़ पैदा कर रखा था
#1. ईदी अमीन -Idi Amin
ईदी अमीन को "युगांडा शहर का कसाई" भी कहा जाता था। ईदी अमीन के विरोध में जो भी खड़ा होता था | उसे जेल में डाल कर ऐसी यातनाएं दी जाती थी जो हमारी सोच से भी परे है | ईदी अमीन के शासन में प्रजा के लोगो को एक साथ कई सजा दी जाती थी । ईदी अमीन का शासन 8 साल (1971 - से 1979 ) तक रहा था। अपने शासनकाल के दौरान ईदी अमीन ने करीब 5 लाख से भी अधिक लोगो को मरवा दिया था। ईदी अमीन का मौत की सजा से एक बार तो मौत भी कांप जाती थी वो मौत की सजा के दौरान लोगो के शरीर के आंतरिक अंग या हाथ पैर काट देता था । जिससे लोगो की तड़फ - तड़फ कर मौत हो जाती थी इतना ही नहीं ईदी अमीन अपने विरोधियो को अपने ही मांस को खाने के लिए मजबूर कर देता था. लोगो के सिर को हथोड़े की मार कर उनकी हत्या कर देता था. ईदी के शासन में महिलाओ के साथ कई दुराचार हुए उनका रेप कर उनको मार दिया जाता था
#2. एडोल्फ हिटलर - Adolf Hitler
दुनिया और इतिहास के सबसे बड़े तानाशाह शासक की बात की जाये तो अडोल्फ हिटलर का लिस्ट में नाम ना आये ऐसा हो सकता है। हिटलर जर्मन में एक नाजी पार्टी के नेता थे। हिटलर के शासन में करीब 1.7 करोड़ लोगो की हत्या की गई थी। हिटलर ने कुल 12 साल (1933 से 1945 तक ) अपनी हकूमत की दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हिटलर की सेना ने यहूदी सहित कई लोगो एक-एक करके मौत के घाट उतर दिया था। हिटलर एक बहुत ही निर्दयी शासक था. उसने यहूदी की महिलाओ व बच्चो पर भी दया नहीं की आप इस बात को जानकर हैरान होंगे की हिटलर ने सबसे ज्यादा खून यहूदियो का किया था।
#3. सद्दाम हुसैन - Saddam Hussein
21 वी सदी के सबसे ख़तरनाक तानाशाहो में से एक नाम आता है सद्दाम हुसैन का जिसने अपने शासन काल में लगभग 20 लाख से अधिक लोगो की हत्या करवा दी थी। कुर्दिश कम्युनिटी के लोगो पर सद्दाम हुसैन ने जहरीली गैस का प्रयोग किया था जिससे कई बेगुनाह लोगो की मौत हो गई थी. सद्दाम हुसैन ने एक केमिकल्स के इस्तेमाल से कुर्दिश महिलाओ, पुरुषो व बच्चो को मौत के घाट उतार दिया था। कहा जाता है की सद्दाम हुसैन को रात के समय खाना खाते वक्त मरने वाले लोगो की चीखे सुनना काफी पसंद था।
#4. माओ से तुंग - Mao Zedong
माओ से तुंग अपने समय के एक क्रूर तानाशाह थे । माओ से तुंग ने करीब 7.8 करोड़ लोगो की हत्या करवाई थी. माओ से तुंग ने 1949 से ले कर 1959 तक शासन किया था, माओ से तुंग के शासन काल में दो योजनाएं "लिफ़ फॉरवर्ड एवं कल्चर रेवॉल्यूशन" चलाई गई इन योजनाओं की वजह से लगभग 2 करोड़ लोग भुखमरी का शिकार हो गए थे ।
#5. जोसेफ स्टालिन - Joseph Stalin
जोसेफ स्टालिन ने अपने शासनकाल में करीब 2.3 करोड़ लोगो को मौत के हवाले कर दिया था। उसकी एक योजना "5 वर्षीय आर्थिक योजना" से सभी किसानो को सरकार के अधीन "किसान को ऑपरेटिव" में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया। इस नीति का ये परिणाम निकला की वहां अकाल की स्थिति बन गई जिस वजह से यूक्रेन में 30 लाख लोग भुखमरी का शिकार हो गए और इसका विरोध करने वाले लोगो को मौत की सजा दी जाती थी।
Advertisement :
#6. रॉबर्ट मुगाबे - Robert Mugabe
दुनिया के सबसे क्रूर शासको में जिंबाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे का भी नाम आता है । रॉबर्ट मुगाबे ने जिंबाब्वे की सत्ता भी धोखेबाजी के साथ हासिल की जब चुनाव हुआ था तब जिंबाब्वे के कई ऐसे राज्य थे जहा रॉबर्ट मुगाबे को एक भी वोट नहीं मिला था। लेकिन लोगो को डरा धमका और उनमे अपना खौफ पैदा कर सत्ता हासिल की चुनाव के दौरान जिंबाब्वे में रॉबर्ट मुगाबे ने करीब 20,000 आम लोगो की हत्या करवा दी थी. रॉबर्ट मुगाबे ने सत्ता मिलते ही एक योजना की शुरुआत की जिसका नाम था "लैंड रिफार्म" लेकिन इस योजना का परिणाम ये रहा की कई लोग अपने घरो से बेघर हो गए. इनका शासन काल 1987 से 2013 तक जिंबाब्वे में चला.
#7.किम जोंग इल - Kim Jong-il
किम जोंग इल को अपने पिता किम इल सुंग की मौत के बाद उत्तर कोरिया की सत्ता मिली किम जोंग इल ने 1994 से 2011 तक उत्तर कोरिया की सत्ता पर शासन किया इन्होंने कई मानव अधिकारों का हनन कर बड़ी संख्या में लोगो को मौत के घाट उतार दिया था। किम जोंग इल ने करीब 3 लाख से अधिक लोगो को गिरफ्तार कर जेल में डलवा दिया था। किम जोंग इल की इन हरकतों की वजह से 2002 में अमेरिका ने उत्तर कोरिया को ‘एक्सिस ऑफ इविल’ घोषित कर दिया था।
#8. मुअम्मर अल-गद्दाफी - Muammar Al Gathafi
मुअम्मर अल-गद्दाफी ने लीबिया पर 42 सालो तक राज किया था। गद्दाफी अपने शासन काल में कई भ्रष्टाचारो में शामिल थे इस कारण गद्दाफी का विरोध हुआ गद्दाफी ने विरोध करने वाले दलों को मौत के घाट उतार दिया लीबिया की जनता गद्दाफी को शासन से हटाना चाहती थी इस कारण हमेसा गद्दाफी को एक डर बना रहता था की कोई उसकी हत्या ना कर दे इस वजह से वो हमेशा बुलेट प्रूफ गाड़ियों में ही घूमता था। अपनी सुरक्षा में महिला गार्ड को ही रखता था । गद्दाफी ने अपनी सुरक्षा में लगी महिला सुरक्षा गार्ड के साथ बलात्कार किये सन 2011 में सैन्य हमले में गद्दाफी मारा गया था।
#9. हुस्नी मुबारक - Hosni Mubarak
हुस्नी मुबारक मिस्र के शासक थे हुस्नी मुबारक ने मिस्र की जनता पर इतने अत्याचार किये की जनता ने इनके खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया और इस कारण हुस्नी मुबारक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा हुस्नी मुबारक का मिस्र पर 1981 से 2011 तक शासन रहा इस दौरान इन्होंने कही लोगो को कड़ी सजा दी हुस्नी मुबारक की क्रूरता के कारण एक बार इस्लामी चरमपंथियों ने हुस्नी मुबारक पर हमला कर दिया था । करीब 6 बार हुस्नी मुबारक पर जानलेवा हमला हुआ। बाद में इनको सत्ता पद से इस्तीफा देना पड़ा और इनके बेटों को भी अरेस्ट कर लिया गया । 2012 में हुस्नी मुबारक को उम्र कैद की सजा सुनाई गई ।
#10. बेनिटो मुसोलिनी - Benito Mussolini
इटली में फासीवाद की शुरुआत करने वाले इटली के नेता रहा बेनिटो मुसोलिनी दुनिया के सबसे क्रूर शासक थे । द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मुसोलिनी को कई हमलो में हर का सामना करना पड़ा । इस वजह से उसने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और उसे जेल में डाल दिया गया। उस समय हिटलर ने उसकी सहायता हुए जेल से छुड़ाया लेकिन फिर भी मुसोलिनी ज्यादा दिनों तक सत्ता में टिक नहीं पाया और उसे पकड़ कर सन 1945 में मौत की सजा दे दी गई.
ये हैं दुनिया के 10 सबसे क्रूर व खतरनाक तानाशाह | World's Most Cruel & Dangerous Dictators In Hind




