Advertisement :
भारत के 10 लोकप्रिय हिंदी कवि। | Top 10 Famous Hindi Poets in India in Hindi

Advertisement :
भारत के प्रसिद्ध 10 कवियों के नाम। जिनके बारे में सुना है। | Top 10 Famous Hindi Poets in India in Hindi
कविताएं भावनाओ और दुनिया की खूबसूरती को दिखाती है। कविता के माध्यम से हम अपने विचार,भाव,अनकही बातें दुसरो तक पंहुचा सकते है। भारत में ऐसे बहुत से कवी है जिनके बारे में केवल सुना है और उनकी कविता भी सुनी है बस कभी उनको देखा नहीं है। आइये आज उनके बारे में चर्चा करते है।
1. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
सूर्यकांत त्रिपाठी का उपनाम निराला है। उनका जन्म 21 फरवरी 1899 में महिषादल, जिला मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता का नाम पंडित रामसहाय और माता का नाम ज्ञात नहीं है। इनका विवाह मनोहरा देवी से हुआ था। यह पेशे से एक आर्मी अफसर थे। इनको विशिष्ट सेवा पदक अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इनकी प्रसिद्ध कविता 'सांध्य काकली' थी। यह केवल कविताएं नहीं लिखते थे। ये उपन्यास ,निबंध,कहानी संग्रह,काव्य संग्रह भी लिखते थे। इनकी मृत्यु 15 अक्तूबर 1961 में हुई थी।
2. महादेवी वर्मा
Advertisement :
महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च 1907 में फ़र्रूख़ाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनकी प्राम्भिक शिक्षा उज्जैन में हुई और एम.ए. संस्कृत में प्रयाग विश्वविद्यालय से किया।‘नीहार’, ‘रश्मि’,‘नीरजा’,‘सांध्य गीत’,‘यामा’,‘दीपशिखा’,‘साधिनी’,‘प्रथम आयाम’,‘सप्तपर्णा’,‘अग्निरेखा’ उनके काव्य-संग्रह हैं। उनका निधन 11 सितंबर 1987 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। Top 10 Famous Hindi Poets in India in Hindi
3. माखनलाल चतुर्वेदी
माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल 1889 में होशंगाबाद, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनको 1955 में साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘हिमकिरीटिनी’,‘हिमतरंगिनी’,‘युग चरण’,‘समर्पण’,‘मरण ज्वार’,‘माता’,‘वेणु लो गूँजे धरा’,‘बीजुरी काजल आँज रही’आदि इनकी प्रसिद्ध काव्य-कृतियाँ हैं। इनका निधन 30 जनवरी 1968 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था ।
4. रामधारी सिंह दिनकर
रामधारी सिंह का उपनाम दिनकर है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 में सिमरिया, बिहार में हुआ था। यह एक कृषक परिवार से थे। इनकी शिक्षा पटना विश्वविद्यालय में हुई। इन्होने बिहार सरकार में सब-रजिस्टार की नौकरी की। इनकी प्रमुख कृतियाँ मुक्तक-काव्य: प्रणभंग, रेणुका, हुँकार, रसवंती, द्वंद्वगीत, सामधेनी, बापू, धूप-छाँह, इतिहास के आँसू, धूप और धुआँ, मिर्च का मज़ा, नीम के पत्ते, सूरज का ब्याह, नील-कुसुम, हारे को हरिनाम सहित दो दर्जन से अधिक संग्रह है। इनका निधन 24 अप्रैल 1974 को चेन्नई, तामिलनाडु में हुआ था। Top 10 Famous Hindi Poets in India in Hindi
5. मैथिलीशरण गुप्त
मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 1 अगस्त 1886 में झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। महात्मा गाँधी ने इनको 'राष्ट्रकवि' की पदवी दी थी। यह खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि माने जाते हैं। यह मानववादी, नैतिक और सांस्कृतिक काव्यधारा के विशिष्ट कवि थे। इनकी दो महाकाव्य, बीस खंडकाव्य, सत्रह गीतिकाव्य, चार नाटक और गीतिनाट्य, दो संस्मरणात्मक गद्य-कृतियाँ, चार निराख्यानक निबंध और अठारह अनूदित रचनाएँ उपलब्ध हैं। इनका निधन 1 दिसंबर 1964 को झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
6. मोहन राणा
मोहन राणा का जन्म 9 मार्च 1964 को दिल्ली में हुआ था। यह पेशे से लेखक और कवि है। इनको पद्मानंद साहित्य सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनकी आयु 57 वर्ष (2021तक ) है। इन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से मानविकी में स्नातक किया है और वर्त्तमान में वे ब्रिटेन के बाथ शहर के निवासी है। इनकी प्रसिद्ध कविता 'तीसरा पहर' है।
7. जयशंकर प्रसाद
जयशंकर प्रसाद का जन्म 30 जनवरी 1889 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। यह व्यापारिक घराने के थे। इन्होने घर पर रहकर ही हिंदी, संस्कृत एवं फ़ारसी भाषा एवं साहित्य का अध्ययन किया। सौंदर्य दर्शन और शृंगारिकता, स्वानुभूति, जड़ चेतन संबंध और आध्यात्मिक दर्शन, नारी की महत्ता, मानवीयता, प्राकृतिक अवयव, चित्रात्मकता आदि इनकी प्रमुख काव्य-प्रवृत्तियाँ हैं। इनका निधन 15 नवंबर 1937 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ।
8. सुमित्रानंदन पंत
सुमित्रानंदन पंत का जन्म 20 मई 1900 को कौसानी, उत्तराखंड में हुआ था। जन्म के कुछ ही घंटों बाद इनकी माता की मृत्यु हो गई फिर इनका लालन-पालन इनकी दादी ने किया। ‘युगांतर’,‘स्वर्णकिरण’,‘कला और बूढ़ा चाँद’,‘सत्यकाम’,‘मुक्ति यज्ञ’,‘तारापथ’,‘मानसी’, ‘युगवाणी’,‘उत्तरा’,‘रजतशिखर’,‘शिल्पी’, ‘सौवर्ण’, ‘पतझड़’, ‘अवगुंठित’, ‘मेघनाद वध’ आदि इनके अन्य प्रमुख काव्य-संग्रह हैं। इनका निधन 28 दिसंबर 1977 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
9. हरिवंश राय बच्चन
हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। इनका उपनाम 'बच्चन' है। इनको पद्म भूषण पुरस्कार से 1976 में सम्मानित किया गया। इनको साहित्य अकादेमी का भी पुरस्कार दिया गया है। इनकी प्रमुख कृतियाँ तेरा हार , मधुशाला , मधुबाला ,मधुकलश,आत्म-परिचय,निशा निमंत्रण आदि है। इनका निधन 18 जनवरी 2003 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ।
10. भारतेंदु हरिश्चंद्र
भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म 9 सितंबर 1850 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था। इनकी प्रमुख कृतियाँ मदवा पीले पागल जोबन बीत्यो जात,दुनिया में हाथ पैर हिलाना नहीं अच्छा ,चूरन अमल बेद का भारी ,चने जोर गरम आदि है। इनका निधन 6 जनवरी 1885 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
भारत के 10 लोकप्रिय हिंदी कवि। | Top 10 Famous Hindi Poets in India in Hindi