Advertisement :
माता-पिता पर कुछ शायरी | Best Poetry on Parents in Hindi

Advertisement :
माता-पिता पर कुछ शायरी | All About Best Poetry on Parents in Hindi
जिन व्यक्ति के माता-पिता नहीं होते है असल में सिर्फ उन्ही लोगों पता होता है कि माता-पिता क्या होते है। माता-पिता ऐसे होते है जो अपनी पूरी लाइफ अपने बच्चों की परवरिश में बिता देते है। क्योंकि अपने बच्चों को कोई तकलीफ सहनी ना पड़े। माता-पिता का यह उपकार हम अपनी पूरी लाइफ भी बिता दे तभी भी हम उनका यह उपकार नहीं चूका सकते है। तो चलिए आज हम आपको माता-पिता के सम्मान के लिए कुछ शायरी ला रहे है। यदि आपको अच्छी लगे तो शेयर जरूर करे। धन्यवाद !
#1.
'भुला के नींद अपनी सुलाया हमको, गिरा के आँसू आपने हँसाया हमको, दर्द कभी ना देना उन हस्तियों को, खुदा ने माँ बाप बनाया जिनको!!'
#2.
'इज़्ज़त भी मिलेगी, दौलत भी मिलेगी, सेवा करो…माता पिता…..की जन्नत भी मिलेगी…..!!'
#3.
'माँ एक ऐसा बैंक है, जहाँ आप हर भावना और दुःख जमा कर सकते है और “पिता” एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जिनके पास बैलेंस न होते हुए भी, सपना पुरे करने की कोशिश करते है !!'
Advertisement :
#4.
'माता और पिता ऐसे होते हैं जिनके होने का अहसास कभी नहीं होता, लेकिन ना होने का एहसास बहुत होता हैं!!'
#5.
'नोटों से तो बस जरूरते पूरी होती हैं, मजा तो माँ से मांगे एक रूपये के सिक्के में था!!'
#6.
'माँ की ममता और पिता की क्षमता का अंदाजा लगाना भी संभव नही है….!!'
#7.
'मुफ्त में सिर्फ माँ बाप का प्यार “मिलता है.. इसके बाद दुनिया में हर रिश्ते के लिए कुछ न कुछ चुकाना पड़ता है…!!'
Advertisement :
#8.
'तूने जब धरती पर पहली सांस ली तब तेरे माता-पिता तेरे पास थे, माता-पिता जब अंतिम सांस ले तब तू उनके पास रहना!!'
#9.
'जिस घर में माता पिता दोनों होते हैं उस घर को स्वर्ग कहते हैं!!'
#10.
'चाहे लाख करो तुम पूजा पाठ और तीर्थ करो हजार मगर माँ – बाप को ठुकराया तो सबकुछ जायेंगा बेकार!!'
#11.
'अपने बच्चों के लिए सारी दुनिया जितने वाले माता पिता, अपने बच्चों से हार जाते हैं!!'
#12.
'रुलाना हर किसी को आता हैं हँसाना भी हर किसी को आता हैं, और जो रुला के भी ख़ुद रो पड़े वो माता पिता हैं!!'
#13.
'रिश्ते निभा कर ये जान लिया हमनें की माँ बाप को छोड़कर कोई अपना नहीं होता!!'
#14.
'कहते हैं की पहला प्यार कभी भुलाया नहीं जाता, फिर पता नहीं लोग क्यू अपने माँ बाप का प्यार भुल जाते हैं!!'
#15.
'कुछ लोगों का प्यार कभी नहीं कम होता, और इस दुनिया में उन्हें माता पिता कहा जाता हैं!!'
माता-पिता पर कुछ शायरी | Best Poetry on Parents in Hindi




