x

हर-हर शंभू भजन को गाने वाली फरमानी नाज का जीवन परिचय | Farmani Naaz Biography In Hindi

By Payal / About :-4 years ago

  हर-हर शंभू भजन को गाने वाली फरमानी नाज का जीवन परिचय | Farmani Naaz Biography In Hindi  

 'हर-हर शंभू’ गाने से फ़रमानी नाज़  काफी सुर्खिया बटोर रही हैं। उनका गाया हुआ गाना काफी लोकप्रिय हो गया हैं। कुछ लोग उनको सलाह भी देते हैं। 

फ़रमानी नाज का जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। उन्होंने शिक्षा स्नातक डिग्री तक की। फ़रमानी इस्लाम/मुस्लिम लड़की हैं। जब फ़रमानी नाज ने हर हर शंभू गाना गाया तो सब उनके खिलाफ हो गए थे क्यों की वो एक मुस्लिम धर्म से हैं। फ़रमानी का कहना हैं की वह एक कलाकार हैं वो हर तरीके के गाने गा सकती हैं उनका जीवन इस हुनर के बदौलत चलता हैं। 

यूपी में रहती हैं सिंगर फ़रमानी नाज 

फ़रमानी उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में रहती हैं। 2017 में उनकी शादी मेरठ के छोटा हसनपुर गांव में हुई थी। दहेज़ की वजह से उनके ससुराल वाले उनको परेशान करते थे जिसकी वजह से उनकी शादी नहीं चल पाई। 

फ़रमानी नाज ने की बेटे की अकेले परवरिश | Farmani Naaz Biography In Hindi 

सुर्खियों से पता चला की शादी के एक साल बाद उनको एक बेटा हुआ जिसकी तबियत कभी सही नहीं रहती थी उसको बार बार अस्पताल ले जाया जाता था। इलाज के लिए पैसो की जरुरत होती थी तो ससुराल वाले परेशान करते थे इस वजह से उनको ससुराल छोड़ना पड़ा और अकेले ही अपने बेटे की परवरिश करनी पड़ी। 

 आवाज ने दी उम्मीद 

पति के छोड़ने के बाद वो अपने मायके में रहने लगी। गांव के एक लड़के के पास बाहर से कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए आते थे. एक दिन उन्होंने फ़रमानी को गाते हुए सुन लिया. बस फिर उन्होंने फ़रमानी का गाना रिकॉर्ड कर यूट्यूब पर डाल दिया था. उनका गाना काफ़ी वायरल हो गया।

इसके बाद फ़रमानी इंडियन आइडल में भी गई थी। वह उनका सिलेक्शन भी हो गया था पर उस वक्त उनके बेटे का ऑपरेशन होना था। फिर उन्होंने एक यूट्यूब चैनल बनाया और आज उनके करीब 38 लाख सब्सक्राइबर हो गए हैं। फ़रमानी नाज का कहना हैं की वह चैनल की वजह से ही अपना घर चला रही हैं। और अपने बच्चे की परवरिश कर रही है। इंडियन आइडल के 12वें सीजन में भाग लेने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली।

बेटे का ऑपरेशन हुआ मेरठ में | Farmani Naaz Biography In Hindi 

फ़रमानी के बेटे के दिल में छेद था। डॉक्टर ने कहा की ऑपरेशन करना जरुरी हैं। फ़रमानी सब कुछ छोड़कर मुंबई से मुजफ्फरनजर लौट आई। और उन्होंने अपने बेटे का ऑपरेशन  मेरठ में करवाया । 

पति ने दी जान से मारने की धमकी

इंडियन आइडल से फेमस हुई फ़रमानी नाज को पति ने जान से मारने की धमकी दी। पति की रिपोर्ट उन्होंने रतनपुरी थाने में करवाई। पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी। फ़रमानी नाज ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। 

सावन महीने में गाया 'हर हर शंभू'  भजन 

आइडल फेम सिंगर और यूट्यूबर फरमानी नाज ने सावन के महीने में  'हर हर शंभू'  भजन गाया था जिसकी वजह से  देवबंद के उलेमा उनसे नाराज हो गए है। देवबंद के मौलाना मुफ्ती असद कासमी का  कहना हैं की मुस्लिम लड़की को नाच गाना करना सख्त मना हैं।   अगर वो मुस्लमान हैं और गाना गाता हैं तो वो गुना कर रहा हैं। फ़रमानी नाज के खिलाफ फतवा भी जारी कर दिया गया था। 

हर-हर शंभू भजन को गाने वाली फरमानी नाज का जीवन परिचय | Farmani Naaz Biography In Hindi